कोरोना संक्रमण : राज्य पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2490 नए मामले, 10 की मौत

0
548

देहरादून,  प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर  2490 नए मामले सामने आए हैं लेकिन 2320 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुछ संक्रमित लोगों की संख्या 30985 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को देहरादून में 1005 संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में 241, नैनीताल में 222, पौड़ी में 125, ऊधमसिंह नगर में 108, अल्मोड़ा में 127, रुद्रप्रयाग में 186, उत्तरकाशी में 32, बागेश्वर में 93, चंपावत में 20, पिथौरागढ़ में 124, चमोली में 118, टिहरी जिले में 79 संक्रमित मिले हैं।

कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 113 मरीजों की मौतें हो चुकी है। जबकि संक्रमितों की तुलना में 2320 मरीज ठीक हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 72917 हो गई है। इसमें 39632 स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 54.35 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 8.87 प्रतिशत दर्ज की गई है।