देहरादून, माँ डाटवाली मनोकामना सिद्ध पीठ द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन स्थानीय सिद्धार्थ रेजीडेंसी देहरादून में किया गया, प्रेसवार्ता महंत रमन प्रसाद गोस्वामी जी के सुपुत्र श्री शुभम गोस्वामी एंव श्री संयम गोस्वामी के सानिध्य में हुई, पत्रकार बंधुओं को श्री दिनेश अग्रवाल ( टीटू भाई ) एंव श्री गौरव कुमार द्वारा संबोधित किया गया।
उन्होंने बताया कि माँ डाटवाली सिद्ध का 222 वा वार्षिकोत्सव 29 जून को भैरव पूजा से प्रारंभ हो गया है, प्रातः 6 बजे से आचार्यगणों द्वारा शिव पूजा संपन्न हुई, कल दिनांक 1 जुलाई को सायकाल मंदिर प्रांगद में भव्य सुंदरकांड का पाथ प्रसीद गायक हरिपाल आहूजा जी द्वारा किया जाएगा, 2 जुलाई को झंडे परिक्रमा सुभाष नगर से प्रारंभ होगी , 3 जुलाई को माता रानी का भव्य जागरण रात्रि 9 बजे से प्रारंभ होगा, 4 जुलाई को माँ का विशाल भंडारा प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा, माता रानी के भजनों का गुणगान हेमंत बृजवासी ( मथुरा ) , पप्पू अरोड़ा( दिल्ली ) , मन्नू सिकंदर ( यमुना नगर ) , लैविश लव ( पंजाब ) , कृष्णा एंड पार्टी देहरादून, मनोज सरगम एंड पार्टी देहरादून करेंगे।
माँ के वार्षिकोत्सव में देश विदेश से माँ के भक्त मंदिर आते है, इस बार फूलो की सजावट एंव बिजली की सजावट मुख्य आकर्षण होंगे, यातायात की समस्या को देखते हुए शोभायात्रा भी सुभाष नगर से मंदिर प्रस्थान करेगी ताकि आम जन मानस को असुविधा से बचाया जा सके। इस अवसर पर शिवम गोयल , विक्की खत्री , वासु परविंदा आदि मौजूद थे।




Recent Comments