Saturday, June 22, 2024
HomeStatesUttarakhandरैंतोली टैम्पो ट्रैवलर दुर्घटना में 14 यात्रियों की मौत, तीन की नहीं...

रैंतोली टैम्पो ट्रैवलर दुर्घटना में 14 यात्रियों की मौत, तीन की नहीं हो पाई शिनाख्त, पुलिस ने जारी की सूचि

(देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के समीप रैतोली में यात्रियों को टैंपो ट्रैवलर अलकनन्दा नदी में गिर गया। दुर्घटना में 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत की खबर है जबकि 12 लोग घायल हो गये। गम्भीर रूप से घायल 7 लोगों को एयर लिफ्ट कर हायर सेंटर रैफर किया गया है। वाहन में 26 यात्री सवार थे जो चोपता तुंगनाथ जा रहे थे। जिलाधिकारी ने दुर्घटना की जाँच के आदेश दिये है।
जानकारी के अनुशार शनिवार लगभग 11:30 बजे नोएडा से चारधाम यात्रा पर आये यात्रियों का दल टैंपो ट्रैवलर से रैतोली के पास से गुजर रहा था कि टैंपो ट्रैवलर अनियन्त्रित होकर अलकनन्दा नदी में गिर गया। दुर्घटना की सूचना प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस व आपदा कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों व शवों को निकालने का कार्य शुरू किया। अब तक 14 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को रूद्रप्रयाग जिला अस्पताल और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश रैफर किया गया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुशार 7 घायलों को एयर लिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा गया है। तीन मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग में इलाज के लिए भर्ती लोगों का विवरणः–
1- वदना शर्मा, उम्र-30 ब्लाक -ए नोयडा, यूपी
2- महिमा त्रिपाठी, उम्र-23, उत्तरप्रदेश
3-कु शुभम सिंह उम्र, 27, सेक्टर-51 नोयडा, यूपी
4- नमिता शर्मा उम्र 30, यूपी
5-लक्ष्य अग्रवाल, उम्र 22, मथुरा, यूपी
6-अमित, पुत्र मनोहर सिंह, उम्र 27, मध्य प्रदेश
7- शंशाक, बिष्ट पुत्र नरेन्द्र बिष्ट, हल्द्वानी
एयर लिफ्ट किए गए मरीजों का विवरणः-
1- धमेन्द्र कुमार उर्फ सैम पुत्र मोहन राम उम्र-23, दिल्ली कैंट
2- सौनिक, उम्र 24, सोनीपत, हरियाणा
3- आदित्य, उम्र 25, मथुरा, उत्तर प्रदेश
4- छवि, उम्र, झाँसी, उत्तर प्रदेश
5- अभिषेक,
6- देव, 24, दिल्ली, उत्तर प्रदेश [ उपचार के दौरान मृत]
नोट- 01 मृत लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।
मृतकों की सूची
1- स्मृति शर्मा, उम्र-28, पुत्री राजेश कुमार, डी-01 मुर्धवा हाईटेक काॅलोनी, रेनुकूट सोन भद्र उत्तर प्रदेश
2- मोहनी पाॅण्डे उम्र- 27, पुत्री महेश प्रसाद पांडे, जगपुर प्रतापगढ़ उत्तरप्रेदश।
3- करन सिंह, [ वाहन चालक], अलीगढ,
4- निकिता भट्ट, खटिमा, उत्तराखंड
5- गुरुकीरत सिंह,
6- आकांक्षा, झाँसी, उत्तर प्रदेश
7- स्मृति त्रिपाठी, उत्तरप्रदेश
8- अंजली श्रीवास्तव
9- निकेत सुनील शर्मा,
10- बृजेश बिष्ट, उत्तराखंड
नोट– जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में 02 मृत लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments