Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowबड़ी खबर (भीमताल) : ओखलकांडा में आदमखोर तेंदुए का आतंक बरकरार,...

बड़ी खबर (भीमताल) : ओखलकांडा में आदमखोर तेंदुए का आतंक बरकरार, धैना में बनाया महिला को अपना शिकार

( चन्दन बिष्ट ) भीमताल/ ढोलीगांव,

ओखलकांडा ब्लॉक में आदमखोर तेंदुए ने एक और महिला को अपना शिकार बना लिया। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। अब लोग बाहर जाने से भी डर रहे हैं। इसके पहले ओखलकांडा ब्लॉक में ही गुलदार ने तुषराड़ और भद्रकोट व कुकना गांव के बजवाल तोक में दो युवतियों व एक युवक का शिकार कर चुका है।

भीमताल-ओखलकांडा में आदमखोर का आतंक बरकरार, अब धैना में बनाया महिला को अपना शिकार

★ढोलीगांव सहित अन्य गांव मै भी दहशत का माहौल।

अब खेत से थोड़ी दूर ग्राम सभा धैना खीमुली देवी 46 पत्नी हरीश देव अपनी एक बकरी को ढूंढने अपने 14 साल के लड़के के साथ गई थी तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने खीमुली देवी पर हमला कर दिया। जिसके बाद तेंदुआं महिला को रोड से नीचे फेंक दिया । और उसके बाद उसे घसीट कर जंगल में ले जाने लगा। ग्रामीणों ने महिला की चीख सुनकर शोर मचाया तो आदमखोर शव छोडक़र भाग गया। उसने महिला के गले में गहरे घाव बना चुका था । एक सप्ताह के भीतर आदमखोर ने चौथी घटना को अंजाम दिया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments