Monday, February 24, 2025
HomeStatesUttarakhandहरिद्वार में आयोजित क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में के वी बीरपुर को...

हरिद्वार में आयोजित क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में के वी बीरपुर को तीन पदक

देहरादून , केंद्रीय विद्यालय बीएचईएल हरिद्वार में आयोजित संभागीय जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2022-23 (राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2022-23) में केंद्रीय विद्यालय बीरपुर देहरादून के 5 विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में तथा एक विद्यार्थी ने प्रदर्शनी के दौरान आयोजित होने वाली संगोष्ठी में भाग लिया. जिस में “वर्तमान नवाचार के साथ ऐतिहासिक विकास” सब थीम के अंतर्गत नीरज सिंह द्वारा ले जाई गई प्रदर्शनी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी के लिए चयन हुआ.| श्रेया सिंह द्वारा ले जाई गई प्रदर्शनी जोकि पर्यावरण अनुकूल सामग्री सब थीम के अंतर्गत थी उसको तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. “हमारे लिए गणित” सब थीम के अंतर्गत अभिनव कुमार द्वारा ले जाई गई प्रदर्शनी को भी तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. केंद्रीय विद्यालय बीरपुर की ओर से अभिनव कुमार ने “एक सतत भविष्य के लिए वैज्ञानिक नवाचार” विषय पर प्रदर्शनी के दौरान आयोजित संगोष्ठी में प्रतिभाग किया तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया.
आज केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती बसंती खंपा द्वारा विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए तथा टीम के बाकी सदस्यों और उनके गाइड शिक्षकों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य महोदया बसंती खंपा मैम ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और और जो विद्यार्थी प्रदर्शनी में कोई स्थान नहीं ला पाए या प्रदर्शनी में भाग नहीं ले पाए उन्हें निराश होने के बजाय अपनी कमियों को दूर कर उत्साह के साथ अन्य प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया.विज्ञान प्रदर्शनी के लिये शिक्षक गुंजन श्रीवास्तव,पी के थपलियाल , विदुषी नैथानी , सूरज कुमार एवं उमेश उपध्याय एवं राजेश बिष्ट ने बच्चों का मार्गदर्शन किया !

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments