Sunday, April 19, 2026
HomeStatesUttarakhandसंत निरंकारी मिशन कोई धर्म मजहब अथवा संप्रदाय नहीं है यह एक...

संत निरंकारी मिशन कोई धर्म मजहब अथवा संप्रदाय नहीं है यह एक शुद्ध आध्यात्मिक विचारधारा है : पूज्य महात्मा पीएस चौधरी

काशीपुर, संत निरंकारी मिशन के तत्वाधान में एक विशाल आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन पीरु मदारा के रामनगर क्षेत्र में आयोजित किया गया, जिसमें सतगुरु माता सुदीक्षाजी महाराज का पावन आशीर्वाद लेकर परम पूज्य महात्मा पीएस चौधरी जोनल इंचार्ज (जोन नंबर 56) चमोली से पधार कर समस्त साधु संगत को आशीर्वाद प्रदान किया | उन्होंने अपने पावन वचनों में सभी को यह संदेश दिया कि परमात्मा एक है निराकार है और यह जानने योग्य है परमात्मा को जानकर लोग सुखी परलोक सुहेला होता किया जा सकता है | उन्होंने यह भी कहा कि संत निरंकारी मिशन कोई धर्म मजहब अथवा संप्रदाय नहीं है यह एक शुद्ध आध्यात्मिक विचारधारा है जिसका मात्र उद्देश्य एक निराकार प्रभु परमात्मा का बोध हासिल कर विश्व बंधुत्व की स्थापना करना है | अंत में रामनगर के स्थानीय मुखी महात्मा वृक्षा राम जी ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा सत्संग कार्यक्रम में महात्मा मोहन सिंह बिष्ट जी, महात्मा मोहन सिंह रावत, प्रमोद, शेर सिंह, मुखी महात्मा पीएस बिष्ट, ज्ञान प्रचारक महात्मा सुरेंद्र सिंह रावत, आनंद सिंह बिष्ट आनंद सिंह नेगी उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए | मंच संचालन मुखी महात्मा के एन भट्ट जी द्वारा किया गया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments