Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandशहर के प्रतिष्ठित रेस्तरां के वाशरूम में मिला हिडन कैमरा, गुस्साये लोगों...

शहर के प्रतिष्ठित रेस्तरां के वाशरूम में मिला हिडन कैमरा, गुस्साये लोगों ने किया हंगामा

देहरादून, शहर के एक प्रतिष्ठित दुकान के वाशरूम में हिंडन कैमरा मिलने से हडकंप मच गया, मामला रेस्तरां और स्वीट्स की चेन संचालित करने वाले आनंदम से जुड़ा है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चकराता रोड स्थित आनंदम रेस्तरां में तब हंगामा मच गया जब रेस्तरां के महिला वाशरूम (टॉयलेट) में एक हिडन कैमरा पाया गया है। कैमरा मिलने से गुस्साई महिलाओं और अन्य व्यक्तियों ने जमकर हंगामा किया। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस ने रेस्तरां के एक कार्मिक को हिरासत में लिया है। साथ ही कैमरा लगाने के आरोप में संबंधित कर्मी और संचालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात की है। कैमरा पाए जाने के बाद रेस्तरां में पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। जिसके वायरल वीडियो के मुताबिक एक महिला कह रही है कि जहां पर कैमरा/मोबाइल फिट किया गया था। वहां की टाइल टूटी पाई गई है।वहीं कैमरा लगाने का आरोप रेस्तरां के एक कर्मचारी पर है। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कैमरे को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।

पुलिस के समक्ष दर्ज कराई गई शिकायत में यह कहा गया है कि संबंधित स्टाफ महिलाओं के वाशरूम इस्तेमाल करने के दौरान रिकॉर्डिंग करता था। हालांकि, अभी पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस कैमरे से क्या क्या रिकॉर्ड किया गया है।
फिलहाल, आरोपी स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, मुकदमा पंजीकृत कर रेस्तरां संचालक की भूमिका की जांच भी की जाएगी, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments