Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandभाजपा नगर महामंत्री राजकिशोर विष्ट ने थामा यूकेडी का दामन

भाजपा नगर महामंत्री राजकिशोर विष्ट ने थामा यूकेडी का दामन

रुद्रप्रयाग – जनपद में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा कांग्रेस से नाता तोड़ युवा उक्रांद में शामिल हो रहे हैं। पूर्व महामंत्री भाजपा नगर मण्डल अगस्त्यमुनि सहित तमाम संगठनों में कार्य कर चुके ब्यवसायी राज किशोर विष्ट ने भाजपा छोड़ यूकेडी का दामन थाम है । उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून ब्यवस्था, बढ़ते भ्रष्टाचार, व्याप्त अराजकता के माहोल को देखकर भाजपा से त्याग पत्र देकर उत्तराखंड क्रान्ति दल ज्वाइन किया है

इससे पूर्व राज किशोर बिष्ट जिला संयोजक बजरंग दल

सह सचिव व्यापार संघ अगस्त्यमुनि ,कोषाध्यक्ष योग संगठन रुद्रप्रयाग ,प्रदेश अध्यक्ष बेरोजगार योग संगठन उत्तराखंड

महामंत्री भाजपा नगर मण्डल अगस्त्यमुनि जैसे तमाम जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। इससे पूर्व वे पंचायत चुनाव में सिल्ला समय गांव सीट से जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

उत्तराखंड क्रान्ति दल के केन्द्रीय महामंत्री देवेन्द्र चमोली, जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिक्वाण, पूर्व अध्यक्ष बलबीर चौधरी, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख विष्णु कांत शुक्ला, आशुतोष भंडारी आदि ने उक्रांद की रीति नीति में विश्वास करते हुए श्री विष्ट का दल में स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments