रुद्रप्रयाग – उत्तराखण्ड की स्थाई राजधानी गैरसैंण घोषित करने की मांग को लेकर स्थाई राजधानी गैरसैंण समिति जनता को लाम बंद करने में जुटी है। समिति के पदाधिकारी गांवों का भ्रमण कर निर्णायक आंदोलन के लिये जनता को एकजुट करने में जुटे हैं। समिति के संयोजक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी विनोद प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि सरकार आगामी बजट सत्र में गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करें। उन्होंने बताया कि जनता को एकजुट करने के उद्देश्य से आगामी 1 फरवरी को स्थानीय गुलाब राय मैदान में प्रर्दशन व विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है।
आज गढ़वाल मंडल विकास निगम के आवास गृह में स्थाई राजधानी गैरसैंण समिति के संयोजक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी विनोद प्रसाद रतूड़ी ने पत्रकार वार्ता मे कहा कि राज्य बनने के 25 साल बाद भी उत्तराखण्ड की स्थाई राजधानी गैरसैंण घोषित न होना राष्ट्रीय दलों की पहाड़ के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार आगामी बजट सत्र में गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करें अन्यथा स्थाई राजधानी गैरसैंण समिति व्यापक जन आंदोलन के लिये बाध्य होगी। उन्होंने रुद्रप्रयाग की जनता से आगामी 1 फरवरी को स्थानीय गुलाब राय मैदान में पहुंचने का आवाह्न किया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र ही गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित नहीं करती तो स्थाई राजधानी गैरसैंण समिति उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन की तर्ज पर निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। पत्रकार वार्ता में एडवोकेट भुवन रावत, बलबीर सिंह धर्मवाण, दान सिंह मिंगवाल, राजकिशोर विष्ट आदि उपस्थित थे।



Recent Comments