प्रदेश की भाजपा सरकार जनसरोकार व महिला विरोधी : संतोष चौहान

0
9

 

( कांग्रेस संगठन द्वारा महिला कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी डा संतोष चौहान ने बताती अपनी प्राथमिकता)

हरिद्वार 19अक्तूबर , (कुलभूषण ) महिलाओं को समाज में आगे आकर अपने अधिकारों की आवाज को उठा कर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं को जागरूक करने कि दिशा में करने के लिए आगे आना होगा। यह उद्गार प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष डा संतोष चौहान ने कांग्रेस संगठन द्वारा महिला कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी दिये जाने पर व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से महिलाओं के आधिकारों की लडाई को लडने का काम किया है।डा संतोष चौहान ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात कि है की कांग्रेस की नितियों को अधिक से अधिक आम जनता के बीच पहुंचाया जाये। इस जिम्मेदारी को प्रदेश में महिला कांग्रेस पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन से लेकर इसके विकास व समाजिक जागरूकता के क्षेत्र में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान व सक्रिय भूमिका रही है।

आने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी दावेदारी पर उन्होंने कहा कि टिकट देना पार्टी हाईकमान का काम है। जहां तक उनकी दावेदारी का प्रश्न है वह पार्टी में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी। मजबूत संगठन ही पार्टी की जीत का मार्ग प्रशस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा की पार्टी संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है।वह उसे पूरी ईमानदारी से पूरा कर पार्टी संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा की आने वाला समय प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का है।2027के चुनावों में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश की जनता वर्तमान भाजपा सरकार कि जनविरोधी व महिला विरोधी नीतियों के चलते भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना चुकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here