Monday, July 27, 2026
HomeUncategorizedप्राधिकरण ने की अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण और अवैध निर्माण सीलिंग की...

प्राधिकरण ने की अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण और अवैध निर्माण सीलिंग की कार्यवाही

देहरादून, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत जनपद के विभिन्न स्थानों विकासनगर में की जा रही प्लाॅटिंग पर ध्वस्तीकरण व डोईवाला क्षेत्र में किये जा रहे अवैध निर्माण सीलिंग की कार्यवाही की गयी।

सतीश अग्रवाल द्वारा छरबा सहसपुर में लगभग 50 बिघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। एकजोत व अन्य द्वारा कैनाल रोड पहाडी गली चैक विकासनगर में लगभग 4 बिघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

उक्त कार्यवाही में सहायक अभि. अभिषेक भारद्वाज, अवर अभि. सिद्धार्थ सेमवाल, ललित नेगी, सुपरवाईजर प्यारे लाल जोशी व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। सेहराब मलिक द्वारा बुड्डी चैक सिमला बाईपास रोड में किये जा रहे अवैध व्यवसायिक भवन पर संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी।

उक्त कार्यवाही में सहायक अभि0 विजय सिंह रावत, अवर अभि0 जितेन्द्र सिंह, सुपरवाईजर राकेश सिंह मौके पर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments