Saturday, April 27, 2024
HomeStatesJammu & Kashmirगहरी खाई में गिरी बस, 36 लोगों की मौत, 19 घायल, पीएम...

गहरी खाई में गिरी बस, 36 लोगों की मौत, 19 घायल, पीएम मोदी ने किया अनुग्रह राशि का ऐलान

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के डोडा से एक सड़क हादसे की खबर आई है, यहां बुधवार को एक बस के गहरी खाई में गिरने से 36 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी और इसमें कम से कम 55 यात्री सफर कर रहे थे।संबंधित अधिकारियों ने यात्रियों को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच, घायल यात्रियों को डोडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, इस जानलेवा हादसे की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं घटना पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने डोडा डीसी से बात की और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, दुर्घटना स्थल पर डीसी डोडा श्री हरविंदर सिंह से अपडेट साझा करते हुए दुख हो रहा है। दुर्भाग्य से 36 लोगों की मौत हो गई है और 19 घायल हो गए हैं, जिनमें से 6 घायल गंभीर हैं।
पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताया और इसे ”दुखद” बताया। उन्होंने रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की। प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को 2 लाख और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments