देहरादून, कांग्रेस सेवा दल उत्तराखंड द्वारा आज कांग्रेस भवन, राजपुर रोड, देहरादून स्थित सेवा दल कार्यालय में कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक स्व. डॉ. एन.एस. हार्डिकर जी की पुण्यतिथि पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिरिक्त मुख्य संगठक/उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने स्व. हार्डिकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में मनमोहन शर्मा ने कहा कि डॉ. एन.एस. हार्डिकर जी कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक थे और उनके पदचिन्हों पर चलकर आज कांग्रेस सेवा दल को आगे बढ़ाया जा रहा है। हम सभी संकल्प लेते हैं कि कांग्रेस पार्टी की सेवा करते हुए सेवा दल हमेशा कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेंद्र शाह ने अपने संबोधन में कहा कि जिस सोच से कांग्रेस सेवा दल का गठन किया गया था, उसी आधार पर आज भी सेवा दल अपने कार्यों में समर्पित है और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहा है। कांग्रेस पार्टी में सेवा दल की अग्रणी भूमिका रहती है।
इस अवसर पर प्रदेश अतिरिक्त मुख्य संगठक एवं उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, प्रदेश सचिव राजकुमार यादव, प्रदेश सह सचिव ललित थपलियाल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजेंद्र शाह, मीना सानी, अनुराधा, बबीता रंजन, मंजू चौहान, राकेश भट्ट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Recent Comments