Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandएनएपीएसआर के चैरिटी बाजार से महिलाओं को मिला रोजगार

एनएपीएसआर के चैरिटी बाजार से महिलाओं को मिला रोजगार

देहरादून, नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) के द्वारा संचालित चैरिटी बाजार एवं प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमे महिलाओं द्वारा नए व पुराने कपड़ो से सामान तैयार किया जा रहा है । जिसको विक्रय कर उसका 25% निर्धन बालिकाओं की स्कोलरशिप, विवाह,और महिलाओं मे उत्पन्न होने वाले हाइजेनिक समस्याओं के इलाज हेतु खर्च किया जा रहा है आज इन्हीं महिलाओँ को प्रोत्साहित करने हेतु उत्तराखंड लोकभवन मे आयोजित तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी मे स्टॉल लगाय गया है जिसमे प्रशिक्षण संस्थान की महिलाओं द्वारा तैयार किये गए उत्पाद, हैंड बैग,फुट मैट, क्लॉथ,हितायु नेचर की ओर से पहाड़ी मेडिशनल, नमक, नमकीन, कांजी, पंचरत्न,निम्बू चटनी, रोस्टेड भट्ट रोस्टेड पीनट्स,अनिका क्राफ्ट की ओर से वॉशेबल ऑइल पेंटिंग्स,कॉस्मेटिक,चोको डीप,ब्राउनी इत्यादि को प्रदर्शनी मे प्रदर्शित किया गया है ।

संस्था की ओर से बीना शर्मा, कविता खान, अनुराधा भान, अफसाना सुल्तान,कुसुम नौटियाल,अनित सिंघल, मोहिनी धीमान इत्यादि अपनी निःशुल्क सेवाएं दे रही हैं ।

 

*

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments