उक्रांद जल्द ही वार्ड स्तर पर बनाएगा कमेटियां, नगर निगम के 60 वार्डों में दल को मजबूत करने को लेकर हुई चर्चा

0
571

हल्द्वानी, उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक रविवार को कालाढूंगी रोड स्थित कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हरीश जोशी एवं संचालन उपाध्यक्ष सोनू राजपूत ने किया। इसमें नगर निगम के 60 वार्डों में दल को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई।

सर्वसम्मति से तय हुआ कि जल्द ही सभी वार्डों में वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर शहर में आवारा गोवंशीय पशुओं की ओर से हो रही दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई गई। डबल इंजन की सरकार से गोवंशीय पशु और शहरवासियों के संरक्षण की अपील की गई।
अंत में सभी ने फैसला लिया कि जन समस्याओं को लेकर जल्द ही उक्रांद सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी सुशील उनियाल, सुभाष तिवारी, रिंकू राजपूत, शुभम अधिकारी, कमल अरोरा, करन जोशी, प्रियांश बोरा, राहुल अधिकारी आदि मौजूद रहे।