आईएएस अधिकारी एल. फेनई बने प्रमुख सचिव आबकारी

0
1195

देहरादून, राज्य में लंबे समय से आबकारी सचिव और कमिश्नर को लेकर कोर्ट से हो रहे निर्देशों के बाद अब सरकार ने भी आईएएस अधिकारी एल. फेनई को प्रमुख सचिव आबकारी बनाया है। अभी तक यह विभाग आईएएस अधिकारी हरिचंद सेमवाल देख रहे थे। आपको बताते चलें कि कोर्ट की ओर से पिछले दिनों राज्य सरकार से पूछा गया था कि एक व्यक्ति दो महत्वपूर्ण पदों पर कैसे काबिज है। जिसके बाद सचिव व आयुक्त की जिम्मेदारी देख रहे हरिचंद सेमवाल से सचिव का पदभार हटा दिया गया है।