Friday, May 3, 2024
HomeTrending Nowअठूरवाला विस्थापित क्षेत्र में मकान में लगी आग, 65 वर्षीय वृद्ध महिला...

अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र में मकान में लगी आग, 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत

देहरादून, डोईवाला ब्लाक के अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान में आग लग गई। इस दौरान एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 11 बजे की है। घर में अचानक आग लगी तो महिला घर से बाहर नहीं निकल पाई। आग में जलने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई। आगजनी की घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। क्षेत्राधिकारी अनिल शर्मा ने महिला की पहचान सरला उनियाल पत्नी संतराम उनियाल के रूप में की। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments