हरिद्वार(कुलभूषण) एस एम जे एन पी जी कॉलेज हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की समस्त छात्राओं व शिक्षिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि शास्त्रों में महिलाओं को पूजनीय माना गया हैं। यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमंते तत्र देवता। अर्थात जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। प्रो बत्रा ने कहा कि बदलते समय के साथ नारी ने शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़कर स्वयं को सशक्त बनाकर प्रत्येक क्षेत्र में बदलाव किया हैं। प्रो बत्रा ने कहा कि आज सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक तथा प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं द्वारा कीर्तिमान स्थापित किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला युग महिलाओं का होगा तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महिलाओं की निर्णायक भूमिका होगी। इस अवसर पर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ संजय कुमार महेश्वरी ने कहा कि ‘अगर तुम करते हो नारी का सम्मान तो खुद पर करो हक से अभिमान’ । डॉ माहेश्वरी ने कहा कि महिला समाज को सभ्य बनाने से लेकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आज महिला ने स्वयं को प्रत्येक क्षेत्र में साबित किया है और आज का दिन महिलाओं का दिन हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉ नलिनी जैन ने कहा की नारी हमारे समाज की जननी है, जिसके बिना समाज का कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति उस समाज की महिलाओं की उन्नति से मापी जाती हैं। इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ पुनीता शर्मा ने महिलाओं पर आधारित गीत गाकर सबको मंत्र मुक्त कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन यादवेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो विनय थपलियाल, डॉ शिवकुमार चौहान, वैभव बत्रा, दिव्यांश शर्मा, डॉ पूर्णिमा सुंदरियाल, डॉ मोना शर्मा, रुचिता सक्सेना, डॉ लता शर्मा, श्रीमती रिंकल गोयल आदि उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य एवं देश की समस्त महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
हरिद्वार(कुलभूषण) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती प्रीति गुप्ता ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य एवं देश की समस्त महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रीति गुप्ता ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं- चाहे वह शिक्षा हो, विज्ञान हो, राजनीति हो या फिर खेल। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने महिलाओं को हमेशा आगे बढ़ने का काम किया चाहे संगठन स्तर पर हो सरकार स्तर पर हो महिलाओं को आगे कर उनको नेतृत्व करने का अवसर दिया गया है। जैसा की हाल ही में दिल्ली राज्य में सरकार का नेतृत्व एक यशस्वी महिला के हाथ में सोपा गया और उत्तराखंड राज्य के निकाय चुनाव में कमान महिलाओं के हाथों में सौंप कर उन्हें सफल बनाया।
उन्होंने कहा कि आज महिला दिवस पर, हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम महिलाओं का सम्मान करेंगे, उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे। महिला सशक्तिकरण का मतलब महिला की सक्ति से होता है! आज के समय में हर देश यही चाहता है की उसके देश की महिला खुद अपनी रक्षा कर सके! आज हम सब जानते है ती हमारे समाज की महिलाये किसी भी पुरुष से कम नहीं है! आज की महिलाये वह सब काम कर रही है जो पुरुष करते है! अगर बात शिक्षा की करे तो हमारे भारत में हर एक exam और comptition में महिलाये ही top करती है!
उन्होंने कहा कि भारत देश में नारी का महत्त्व प्राचीन काल से है! प्राचीन काल में हमारे समाज में नारी का बहुत महत्व था! लेकिन आज भी बहुत से ऐसे लोग है जो नारी को एक बोझ समझते है! अगर हम नारी को एक बोझ ना समझते तो हमारे समाज की नारियां ऐसा ऐसा काम कर सकती है! जिसकी हम कल्पना नहीं कर सकते है! हमारे समाज में महिला सशक्तिकरण के लिए सबसे पहले लोगो की सोच को बदलना होगा! और लोगो को ये बताता होगा की आज की नारिया कोण कोण से काम कर रही है!
नारी है शक्ति, नारी है ज्योति,
नारी बिना ये दुनिया है खोती।
ममता की मूरत, प्रेम की गंगा,
हर दुख-दर्द में बनती है संगा।
‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’
यानी जहां पर नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। यह स्पष्ट करता है कि बहुत लंबे समय से नारी के महत्व को रेखांकित किया जाता रहा है।
Recent Comments