Monday, February 24, 2025
HomeTrending Nowस्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के पास से 8.16 ग्राम स्मैक बरामद किया है। साथ ही महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उप निरीक्षक कुंदन राम व चैकी प्रभारी डाकपत्थर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि स्मैक के साथ पकड़ी गई महिला तस्कर का नाम सलमा कुरैशी, मोहल्ला जीवनगढ़ है। जिसके पास से 8.16 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। एसएसआई कोलन सिंह ने बताया कि महिला के विरुद्ध थाना विकास नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments