Friday, September 20, 2024
HomeStatesUttarakhandस्वतंत्रता संग्राम सेनानी मास्टर करतार सिंह की 24 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मास्टर करतार सिंह की 24 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ “वो यादगार लम्हे” कार्यक्रम

देहरादून, समाज में व्याप्त अव्यवस्थाओं, भ्रष्टाचार, अत्याचार, शोषण, असमानताओं, माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले भी देशभक्त हैं इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सौहार्द, पारस्परिक एकजुटता, भाईचारे को मजबूत बनाने में सक्रिय समाजसेवी भी इसी श्रेणी में आते हैं और यह किसी परिचय के मोहताज नहीं है। यह उद्गार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कामरेड मास्टर करतार सिंह की 24 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित “वो यादगार लम्हे” नामक कार्यक्रम में उनके पुत्र सुशील त्यागी ने व्यक्त किये।
इस अवसर पर सेनानी के सामाजिक, राजनीतिक,भारत सोवियत मैत्री में योगदान से संबंधित इनके पौत्र विकास त्यागी द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म “श्रद्धांजलि” का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा साम्यवादी विचारों के दिवंगत सेनानी ने जहां ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ किए गए आंदोलन में कारावासों की सजायें भुक्ति वहीं आजादी के बाद इन्होंने आखिरी सांस तक सेनानियों को एकजुट करते हुए समाज में देश प्रेम, समाजवाद की लौ जलाए रखने का प्रयास किया। इनमें शहीद भगत सिंह, हकीकत, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, समाधि जैसी देशभक्ति की फिल्मों का सार्वजनिक प्रसारण शामिल था।भावनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से श्रद्धासुमन व्यक्त करने वाले वक्ताओं में आर एस कैनथुरा, एडवोकेट रवि सिंह नेगी, अवधेश पंत, मधु त्यागी, कल्पना बहुगुणा, जगमोहन मेहंदीरत्ता, विशंभरनाथ बजाज, कर्नल विक्रमसिंह थापा, ब्रिगेडियर केजी बहल, मुकेश नारायण शर्मा, सुशील त्यागी, विनोद नौटियाल, जीएस जस्सल, प्रदीप कुकरेती, पदम सिंह थापा, आरपीएस रावत, रूची त्यागी, शेरिंग लयुडिंग आदि शामिल थे।
सेनानी के चित्र पर पुषपांजली के साथ नमन् कर सम्मान व्यक्त करने वालों में उषा कोठारी, ऋषिका चौहान, प्रेमखन्ना, सत्यप्रकाश चौहान, आशा टम्टा, अंकितानेगी,एमएल टम्टा, दीपचंद शर्मा, गिरीशचंद्र भट्ट, सुशील भंडारी,पदमाशाही, शक्तिप्रसाद डिमरी, श्याम राणा, नंदकिशोर त्रिपाठी, ठाकुर शेरसिंह, पूर्णिमा,गीता बिष्ट,जितेंद्र डडोना,चंदनसिंह नेगी, मनमोहन गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, कर्नल वाईएस थापा, उपेंद्र बिजलवान, प्रमोद उप्रेती,प्रकाश नागिया,बीनाशर्मा, भरतसिंह नेगी, महेश बंसल, सुशील सैनी,मधु गोयल, हर्षनिधि शर्मा, अवधेश शर्मा, आदि शामिल थे।
कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से राज्य अतिथि गृह में किया गया कार्यक्रम का संचालन अवधेश शर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments