Monday, February 24, 2025
HomeTrending Nowइको ग्रुप द्वारा आर्बोरिया अपार्टमेंट में चलाया कूड़ा प्रबंधन अभियान

इको ग्रुप द्वारा आर्बोरिया अपार्टमेंट में चलाया कूड़ा प्रबंधन अभियान

 देहरादून, इकोग्रुप द्वारा देहरादून में स्वच्छता मुहिम को और गति देते हुए आर्बोरिया अपार्टमेंट वेलफेयर एसोसिएशन, तरला नागल में कूड़ा प्रबंधन के विषय में एक अभियान चलाया और इसके निवासियों से जीरो वेस्ट की तरफ आगे बढ़ने की दिशा में प्लास्टिक वेस्ट के सही निस्तारण से संबंधित पहलुओं पर विस्तार से संवाद किया।

इको ग्रुप ने मुख्य रूप से सेग्रीगेशन ,सूखा ओर गीला कूड़े को पृथक कर प्लास्टिक वेस्ट से इको ब्रिक्स बनाने की प्रेरणा दी।इको ग्रुप द्वारा कूड़ा प्रबंधन के प्राथमिक नियम जैसे सेग्रीगेशन और प्लास्टिक वेस्ट को प्लास्टिक की बोतलों में अच्छी तरह कंपैक्ट करने की पहल के लिए प्रेरित किया। इस प्रयास से केवल घर से निकलने वाला कूड़ा कम होगा अपितु घर में कूड़े से कम स्थान घिरेगा, नगर निगम की या और गाड़ी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, पर्यावरण की रक्षा भी होगी और साथ साथ इको ब्रिक्स को उपयोग में लाकर बेंच या पेडेस्टल बनाये जाएंगे।

इको ग्रुप की इस मुहिम में आरबोरिया अपार्टमेंट के करीब 15 मेंबर्स ने भाग लिया और उनको प्लास्टिक के ग़लत निस्तारण से संबंधित खतरों एवं इको ब्रिक्स द्वारा इसके सदुपयोग के बारे में विस्तार से इको ग्रुप के संस्थापक सदस्य आशीष गर्ग, संजय भार्गव , अमित जैन, राकेश भारद्वाज, भारत शर्मा,संजय भार्गव एवं अनिल मेहता द्वारा चर्चा की गई। प्रत्येक प्रेरित सदस्य ने इको ब्रिक्स बनाकर पर्यावरण संरक्षित करने का प्रण लिया। आशा है कि इस पहल से इस क्षेत्र में निवासियों की पर्यावरण के बारे में जागरूकता बढ़ेगी। इस कार्यक्रम में अर्बोरिया अपार्टमेंट से डॉ पुनीत बसुर, श्रीमती निर्मिता रैना,माया नरुला,विजय प्रधान,मोनिशा गुप्ता,आशु सक्सेना,आशीष थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments