Sunday, September 22, 2024
HomeStatesDelhiविनेश फोगाट 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण ओलंपिक से बाहर,...

विनेश फोगाट 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण ओलंपिक से बाहर, नहीं मिलेगा कोई पदक, हालत बिगड़ी, चिकित्सालय में भर्ती

पेरिस, ओलंपिक से भारतीयों के लिये बुरी खबर आयी है, देश की रेसलर बेटी विनेश फोगाट निश्चित कैटेगरी में ज्यादा वजन होने की वजह से पेरिस ओलिंपिक से बाहर हो गई है। विनेश 50 किग्रा की कैटेगरी में खेलती हैं। बुधवार को उनका वजन करीब 100 ग्राम ज्यादा मिला। इसके बाद उन्हें ओलिंपिक महिला कुश्ती से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद विनेश की तबीयत बिगड़ गई, उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराना पड़ा। अब उनके चाचा महावीर फोगाट ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा है कि वह एक न एक दिन देश को स्वर्ण अवश्य दिलाएंगी।
भारतीय ओलिंपिक संघ ने विनेश के अयोग्य घोषित होने की पुष्टि कर दी है। वे बुधवार रात होने वाला 50 किग्रा कैटेगरी की विमेंस रेसलिंग का फाइनल नहीं खेल सकेंगी।
उन्हें कोई मेडल भी नहीं मिलेगा। सबसे मुश्किल बात यह है कि इस फैसले के खिलाफ अपील भी नहीं की जा सकती। विनेश पहली बार 50 किग्रा कैटेगरी में खेल रही थीं। इससे पहले वे 53 किग्रा में खेलती थीं।
इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने कहा- बेहद खेदजनक है कि विनेश फोगाट को ज्यादा वजन के कारण महिला कुश्ती के 50 किग्रा कैटेगरी में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। रातभर की कोशिशों के बावजूद सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया।
भारतीय दल की तरफ से इस बारे में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की जाएगी। विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध है। हम आने वाली प्रतियोगिताओं पर फोकस करना चाहेंगे। विनेश मंगलवार को 3 मुकाबले जीतकर 50किग्रा रेसलिंग ओलिंपिक में फाइनल में पहुंचने वालीं पहली भारतीय महिला रेसलर बनी थीं।
सेमीफाइनल में उन्होंने क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेजी को, क्वार्टरफाइनल में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच और प्री-क्वार्टरफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन जापान की युई सुसाकी को 3-2 से मात दी थी। उन्हें बुधवार रात करीब 10 बजे गोल्ड मेडल के लिए अमेरिकी रेसलर सारा एन हिल्डरब्रांट से मुकाबला करना था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments