Sunday, September 8, 2024
HomeStatesUttarakhandचोपडा क्षेत्र में बिजली की समस्या से ग्रामीण परेशान, विभाग पर लगाया...

चोपडा क्षेत्र में बिजली की समस्या से ग्रामीण परेशान, विभाग पर लगाया अनदेखी का आरोप

(देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- चोपडा छैत्र के दर्जनो गाँव विधुत विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगतने को मजबूर है। छैत्र में विगत एक माह से विजली लाईनो मे बार बार फाल्ट आने के कारण विजली की समस्या बनी हुई है। बार बार विभागीय उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है जिससे ग्रामीणो मे रोष देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि सुबह हो या रात घण्टों तक विजली कटौती से ग्रामीणो को परेशानी उठानी पड रही है।
विधचत कटौती से परेशान छैत्रीय ग्रामीणों द्वारा बार बार जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों से भी शीकायत की गयी लेकिन समस्या जस की तस बनी है। ग्रामीणो का कहना है कि विभाग के द्वारा छैत्र में नियमित लाईन चैकिगं नही की जाती है, जिसके कारण थोडी सी हवा होने पर क ई जगह लाईन फाल्ट हो जाती है। छैत्र में नियमित कर्मचारी न होने के कारण विभाग क ई दिनो तक फाल्ट ढूंढने का बहाना बनाता रहता है। विधुत विभाग की इस घोर लापरवाही के चलते स्थानीय लोगों मे भारी रोष है। ग्रामीण बीर सिंह, शारदानंद पुरोहित, बृजमोहन पुरोहित ऊम्मेद सिंह बुटोला आदि का कहना है कि लगातार शिकायतों के बाद भी विधुत विभाग के अधिकारी भी जनता की सुनवाई नहीं कर रहे है। विजली की आँख मिचोली से जनता त्रस्त है। छैत्र वासियों का कहना है कि कई बार अधिशासी अभियन्ता व उप खण्ड अधिकारी से छैत्र में विधुत समस्या को लेकर वार्ता की गई लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। आक्रोशित ग्रामीणो का कहना है कि यदि शीघ्र ही छैत्र की विधुत ब्यवस्था को ठीक नहीं किया गया तो विधुत विभाग के खिलाफ जनता को आन्दोलन के लिये बाध्य होना पडेगा।।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments