Sunday, February 23, 2025
HomeTrending Nowउत्तराखंड़ फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष बिष्ट गंभीर रूप से जख्मी, सीएम धामी,...

उत्तराखंड़ फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष बिष्ट गंभीर रूप से जख्मी, सीएम धामी, पूर्व सीएम कोश्यारी ने अस्पताल में पूछी कुशलक्षेम

देहरादून, उत्तराखंड फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट एक हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी समेत तमाम अन्य लोगों के साथ संघ के पदाधिकारियों ने अस्पताल जाकर उनकी कुशल क्षेम जानी।
तेल एवं प्राकृतिक गैस काॕरपोरेशन के फ्रंटियर बेसिन में सीनियर प्रशासनिक अधिकारी और संस्थान के खेल संयोजक बिष्ट पिछले दिनों अपने घर पर ही एक हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें तत्काल ही सिनर्जी अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उनका रात में ही आपरेशन किया। अब उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री धामी तत्काल ही अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज का निर्देश दिया। पूर्व सीएम और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी ने भी अस्पताल जाकर उनका हाल जाना। विधायक सुरेश गड़िया, भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव राजीव मेहता ने अस्पताल पहुंचकर बिष्ट से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके अलावा भी तमाम राजनेताओं, समाज सेवियों, ओएनजीसी के कार्मिकों ने भी बिष्ट के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments