Monday, March 10, 2025
HomeStatesUttarakhandयूकेडी के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंन्द्र पंवार को यूकेडी सहित विभिन्न संगठनों ने...

यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंन्द्र पंवार को यूकेडी सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

रुद्रप्रयाग, उक्रांद नेता त्रिवेंन्द्र पंवार के असमायिक निधन पर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। दिवंगत पंवार के संघर्षो को याद करते हुये कार्यकर्ताओं ने इसे प्रदेश की राजनीति के लिये अपूरणीय छति बताया।
रुद्रप्रयाग में उक्रांद कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में उक्रांद सहित अन्य राजनीतिक दलों के सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पंवार जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी गयी। कार्यकर्ताओं ने पंवार जी के संघर्षो को याद करते हुये कहा कि राज्य आंदोलन हो या राज्य बनने के बाद वे हमेशा पहाड के हक हकूकों के लिये संघर्ष करते रहे। वक्ताओं ने कहा कि पवांर जी का असमय जाना उक्रांद ही नहीं पूरे प्रदेश के लिये अपूरणीय छति है।
इस अवसर पर उक्रांद के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह पुण्डीर, जितार सिंह जगवाण, आशुतोष भंडारी, प्रकाश भट्ट, चन्द्रमोहन गुँसाई, विक्रम फर्स्वाण, आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक जोत सिंह विष्ट, वरिष्ठ पत्रकार देवेंन्द्र चमोली आदि लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments