Tuesday, May 20, 2025
HomeStatesUttarakhandअगस्त्यमुनी में निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, लोगों ने उत्साह के साथ...

अगस्त्यमुनी में निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, लोगों ने उत्साह के साथ की भागीदारी।

रुद्रप्रयाग : भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित शौर्य सम्मान यात्रा में सैकड़ों की संख्या में केदारनाथ आमजन, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ पद यात्रा में भाग लिया।
इस अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वीर सैनिकों, वायुसेना, नौसेना और सभी सुरक्षा बलों को नमन करते हुए कहा कि भारत ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम है।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने न केवल अपने वीर सपूतों की बहादुरी का प्रदर्शन किया, बल्कि आतंकवाद और उसके समर्थकों को यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि नया भारत अब हर आतंकी कार्रवाई का जवाब उसी की भाषा में देगा।

उन्होंने कहा कि गढ़वाल की भूमि ने देश को पहले और दूसरे सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) देने का गौरव प्राप्त किया है, जो यहां की सैन्य परंपरा और राष्ट्रीय सेवा की भावना को दर्शाता है। यह भूमि वीरों की भूमि है। यहां के नौनिहालों को चाहिए कि वे इस परंपरा को आगे बढ़ाएं, सेना में शामिल होकर राष्ट्र की सेवा करें और देश के लिए गर्व का कारण बनें।

कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत किसी भी आतंकी चुनौती का मुँहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और अब देश की सीमाओं की रक्षा अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक से की जा रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड वीर भूमि है, जहाँ का लगभग हर परिवार देशसेवा से जुड़ा है। उन्होंने जनपद के युवाओं से आह्वान किया कि वे सेना और सुरक्षा बलों के अनुशासन, शौर्य और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें।
जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट् ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो से आग्रह किया कि सभी लोग गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को सेना के अद्वितीय शौर्य और बलिदान की गाथाएं बताएं। यही वह समय है जब हमें अपने राष्ट्र के रक्षकों का मनोबल और ऊंचा करना है। आज जिस तरह से सभी ने तिरंगा लेकर यह मार्च निकाला, वह सेना के प्रति सम्मान का एक ऐतिहासिक संदेश है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शकुंतला जगवान, पूर्व राज्य मंत्री अशोक खत्री, जिला महामंत्री विनोद देवशाली , अगस्त्यमुनि नगर मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रदीप राणा, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, सतीश प्रसाद गोस्वामी, श्रीनंद जनलोकी,विक्रम नेगी , रमेश बेंजवाल, किरण शुक्ला ,अर्जुन नेगी ,सुभाष रावत ,दलवीर नेगी, बृजमोहन नेगी, राजेंद्र बिष्ट , धर्मेन्द्र कंडवाल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments