Sunday, September 22, 2024
HomeStatesUttarakhandधामी के नेतृत्व में चले शानदार रेस्क्यू अभियान से बच गयी हजारों...

धामी के नेतृत्व में चले शानदार रेस्क्यू अभियान से बच गयी हजारों जिंदगियां : विनोद चमोली

देहरादून, भाजपा ने आपदा में हजारों लोगों की जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री धामी समेत सभी रेस्क्यू ऐजेंसियों का आभार व्यक्त किया है। पार्टी के वरिष्ठ विधायक विनोद चमोली ने विश्वास जताया कि शीघ्र ही जनता के सहयोग से हम चार धाम यात्रा को पुनः शुरू करने में सफल होंगे।

उन्होंने कहा, देश इन दिनों चारों और आपदा का दंश झेल रहा और देवभूमि भी इससे अछूती नहीं है। लेकिन सीएम पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य में चलाए गए शानदार बचाव अभियान का नतीजा है कि हम 16 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालने में कामयाब हुए हैं। इसे संभव करने में पुलिस प्रशासन एवं आपदा से जुड़ी एजेंसियों ने एकजुट होकर रात दिन काम किया है। साथ ही स्थानीय लोगों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के अभियान में दिए सहयोग ने इस संकट से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।

चमोली ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता आपदा में फंसे लोगों को बचाने की थी और अब प्राथमिकता, चार धाम यात्रा को दोबारा शीघ्र शुरू करने की है । जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को शीघ्र यात्रा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यही वजह है कि 25 फीसदी की छूट के साथ हेलीकॉप्टर सेवा का शुरू होना हम सब लोगों के लिए उत्साहवर्धन करने वाला है।

पैदल यात्रा पुनः शुरू करना सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि लगभग 75 फीसदी से अधिक मार्ग क्षतिग्रस्त है। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ तकनीक और श्रम का इस्तेमाल करते हुए यात्रा शुरू करने का लक्ष्य एक सप्ताह निर्धारित किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि तय समय में एक बार पुनः श्रद्धालुओं के लिए यात्रा सुगम हो जाएगी जो प्रदेश में आर्थिकी को बढ़ाने में मददगार होगी।

उन्होंने कहा कि हम सब आपदा संकट से निपटने में सफल हुए हैं और अब समय उससे उबरने का है। लिहाजा उनके नेताओं को राजनैतिक लाभ के लिए होने वाली बयानबाजियों से बचते हुए, रचनात्मक सहयोग देना चाहिए।

 

रोपित पौधों की देखभाल करना हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है : सौरभ बहुगुणा

श्रीनगर (पौड़ी), प्रदेश के पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जनपद पौड़ी में अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत श्रीनगर के श्रीयंत्र टापू, पौड़ी के तल्ली भिताई शहीद कुलदीप रावत के स्मृति वन व रांसी स्टेडियम के समीप विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। साथ ही उन्होंने कलेक्ट्रेट पौड़ी के समीप अपने दादा जी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
मंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पूरे देशभर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया जा रहा है। कहा कि पौधे लगाना बेहद जरूरी है, जससे भविष्य में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकेंगे। कहा कि पेड़ हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कई अलग-अलग तरीकों से काम करते हैं। वायु प्रदूषकों को हटाना और ओजोन के निर्माण को कम करना, कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे पेड़ वातावरण की स्थिति को बेहतर बनाते हैं।
मंत्री ने कहा कि हमें प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। हमने आज जो पौधे रोपे हैं, उनकी देखभाल करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधों की सही देखभाल और संरक्षण से ही हम अपने पर्यावरण को हरा-भरा और स्वस्थ बना सकते हैं। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपने धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के लिए विख्यात है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता आकर्षण को आकर्षित करती है। इसलिए, पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
मंत्री ने श्रीनगर के श्रीयंत्र टापू में आम, पौड़ी के भिताई तल्ली शहीद कुलदीप रावत स्मृति वन में अमरुद व रांसी स्टेडियम के समीप देवदार पौधों का रोपण किया। उन्होंने सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौध रोपण करने की अपील की है।
इस मौके पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, डीएफओ सिविल एवं सोयम शिशुपाल सिंह रावत, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, एसडीओ वन विभाग लक्की शाह, रेंजर भूपेंद्र रावत, सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।

 

स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा महानगर ने आयोजित की बैठक

देहरादून,15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा महानगर द्वारा एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।
सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हुए हर घर तिरंगा लहराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रत्येक मंडल के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में तिरंगा फहराने की तैयारी करें |
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र बिष्ट ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम का महत्व अत्यधिक है। भाजपा कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्र को प्राथमिकता देते हैं।’ उन्होंने बताया कि 11 से 14 अगस्त तक युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और 12 से 14 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमाओं के समक्ष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
सभी उपस्थित नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस के इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि हर घर तिरंगा फहराना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस बैठक में दर्जाधारी मंत्री डॉ. देवेंद्र भसीन, विधायक खजान दास, विधायक उमेश शर्मा, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल, और कई अन्य नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सभी ने मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments