Sunday, February 16, 2025
HomeStatesUttarakhandधुमाने के बहाने ले गये लड़की को, फिर बेच डाला दो लाख...

धुमाने के बहाने ले गये लड़की को, फिर बेच डाला दो लाख में, बंधक बनाकर होता रहा दुष्कर्म, डीआईजी के निर्देश पर मुकदमा हुआ दर्ज

हरिद्वार, जनपद में एक फैक्टरी में काम करने वाली लड़की को धुमाने के बहाने ले जाने बाद उसे बेचने और फिर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया, मिली जानकारी के मुताबिक बिहार की एक लड़की को सहारनपुर ले जाकर 2 लाख रुपये में बेचने और फिर वहीं 2 महीने तक लड़की को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया और पीटा गया। किसी तरह चंगुल से छूट कर आने के बाद पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नग्नयाल के निर्देश पर सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से बिहार के रोहतास जिला निवासी एक युवती सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती थी। उसने क्षेत्र में ही किराए पर मकान लिया हुआ था। पड़ोस में रहने वाले अधेड़ उम्र के राजकुमार से जान पहचान होने के कारण वह उसे अंकल कहकर बुलाती थी। आरोप है कि मार्च के महीने में राजकुमार ने उसे घुमाने का बहाना बनाया और अपने एक साथी पिंकेश को गाड़ी लेकर बुलाया।
आरोप है कि सहारनपुर ले जाकर खरीदारी करने का झांसा देते हुए उसे सहारनपुर के एक गांव में बेच डाला। इसके बाद युवती को किसी अनजान जगह पर ले जाकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कराई गई। शादी से मना करने पर आरोपियों का कहना था कि उसे दो लाख रुपये में खरीदा गया है। आरोप है कि बंधक बनाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया। युवती कुछ महीने पहले वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भाग आई। पुलिस में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने डीआईजी गढ़वाल को पूरे मामले की जानकारी दी। तब डीआईजी के निर्देश पर सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments