Sunday, July 7, 2024
HomeTrending Nowउप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपनी-अपनी कोर्ट में वादों के निस्तारण के...

उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपनी-अपनी कोर्ट में वादों के निस्तारण के जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने दाखिला खारिज तथा धारा 143 के प्रकरणों के निस्तारण के सम्बन्ध में वर्चअल माध्यम से समीक्षा बैठक लेते हुए समस्त उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदरों को अपनी-अपनी कोर्ट में वादों के निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के धारा 34, दाखिला खारिज वादों को निस्तारण हेतु रोस्टरवार कैम्प लगाते हुए प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि वादों के निस्तारण के सम्बन्धि नियमित समीक्षा बैठक ली जाएगी। उन्होंने निर्विवाद विरासतन के मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा नियमित रूप से धारा 34, 122बी, 143, धारा 176 के वादों की समीक्षा की जाएगी, सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को अपनी-अपनी कोर्ट में निस्तारित, गतिमान वादों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस अवसर कलेक्ट्रेट परिसर में उप जिलाधिकारी सदर हरगिरि उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी चकराता योगेश मेहर, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, तहसीलदार विकासनगर सुरेन्द्र सिंह, डोईवाला चमन सिंह, कालसी पी.एस रांगड़, तहसीलदार सदर वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

 

आश्रय गृह का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज जनपद के शहर क्षेत्र में खुले आश्रय गृह का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी ने आज दो आश्रय गृह, सर्फिना आश्रय गृह एवं सत्य साईं आश्रय गृह का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त आश्रय गृह में सीसीटीवी कैमरे लगे हो, जिन आश्रय गृह में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, वह लगवा ले। इस दौरान जिलाधिकारी आश्रय गृह में रह रहे बच्चों से मिली तथा उनसे बात भी की।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आश्रय गृह में सभी मूलभूत सुविधाएं रहें, यह सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होने राष्ट्रीय बाल सुरक्षा टीम को समय समय पर आश्रय गृहों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं की जांच करते हुए, मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। सत्य साई आश्रय गृह में दिव्यांग बच्चे रहते, जो निरीक्षण के दौरान स्कूल गए थे, जिस पर जिलाधिकारी उनके स्कूल जाकर बच्चों से मिली तथा इस दौरान स्कूल में व्यवस्थाओं को देखा।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा की टीम सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे।

 

उत्तरांचल विश्वविद्यालय में दिखा फौजी छावनी सा नजारा : एनसीसी 29 बटालियन के 10 दिवसीय कैम्प का शुभारम्भ

देहरादून, उत्तरांचल विश्वविद्यालय कैम्पस में आज फौजी छावनी सा नजारा देखने को मिला। अवसर था 29 एन.सी.सी. बटालियन के 10 दिवसीय कैम्प के शुभारम्भ का। प्रदेश के विभिन्न स्कूलों] महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के 600 से अधिक महिला एवं पुरूष एन.सी.सी. कैडिट व उनके प्रशिक्षक कैम्प में पहुँचे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ कैम्पस स्थित शौर्य दिवार पर कैम्प कमांडेंट कर्नल पी.के.पाण्डेय, विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी व उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा द्वारा पुष्पांजलि से किया गया।
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी जी ने यहाँ पहुँचे सेना के अधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से इतनी बड़ी संख्या में आये एन.सी.सी. कैडेटस व फौजी वर्दी में पहुँचे उनके प्रशिक्षकों की उपस्थिति हमें गौरवान्वित करती है। उन्होंने कैडेटस के जज्बे की प्रशन्सा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने स्वागत भाषण में विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा ने कहा कि एन.सी.सी. छात्रों के आचरण को अनुशासित करने और उन्हें, निस्वार्थ देश सेवा के लिए प्रेरित करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने छात्रों को प्रथम सी.डी.एस. जनरल विपिन रावत, वर्तमान सी.डी.एस. जनरल अनिल चैहान, सेनाध्यक्ष जनरल विपिन जोशी, रा प्रमुख अनिल धस्माना व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जैसे उत्तराखण्ड के सपूतों को अपना आदर्श बनाने की सलाह दी।
अपने उद्घाटन भाषण में कर्नल पाण्डेय ने कैडेटस को प्रशिक्षण शिविर के औचित्य को समझाया। उन्होंने 29वीं एन.सी.सी. बटालिन के गरिमामयी इतिहास को बताते हुए कहा कि इस बटालियन को सर्वाधिक सैन्य अफसरों के साथ-साथ जवान व पुलिसकर्मी तैयार करने का गौरव हासिल है। उन्होंने छात्रों को देश के प्रति अनुशासित व समर्पित रहने को कहा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सूबेदार मेजर राकेश कुमार, श्री एस.सी. जगुड़ी, लेफ्टिनेंट नितिन डुकलान, सर्वेश्वर, एन.सी.सी. के प्रशिक्षक] अधिकारी व कैडेट उपस्थित थे।

 

एबीवीपी के नव नियुक्त प्रांत संगठन मन्त्री सुन्दरियाल का म कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

देहरादून, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखण्ड़ के नव नियुक्त प्रांत संगठन मन्त्री अंकित सुन्दरियाल का महानगर देहरादून के कार्यकर्ताओ ने किया प्रदेश कार्यालय में स्वागत किया व परिचय किया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ममता सिंह ने बताया सूरत गुजरात में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हुई थी, प्रांत संगठन मन्त्री तथा विक्रम फ़र्शावन की अखिल भारतीय एग्रीविजन प्रमुख की घोषणा हुई जिसके बाद आज नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री का घोषणा के बाद पहली बार कार्यालय आना हुआ
प्रांत संगठन अंकित सुन्दरियाल ने सभी कार्यकर्ताओ का धन्यवाद कर कहा की सभी को एक दूसरे मिलकर संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभानी है। साथ ही अखिल भारतीय विधार्थी परिषद का अभ्यास वर्ग 25,26,27 व 28 चम्पावत में सम्पन्न हुआ। जिसमें देहरादून विभाग संगठन मंत्री नागेंद्र बिष्ट की पुनः घोषणा हुई प्रांत खेलो भारत सहसंयोजक सुमित कुमार, विभाग प्रमुख डॉ. कौशल कुमार, विभाग संयोजक आशीष बिष्ट, ज़िला प्रमुख डॉ दिनेश जैसाली, जिला संयोजक अर्जुन नेगी, सहसंयोजक दिव्यांशु नेगी, विभाग छात्रा प्रमुख शालिनी बिष्ट, विभाग सह छात्रा प्रमुख आक्षी मल्ल जी घोषणा हुई।
इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष रामाकांत श्रीवास्तव, विभाग संगठन मन्त्री नागेंद्र बिष्ट, जिला प्रमुख दिनेश जैसाली जी, किरन कठायत जी,यशवंत पंवार, हन्नी सिसौदिया, शालनी बिष्ट, शिवानी रावत, गोविंद रावत, नवदीप राणा ,रितिक नौटियाल, देवेंद्र दानू , परम आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments