Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowमहिला को 40 हजार में बेचने वाला दंपति गिरफ्तार

महिला को 40 हजार में बेचने वाला दंपति गिरफ्तार

हल्द्वानी। असहाय परिवारों की महिलाओं और युवतियों को बचने वाले दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कुछ दिन पूर्व नेपाल मूल की एक महिला को हरियाणा के एक परिवार को 40 हजार रुपये में बेच दिया था। इसमें से छह लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

गुरुवार को गिरफ्तार दंपति को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 23 मार्च को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि तस्करी का मुख्य आरोपी राकेश पुत्र दुर्गा राम मूल नाथुवाखान नैनीताल और हाल दक्ष चौराहे के पास ट्रैंजिट कैम्प रुद्रपुर ने साथियों के साथ मिलकर शादी के नाम पर 40 हजार में हरियाणा की पार्टी को बेच दिया था। इसमें छह आरोपी घटना के दिन ही गिरफ्तार किए गए थे।

गुरुवार एसआई लता बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन हल्द्वानी से राकेश और पत्नी मोहिनी उर्फ सोनी को अपराध में सहभागी होने पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि राजस्थान, हरियाणा के रहने वाले पुरुषों के विवाह करने के उद्देश्य से पहाड़ की गरीबी, असहाय, विधवा लड़कियां और महिलाओं की खरीद फरोख्त करते हैं। इससे उन्हें काफी फायदा मिल जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments