Sunday, October 20, 2024
HomeStatesUttarakhandगंगोत्री से आ रही बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 33 यात्री...

गंगोत्री से आ रही बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 33 यात्री थे सवार, मौके पर रेस्क्यू जारी

उत्तरकाशी, जनपद से एक बस दुर्घटना की खबर है जहां 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी, अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में पांच से छह लोगों की मौत की सूचना है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है |

मिली जानकारी के अनुसार, बस संख्या(यूके 07- 8585) 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 19 घायलों को रेस्क्यू किया गया है।
घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक शव बरामद हो चुका है। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। मौके पर दो और एंबुलेंस रवाना की गई हैं।

 

हेल्पलाईन नम्बर

:: दिनांक 20.08.2023 को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त बस वाहन संख्या- UK07PA 8585 में घायल / मृतकों एवं अन्य खोज – बचाव सम्बन्धी कार्यो की जानकारी हेतु 24X7 घंटे जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र, उत्तरकाशी के निम्न हेल्पलाईन नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है

सम्पर्क नम्बर
01374-222722, 222126 (टोल फ्री न0-1077)

मो०- 7500337269

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments