रुद्रप्रयाग– पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनपद मे भाजपा संगठन को मजबूत करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। कार्यकर्ताओं का सम्मान व संगठन की मजबूती पहली प्रार्थमिकता होगी। यह बात आज पत्रकारों से मुखातिब होते हुये भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कही।
आज भाजपा जिला कार्यलय गुलाबराय में बतौर जिलाध्यक्ष आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये नव नियुक्त जिलाध्य भारत भूषण भट्ट ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष के रूप में केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोड़ पर बैठे ब्यक्ति तक पहुँचाने के लक्ष्य के साथ वे काम करेगें। उन्होने कहा कि सरकार की लोक प्रियता से घबराये कुछ अराजक लोग वेवजह उत्तराखंड के लोगों के बीच खाई पैदा करने के प्रयास में लगे है इनकी मंशा को भाजपा का कार्यकर्ता फलीभूत होने नहीं देगा। उन्होने कहा कि देव तुल्य कार्यकर्ताओं के समर्पण व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बडी लोकतांत्रिक पार्टी बनने का गौरव मिला है इसे ओर मजबूत करने का जनपद स्तर पर प्रयास किया जायेगा। उन्होने जिलाध्य की जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियो का आभार ब्यक्त करते हुये कहा कि पार्टी द्वारा जताये विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगें। इससे पूर्व नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अराजक तत्वों के खिलाफ नारेबाजी करते हुआ पुतला दहन किया। पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला उपाध्क्ष अरुण चमोली नगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, युवा मोर्चा गढवाल संयोजक विकास डिमरी, आशीष कंडारी , अमित प्रदाली आदि मौजूद थे।
Recent Comments