Monday, May 6, 2024
HomeTrending Nowप्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बाबा बर्फानी चिकित्सालय का किया निरीक्षण

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बाबा बर्फानी चिकित्सालय का किया निरीक्षण

हरिद्वार 9 मई (कुलभूषण)  एक सौ पचास  बेड का बेस चिकित्सालय पावन धाम प्रारम्भ होने के पश्चात प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन पांच सौ  बेड के बाबा बर्फानी कोविड अस्पताल में सुविधा विस्तार करने में जुट गया है। इसी श्रृंखला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  स्थानीय विधायक मदन कौशिक ने भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा पार्षद विनित जौली के साथ बाबा बर्फानी कोविड अस्पताल का निरीक्षण  किया

उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं व परेशानियों के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने नोडल अधिकारी अंशु सिंह आईएएस व सीएमएस डाॅ खगेन्द्र से उपलब्ध संसाधनों चिकित्सा कर्मियों पैरा मेडिकल स्टाफ के संदर्भ में जानकारी ली। नोडल अधिकारी अंशु सिंह ने बताया कि कुम्भ के अवसर पर बाबा बर्फानी अस्पताल में पांच सौ  बेड की व्यवस्था की गयी थी।

वर्तमान में उ.प्र. के चिकित्सकों की वापसी के चलते चिकित्सकों संसाधनों की कमी के चलते आॅक्सीजन युक्त  पचास  बेड का ही संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग इस सहयोग से रात-दिन अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्रथम चरण में शीघ्र ही   एक सौ बेड का संचालन किया जायेगा तथा भविष्य में आवश्यकता अनुरूप  पांच सौ बेड का संचालन करने हेतु संसाधनों की क्षमता बढ़ायी जा रही है। उन्होंने चिकित्सकों की कमी के संदर्भ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को अवगत कराया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने तुरन्त स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी से दूरभाष पर वार्ता कर छ वरिष्ठ चिकित्सकों के तैनाती के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने पर स्वास्थ्य सचिव को पर्याप्त मात्रा में चिकित्सा संसाधन व पैरा मेडिकल स्टाफ भेजने के भी निर्देश दिये। मदन कौशिक ने जिलाधिकारी सी रवि शंकर व सीएमओ एस के झा को बाबा बर्फानी कोविड अस्पताल की व्यवस्था को चाक चैबंध करने के निर्देश दिये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments