Sunday, September 8, 2024
HomeTechnologyजीवन में खेल देता है आपको अपार संभावनाएं, जरूरत है खेल की...

जीवन में खेल देता है आपको अपार संभावनाएं, जरूरत है खेल की प्रतिभा को निखारने की : रेखा आर्या

“खेल मंत्री हुई उत्तराखंड स्टेट पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप- 2024″ के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मलित, बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल”

देहरादून, खेल मंत्री रेखा आर्या पावर लिफ्टिंग के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया।
खेल मंत्री ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिये धामी जी की सरकार काम कर रही है, जीवन में खेल एक ऐसा प्रयोजन है जिसके माध्यम से हम आगे बढ़ सकते हैं साथ ही कहा की खेल हमें जहां स्वस्थ रखता है तो वही हमारे मन को भी शांत और स्वस्थ रखता हैI
कैबिनेट मंत्री ने खेल और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया कहा कि खेल और खिलाड़ियों के लिए राज्य सरकार लगातार प्रतिबद्ध है कहा आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में “उत्तराखंड स्टेट पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप-2024″के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मलित हुई हूँ। देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्रीं नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों के फलस्वरुप जिस प्रकार से खिलाडियों के साथ ही खेल को आगे बढने का कार्य किया गया है यह कार्य अद्वितीय है। राज्य सरकार भी इसी मंक्तव्य को सिद्ध करते हुए हमारे खिलाडियों एवं खेल को आगे ले जाने के लिए सतत कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा,निदेशक जितेंद्र सोनकर ,डिप्टी डायरेक्टर शक्ति सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

उत्तरांचल विश्वविद्यालय संग भारतीय स्काउट गाइड फैलोशिप वृक्षारोपण को आगे बढ़ा

देहरादून, भारतीय स्काउट गाइड फैलोशिप व उत्तरांचल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी] उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा स्काउट व गाईड उत्तरांचल की अध्यक्षा डा. दलजीत कौर सचिव राजीव शर्मा द्वारा पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

जोशी ने कहा कि विश्व विद्यालय द्वारा हरेला के उपलक्ष में वृक्षारोपण न केवल विश्वविद्यालय कैम्पस बल्कि विश्वविद्यालय द्वारा अंगीकृत किये गये पांच ग्रामों में भी किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत विश्वविद्यालय के शिक्षक व छात्र पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय स्काउट एण्ड गाइड फैलोशिप के साथ जुड़ने से इस अभियान को गति है।
डा. दलजीत कौर ने कहा कि प्रदेश स्काउट एण्ड गाइड से जुड़े स्वयं सेवक हरेला महापर्व में बढ़-चढ़ कर भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हेतु खाली जमीन मिलना एक चुनौती है जबकि वृक्षों की परवरिश उससे भी बड़ी चुनौती है।
इस अवसर पर डा. पूनम रावत, ले. नीतिन डुकलान, अर्जुन सीरोही, हरजित कौर टिना आर्य सहित बड़ी संख्या के स्वयं सेवक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments