Monday, February 24, 2025
HomeStatesUttarakhandएक फ्लैट दो लोगों को बेचा, मां बेटे पर मुकदमा

एक फ्लैट दो लोगों को बेचा, मां बेटे पर मुकदमा

देहरादून(आरएनएस)।  एक फ्लैट दो लोगों को बेच दिया गया। मामले में फ्लैट मालिक मां बेटे के खिलाफ रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि डा. लक्ष्मण सिंह कैरा निवासी विजय कॉलोनी न्यू कैंट की रोड की तहरीर पर कविता सिन्हा और उसके बेटे अभिनव अरुण सिन्हा निवासी ब्लॉक डी, अमन विहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2021 में आरोपी मां बेटे से चीड़ोवाली में एक फ्लैट 20.21 लाख रुपये में खरीदा था। जिसका उन्होंने नगर निगम में म्यूटेशन कराया हुआ है। फ्लैट में किरायेदार रखा हुआ है। आरोप है कि कविता सिन्हा और अभिनव अरुण सिन्हा ने उनके फ्लैट की रजिस्ट्री की बॉबी त्यागी नाम के व्यक्ति को भी कर दी। आरोप है कि किरायेदार भगाकर ताला तोड़कर उनके फ्लैट पर बॉबी त्यागी को कब्जा दे दिया गया। जबकि, वर्तमान में फ्लैट का बिजली बिल और हाउस टैक्स पीड़ित चुका रहे हैं। एसओ प्रदीप नेगी ने बताया कि आरोपी मां बेटे खिलाफ एक फ्लैट दो लोगों को बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments