Sunday, February 2, 2025
HomeTrending Nowदिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता दरमोड़ा ने श्रीराम जन्मभूमि निधि में दिये...

दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता दरमोड़ा ने श्रीराम जन्मभूमि निधि में दिये 7 लाख दो हजार छ: सौ इक्यावन का सहयोग

रुद्रप्रयाग, दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व प्रख्यात समाजसेवी  संजय शर्मा दरमोड़ा  ने 702651 रुपये (सात लाख दो हजार छ: सौ इक्यावन) का चैक राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों को भेंट किया।

तल्लानागपुर के दुर्गाधार में हुए एक कार्यक्रम के दौरान यह राशि भेंट की गयी। इस दौरान आरएसएस के विभाग कार्यवाह  प्रह्लाद पुष्पवाण, जिला प्रचारक  सोमनाथ, पूर्णकालिक डा. संजय, भाजपा मंडल अध्यक्ष  गम्भीर सिंह बिष्ट,  त्रिलोचन प्रसाद सेमवाल,  जगदंबा प्रसाद बेंजवाल,  बुद्धिबल्लभ थपलियाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष  विकास डिमरी,  हरीश गुसाईं,  जयंती गुसाईं,  मानेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments