Sunday, June 15, 2025
HomeStatesUttarakhandकर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

चमोली, उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों में हर रोज हो रहे सड़क हादसे एक चिंता का विषय बन गया है। दुर्घटनाओं के चलते कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। वहीं आज चमोली जिले के कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। दो लोगों की मौत घटनास्थल व एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि यह हादसा घनियाल धार के पास हुआ। जहां बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। वाहन में 11 लोग सवार बताये जा रहे। बोलेरो वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रहा था। वाहन में सवार स्थानीय निवासी थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई तथा तत्काल रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
एसएसबी के जवानों, पुलिस कर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों व मृतकों बाहर निकला गया तथा घायलों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments