Sunday, July 7, 2024
HomeTrending Nowशादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

देहरादून।  तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर युवक लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि उसने पीड़िता के गहने भी बिकवा दिए और कई हजर रुपये रकम भी ली। शादी का वक्त नजदीक आया तो आरोपी दूरी बनाकर फरार हो गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी। कहा कि उसका संपर्क अरपान गोयल नाम के युवक से हुआ। दोनों में दोस्ती हुई तो आरोपी पीड़िता से शादी करने की बात कहता। उसके बहकावे में आकार पीड़िता ने अपने पति से तलाक लिया और आरोपी के साथ लिवइन में रहने लगी। इस दौरान लगातार आरोपी पीड़िता संग शारीरिक संबंध बनाता रहा। कहा कि आगामी तीन नंवबर को दोनों को शादी आर्य समाज मंदिर में करनी तय थी। इस बीच आरोपी ने शादी से मना कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसने साथ में रहते हुए पीड़िता के दो लाख रुपये के गहने बिकवा दिए। इसके अलावा भी कई हजार रुपये उससे उधार लिए। आरोप है कि निजी पलो की वीडियो बनाकर उसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दी। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरोपी अरपाल गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments