Thursday, February 27, 2025
HomeStatesUttarakhand(बड़ी खबर): पूर्व छात्र संघ महासंघ उपाध्यक्ष ने की आत्महत्या, प्रेमिका के...

(बड़ी खबर): पूर्व छात्र संघ महासंघ उपाध्यक्ष ने की आत्महत्या, प्रेमिका के घर जाकर खाया जहर

(चन्दन सिंह बिष्ट)

हल्द्वानी (भीमताल), कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ के वर्ष 2017-18 में उपाध्यक्ष रहे सुंदर लाल आर्य द्वारा आत्महत्या किए जाने का समाचार है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय सुंदर का पिछले चार-पांच वर्षों से किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन दोनों की शादी के खिलाफ थे। इधर युवती का विवाह अन्यत्र तय हो गया था। इस कारण ही उसने जहर पीकर आत्महत्या कर ली।

बताया गया है कि सुंदर ने मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी प्रेमिका के लामाचौड़ स्थित घर के पास ही नुवान नाम का कीटनाशक पी लिया। उन्हें बचाने की कोशिश में सेंट्रल हॉस्पिटल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। उसके घर वालों को करीब दो बजे इसकी जानकारी लगी। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार के अनुसार मूलतः ढोलीगांव ओखलकांडा निवासी सुंदर पढ़ने में काफी मेधावी था। उसने हाल ही में एमए की परीक्षा पूरी की थी। वह एनसीसी कैडेट भी रहा था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभाग संयोजक का दायित्व भी निभाया था। अंतिम संस्कार सुंदर आर्य के पैतृक गांव ढोलीगांव में बुधवार को होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments