Thursday, February 6, 2025
HomeStatesUttarakhandरोशनी जन सेवा संस्था ने किया संगठन विस्तार, पूजा चौहान बनी वार्ड...

रोशनी जन सेवा संस्था ने किया संगठन विस्तार, पूजा चौहान बनी वार्ड 9 की अध्यक्षा

देहरादून, रोशनी जन सेवा संस्था की एक बैठक संस्था की प्रदेश सचिव कृष्णा चौहान निवास स्थान पर आयोजित की गई |जिसकी अध्यक्षता संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने की और संचालन संस्था के महासचिव संजय कुमार ने किया | मीटिंग में सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे और संस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया | संस्था के अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने कहा कि संस्था लगातार 6वर्षो से सामाजिक कार्ये कर रही है, कोरोना लाक डाउन में भी संस्था के पदाधिकारियों ने एक साथ मिलकर समाज के गरीब एवं जरूरत मन्द लोगों के लिए काम कर मिसाल कायम की |

संस्था इस दौरान कई जगहों पर गरीब और निर्बल वर्ग के लोगों को राशन किट के साथ साथ मास्क और सैनेटाइजर का वितरण किया | सेवाभाव के रुप संस्था जरूरत मन्द लोगों की मदद में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों पद देकर संगठन को मजबूती प्रदान कर रही है | इसी की सार्थक कड़ी में पूजा चौहान को वार्ड नं 9 की अध्यक्षा नियुक्त किया गया | इस अवसर पर पदाधिकारियों ने पूजा चौहान को बधाई देते हुए संस्था को मजबूत करने का आह्वॎन किया | अपनी नियुक्ति पर पूजा चौहान ने कहा कि मैं सभी युवाओं को संस्था के साथ जोड़ने का काम करुँगी और संस्था को मजबूती प्रदान करने का काम करुँगी, इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गीताराम जायसवाल, महासचिव संजय कुमार, सचिव जशवंत सिंह, सहसचिव संगीता सैनी गुडडी चौधरी प्रचार सचिव लेखराज कोषाध्यक्ष रीना जायसवाल जोशना रावत आदि लोग उपस्थित रहे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments