Saturday, June 21, 2025
Home Blog Page 974

बीएड सत्र 2022-23 : गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों में प्रवेश ceut राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से होंगे

0

देहरादून, एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया की b.ed एवं m.ed के वर्तमान सत्र 2022 -23 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबंध सभी कॉलेजों में प्रवेश ceut राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से ही किए जाएंगे | हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा b.ed प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय स्तर पर प्रवेश परीक्षा कराई जाती थी, लेकिन इस वर्ष

ceut के माध्यम से ही विश्वविद्यालय के कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होगी |
यहां यह उल्लेखनीय है के b.ed एवं m.ed के अलावा अन्य कोर्सो में प्रवेश पूर्व की भांति ही संपन्न होंगे और ceut के माध्यम से सिर्फ यूनिवर्सिटी के कैंपस कॉलेजों में प्रवेश होंगे संबद्ध कॉलेजों को इस वर्ष,ceut से छूट दी गई है प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून तक नियत है |
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से b.ed एवं m.ed करने के इच्छुक सभी छात्र 18 जून तक ceut.nta.nic.in पर ऑनलाइन अपना आवेदन सुनिश्चित कर लें | क्योंकि इस वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा अपनी पृथक प्रवेश परीक्षा नहीं करवाई जा रही है और b.ed m.ed में प्रवेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के तहत ही होंगे, इस संबंध में छात्रों के असमंजस को दूर करने हेतु एवं अधिक से अधिक छात्रों को प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित करने हेतु विश्वविद्यालय को उक्त प्रवेश परीक्षा हेतु प्रचार और प्रसार करना चाहिए था लेकिन विश्वविद्यालय स्तर पर इस तरह का कुछ भी प्रयास नहीं किया गया | वर्तमान समय में गढ़वाल विश्वविद्यालय के अधिकारियों में निर्णय लेने से बचने की प्रवृत्ति ज्यादा है जिसके कारण छात्रों की छोटी-छोटी समस्याओं का भी समाधान नहीं हो पाता है छात्रों की रोजमर्रा की समस्याओं के लिए विश्वविद्यालय के अधिकारी उपलब्ध नहीं होते हैं और जो उपलब्ध होते हैं वह अपनी जिम्मेदारी दूसरों के ऊपर डाल कर निर्णय लेने से बचते हैं, यह स्थिति शिक्षा के लिए बहुत अच्छी नहीं है क्योंकि गढ़वाल क्षेत्र के अधिकांश कॉलेज हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबंध है और बड़ी संख्या में छात्र अध्ययन कर रहे हैं गढ़वाल क्षेत्र के दूसरे राज्य विश्वविद्यालय श्री देव सुमन विश्वविद्यालय में स्थापना के 10 वर्ष से अधिक बीत जाने के बाद भी अभी तक डेपुटेशन पर ही स्टाफ चल रहा है जबकि वहां संबद्ध कॉलेजों की संख्या बहुत अधिक हो चुकी है और कुछ अन्य कॉलेज भी संबंध होने की कतार में है लेकिन पूर्णकालिक स्थापना होने के कारण समस्याएं बरकरार हैं जिसकी तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है सरकार का काम सिर्फ घोषणाएं करना है जिन पर अमल पिछले कई वर्षों से हुआ ही नहीं है और सारा खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता है यह स्थिति उच्च शिक्षा के लिए अच्छी नहीं है |

गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, पर्यटक ने टैक्सी वाले को चाकू से गोदा, पर्यटक की जमकर पिटाई की

0

मसूरी। मोती लाल नेहरू मार्ग पर प्रातः गाड़ी को आगे पीछे करने के चलते पर्यटकों ने एक टैक्सी चालक पर चाकू से कई वार कर दिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसके बाद घटना स्थल पर भीड़ ने कृपाण मारने वाले की जमकर धुनाई कर दी जबकि उसके अन्य साथी मौके से भाग गये।
लाइब्रेरी से हाथी पांव जाने वाले मार्ग पर मसूरी माडर्न स्कूल के बैंड पर एक टैक्सी जा रही थी कि मोड़ पर बाहर से आये पर्यटकों की दो बाइक व एक कार बीच रास्ते मंे खड़ी थी। जिस पर चालक सुनील कठैत ने वाहन हटाने को कहा जिस पर उनके साथ पर्यटकों ने विवाद शुरू कर दिया। टैक्सी चालक अपना वाहन लेकर आगे बढ़ गया लेकिन तभी पर्यटकों ने उसका पीछा किया व वेवरली गेट के समीप उसकी कार रोक दी जैसे ही चालक कार से बाहर निकला तो उस पर चाकू से वार कर दिए। वहीं उसके अन्य साथियों ने भी उसके साथ मारपीट की। वह लहु लुहान हो गया। मारपीट होता देख स्थानीय लोग भी वहां पर एकत्र हो गये व उन्होंने पर्यटकों की धुनाई शुरू कर दी। लेकिन बाकी करीब छह सात लोग भाग गये लेकिन एक पर्यटक जनता के बीच फंस गया जिसकी बुरी तरह से धुनाई की गई। जबकि दूसरा पर्यटक भी वहीं पर खड़ा रहा। घटना की सूचना मिलने पर पलिस मौके पर पहुंची व वहां से घायल कार चालक को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। उसके सिर, हाथ पेट व कमर में चाकू के कई गहरे घाव हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी मंदीप सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी गोविद पुरी कालकाजी नई दिल्ली व प्रथम बत्रा पुत्र प्रवीण कुमार निवासी गोविंद पुरी कालकाजी नई दिल्ली को पकड़ कर थाने लाये जहां से मंदीप सिंह के अधिक चोट लगी होने से उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गये। कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि वेवरली स्कूल के पास वाहनों के आपस में टकराने से विवाद हुआ है जिसमें पर्यटकों ने टैक्सी कार चालक पर चाकू से हमला कर दिया जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। उसके बाद उनसे तहरीर ले ली गई है। बताया गया कि हमला करने वाले सात से आठ लोग थे उनकी पहचान की जा रही है तथा उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष हुकम सिंह रावत, महासचिव सुंदर सिंह पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद अरविंद सेमवाल सहित बड़ी संख्या में टैक्सी यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।

पुलिस ने हुडदंग मचाने वाले छह पर्यटकों को हवालात में बंद किया।

मसूरी। पुलिस ने गांधी चौक पर शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाले ेचार पर्यटकों को पकड़ कर थाने लाये व हवालात में बंद कर दिया वहीं उनका वाहन सीज कर दिया है। उपनिरीक्षक विनय शर्मा ने बताया कि रात को जब वह सरकारी वाहन से पुलिस कर्मी प्रदीप गिरी, हरीश नेगी के साथ गश्त कर रहे थे तो कुछ पर्यटक शराब के नशे में गांधी जी की प्रतिमा के पास हुड़दंग कर रहे थे व एक शराब पीकर वाहन चला रहा था। पुलिस ने चारों को पकड़ कर हवालात में बंद कर दिया जिसमें स्वास्तिक शर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी यमुना नगर हरियाणा, अभिषेक सैनी पुत्र जयपाल सैनी 19 वर्ष, निवासी यमुना नगर, सुरेश पुत्र मुकेश उम्र्र 18 वर्ष निवासी, सुनील पुत्र साधूराम निवासी शाहपुर जिंद हरियाणा है। पुलिस ने उनका चालान काट कर मेडिकल करवाया व उन्हें हवालात में बंद कर दिया। वहीं उनका वाहन एचआर 51एएस 4426 को सीज कर दिया है।

 

प्रेम शांति और सदभाव से जीना ही भक्ति है . सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

0

देहरादून ,. निरंकारी संत समागम में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा की आज देहरादून में सत्संग का आंनद लेते सभी के मनों के भाव यही कह रहे हैं किस प्रकार परमात्मा के साथ जीते जी हम हर समय जुड़े रहें क्योंकि जब जीवन में परमात्मा की प्राप्ति ब्रह्मज्ञान द्वारा हो जाती है तो फिर हर पल इस परमात्मा का एहसास करना संभव हो जाता है जब हम जीते जी हर पल इसके एहसास में रहते हैं तो भक्ति सहज रूप में होती चली जाती है।
आगे कहा कि प्रेम शांति और सदभाव से जीना ही भक्ति है। संत हमेशा दूसरों को सुख पहुंचाने का प्रयास करते है। कठोर वचनों को भी सहजता से सह लेते हैं। और अपने अन्दर वैर विरोध नफरत का भाव नहीं पनपने देते। संत शीतल जल के समान होते हैं जहां भी जाते हैं वहां ठंडक पहुंचाते हैं। विपरीत भाव और वचन सह लेने वाले ही वास्तव में गुरसिख होते है। ब्रह्मज्ञानी संत महात्माओं का संग मानव जीवन को प्रेम दया करुणा विशालता सहनशीलता नम्रता सहजता जैसे अनेक दैवीय गुणों से भर देता है। गुरसिख जीवन में सेवा सुमिरन सत्संग करते हुए जीवन जीता हैं तो भक्ति का भरपूर आनंद महसूस होता है। जब गुरसिख जीवन में किसी इंसान में कोई फर्क नहीं देखता सबमें परमात्मा का अंश देखता है तो फिर किसी से नफरत नहीं करता फिर कोई किसी को चोट नहीं पहुंचाता । किसी को जानबूझकर दुख नहीं देता। यही जीवन भक्ति वाला होता है। ब्रह्मज्ञान कोई ऐसी चीज नहीं जिसको बस केवल संभाल कर रखना है बल्कि इसको हर पल अपने जीवन में इस्तेमाल करना है। मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह जी एवं स्थानी संयोजनक नरेष बिरमानी जी आई हुई संगत का आभार प्रकट किया ।

अमोला गाँव में पाण्डव नृत्य तथा चक्रव्यूह भेदन का आयोजन, प्रवासियों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा

0

पौड़ी, यमकेश्वर क्षेत्र के अमोला गांव में प्रवासी एवं समस्त गाँव वासियो के द्वारा पाण्डव नृत्य तथा चक्रव्यूह भेदन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रवासी गाँव लौट आये और कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं अमोली भ्रात्री मंडल से जुड़े विजय अमोली द्वारा पांडव नृत्य एवं चक्रव्यूह रचना का निर्देशन किया गया।
कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। गणेश वंदना शांति अमोली एवं पूजा अमोली के द्वारा की गई, ततपश्चात निकिता अमोली के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीँ पूजा अमोली एवं शांति अमोली बिंजोला द्वारा हास्य प्रस्तुति दी गई। बालक आदित्य कुकरेती ने हारमोनियम पर सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया |
वहीँ कार्यक्रम के दूसरे भाग में पांडव नृत्य और चक्रव्यूह का अभिमंचन किया गया। डॉ पुरोहित द्वारा लिखित गढ़वाली काव्य चक्रव्यूह के मंचन में विभिन्न कलाकारो द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमे युधिष्ठिर की भूमिका विजय अमोली , भीम शशिधर अमोली सुभद्रा स्वास्तिक अमोली,रुक्मिणी निकिता अमोली,अभिमन्यु वैष्णव अमोली, नकुल आशुतोष अमोली, सहदेव, शोभित अमोली दृष्टद्युमन आयुष थपलियाल, अर्जुन भूपेन्द्र अमोली, दुर्योधन नरेश अमोली, जयद्रथ संदीप अमोली, द्रोणाचार्य सोमदत्त अमोली एवं कर्ण मधुसूदन अमोली व अन्य कलाकारों के द्वारा अभिमंचित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शशिभूषण अमोली के द्वारा किया गया। अमोली भ्रातृ मंडल के अध्यक्ष एनपी अमोली ने कहा कि यह हमारा पहला आयोजन है, हमारा उद्देश्य है कि हर साल ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। यह हमारी पौराणिक सांस्कृतिक धरोहर है औऱ साथ ही गांव से जुड़ने का एक सुनहरा अवसर है।

नइस मौके पर सतेश्वर प्रसाद अमोली, सुरेश अमोली, जयदेव अमोली, डॉ नंदलाल अमोली, रतन अमोली, सोहनलाल अमोली, भास्कर अमोली व भारत मोहन अमोली, गिरीश अमोली, सुनील अमोली एवं अन्य समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

उपद्रवियों के घर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, अभी तक 64 आरोपी किये गये गिरफ्तार

0

सहारनपुर, यूपी के सहारनपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद से लेकर घंटाघर चौक पर बिना अनुमति के जुलूस निकाल कर प्रदर्शन, पथराव और तोड़फोड़ करने में शामिल दो उपद्रवियों के घर पर पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने शनिवार को 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 45 आरोपी शुक्रवार को पकड़े गए थे। जिले में दर्ज चार स्थानों पर दर्ज मामलों में पुलिस अभी तक 64 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

बवाल में पुलिस प्रशासन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में जुटी है। शनिवार को पुलिस ने बवाल में शामिल दो उपद्रवियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि वीडियो फुटेज में खाता खेड़ी निवासी अब्दुल वकीर और 62 फुटा रोड कॉलोनी निवासी मुजम्मिल की पहचान की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जांच करने पर पाया गया कि दोनों आरोपियों के मकान बिना मानचित्र पास कराए अवैध रूप से बनाए गए हैं। जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में विकास प्राधिकरण, नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों के आवास पर जाकर जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। मकान के गेट, छज्जे आदि बुलडोजर से तोड़ दिए गए। एसपी सिटी ने बताया कि सीसीटीवी और वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस दबिश डाल रही है।

उधर, एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि शुक्रवार को बिना अनुमति के जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने और बाजार बंद कराने तथा इस दौरान बवाल करने की घटना में शहर कोतवाली के अलावा देवबंद, देहात कोतवाली और मिर्जापुर थाने पर चार मुकदमे दर्ज कराए गए है। इन मामलों में पुलिस अभी तक 64 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

आजादी के अमृत महोत्सव – हडको ने कराया वृक्षारोपण

0

देहरादून, आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मानसून से पहले वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करते हुए आज हडको (HUDCO) क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के सौजन्य से ईको ग्रुप देहरादून के समन्वय से 12 पेड़ों जैसे पिलखन, पनाश, कनेर, जामुन इत्यादि का सर्वे एस्टेट हाथीबड़कला में रोपण किया ।इस वृक्षारोपण मुहिम को आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हडको द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम कराया गया। इस कार्यक्रम में उप सर्वेयर जनरल डॉ यू एन मिश्रा एवम उनकी पत्नी अनिता मिश्रा , हडको देहरादून के क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव ,हडको देहरादून के समस्त कर्मियों की सहभागिता रही । इस अवसर पर आशीष गर्ग अध्यक्ष इको ग्रुप द्वारा अवगत कराया की गतवर्षो मे ईकोग्रुप द्वारा पेड़ों के संरक्षण को उच्च वरीयता दी है जिसके चलते इन पेड़ों को बचाने के लिए एक अनोखी और नवीन शुरुआत बांस से निर्मित ट्री गार्ड लगाकर की गई। यह ट्री गार्ड ना केवल सस्ते हैं बल्कि पेड़ों के बड़े होने पर उनको किसी भी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे। इस अवसर पर हडको के क्षेत्रीय प्रमुख  संजय भार्गव , सर्वे ऑफ इंडिया के उप सर्वेयर जनरल, डॉ यू एन मिश्रा ,  भरत शर्मा,  अनिल मेहता,  आशीष गर्ग , राकेश भारद्वाज एवम और हडको देहरादून से विवेक प्रधान, शंकर चौधरी, जगदीश पाठक, धर्मानंद भट्ट, रविंद्र, टीकाराम एवम सर्वे ऑफ इंडिया से कई कर्मचारी मौजूद थे। इस कार्यक्रम से समाज को यह संदेश दिया की आइए हम प्रण लें कि ना केवल पेड़ लगाएंगे बल्कि पेड़ों को संरक्षित करने के भी भरपूर प्रयास करेंगे ।

पीएम आवास के तहत 2464 भवनों का शिलान्यास : साल 2024 तक हर व्यक्ति को मुहैया कराएंगे छत : मुख्यमंत्री

0

हरिद्वार, प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम अनेकी हेतमपुर महादेव रोड पर बनाए जा रहे प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का शनिवार को शिलान्यास किया। योजना में तीन विधानसभा क्षेत्रों के 2464 लाभार्थियों को आवास मिलेंगे। आवास ओजस कंपनी की ओर से बनाए जाएंगे |

इनमें रानीपुर विधानसभा में 1152, मंगलोर में 544 और खानपुर विधानसभा क्षेत्र के शिकारपुर में 767 लोगों को आवास मिलेंगे। सीएम धामी ने कहा कि 2024 तक उत्तराखंड के हर व्यक्ति को सरकार छत मुहैया कराने का संकल्प पूरा करेगी।

उत्तराखंड विकास की दृष्टि से देश का नंबर एक राज्य बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश की सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश में नया परिवर्तन हुआ है। सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं अन्य क्षेत्रों में आगे रहने के लिए लोगों को अब काम करना पड़ेगा। इसलिए सभी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें।

हर व्यक्ति को छत देने का संकल्प
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्रधानमंत्री के हर व्यक्ति को छत देने के प्रयास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसी सोच के साथ सरकार काम कर रही है। कहा कि मुफ्त राशन योजना में उत्तराखंड के 60 लाख लोग लाभांन्वित हो रहे हैं। योजना सितंबर तक बढ़ाई गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का जो संकल्प लिया था वह पूरा होता दिखाई दे रहा है। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को आवास उपलब्ध कराना मोदी सरकार की पहली प्राथमिकता धरातल पर साकार हो रही है। केंद्र सरकार ने देश की जनता को जो तोहफा दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है।

वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि मोदी और धामी सरकार गरीबों की सरकार है। सैकड़ों योजनाएं गरीबों के लिए शुरू की गई हैं। उत्तराखंड सरकार जनता के हितों के लिए प्रतिबंध है। स्थानीय विधायक आदेश चौहान ने कहा कि आवास योजना से क्षेत्र की जनता लाभांन्वित होगी।

इस दौरान जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, एसएसपी डा. योगेंद्र रावत, आवास एवं विकास परिषद आयुक्त सुरेंद्र नाथ पांडे, अपर आवास आयुक्त प्रकाश चंद दुमका, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, खानपुर विधायक उमेश शर्मा, मंगलोर विधायक सरवत करीम अंसारी, सुरेश राठौर, प्रणव सिंह चैंपियन, जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, सुशील चौहान, ओमप्रकाश जगदमनी, विकास तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजपुर रोड़ स्थित सिल्वर सिटी मॉल में अपने कैबिनेट सहयोगियों एवं विधायकों के साथ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीरता, शौर्य एवं राष्ट्र धर्म को ही नहीं प्रदर्शित करती है बल्कि इतिहास के उस कालखण्ड की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक वैभवता को समाज के समक्ष प्रस्तुत करती है। इस फिल्म के माध्यम से अधिक से अधिक लोग पृथ्वीराज चौहान की वीरता से परिचित हो सके, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री किया गया है।

आईएमए में पीओपी का आयोजन : भारतीय सेना को मिले 288 युवा सैन्य अधिकारी

0

देहरादून, जोश से सरोबार आज देश के 288 नौजवान भारतीय सेना अंग बन गये, आज शनिवार सुबह आयोजित पीओपी परेड में एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने और ड्रिल स्क्वायर पर ‘भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम’ आइएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट आईएमए में अंतिम पग भरते ही 288 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही आठ मित्र देशों के 89 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए।

शनिवार सुबह छह बजकर 40 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड आरंभ हुई। कंपनी सार्जेंट मेजर विवेक कुमार, प्रणव, आर्यन सिंह, हिमांशु कुमार, जयेंद्र सिंह व अनिकेत ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली। सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ ले. जनरल अमरदीप सिंह भिंडर ने परेड की सलामी ली।

सुबह छह बजकर 45 मिनट पर एडवांस काल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार गर्व के साथ कदम बढ़ाते परेड के लिए पहुंचे। इसके बाद परेड कमांडर नीरज सिंह पपोला ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली।
जेंटलमैन कैडेट्स ने अंतिम पग भरा, तो तीन हेलीकाप्टरों से उन पर पुष्प वर्षा की गई। निरीक्षण अधिकारी ने कैडेट्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। समस्तीपुर (बिहार) के मौसम वत्स को स्वार्ड आफ आनर व रजत पदक से सम्मानित किया गया, जबकि ऊधमसिंहमगर (उत्तराखंड) के नीरज सिंह पपोला को स्वर्ण और मंडी (हिमाचल प्रदेश) के केतन पटियाल को कांस्य पदक मिला।
दिल्ली के दिगांत गर्ग ने रजत पदक (टीजी) हासिल किया। वहीं, भूटान के तेंजिन नाम्गे सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट चुने गए।
पासिंग आउट परेड के दौरान मुख्य अतिथि दक्षिण पश्चिमी कमान के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह भिंडर ने संबोधित किया।

इस दौरान आइएमए कमांडेंट ले जनरल हरिंदर सिंह,डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल आलोक जोशी समेत कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों पर जिलाधिकारी हुये सख्त, दुकानों पर अनिवार्यत: रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश

0

देहरादून, जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार द्वारा जनपद में शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को जनपद के अवस्थित शराब की दुकानों में नियमित अभियान चलाकर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही दुकानों पर अनिवार्यत: रेट लिस्ट चस्पा करने, तथा हमारी दुकान पर ओवर रेटिंग नही होती है की बैनर लगाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शराब की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकान ट्रांसपोर्ट नगर, विदेशी मदिरा की दुकान रानी पोखरी, मोथरोवाला महिंद्रा शोरूम के पास, देशी मदिरा की दुकान डोईवाला, हरिद्वार बायपास रोड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देसी मदिरा की दुकान हरिद्वार बाईपास रोड स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं पाया गया जिस पर संबंधित अनुज्ञापी पर अर्थदंड की कार्रवाई गतिमान है।
निरीक्षण के दौरान सभी अनुज्ञापियो को निर्देशित किया गया कि दुकान पर ओवर रेटिंग नहीं की जा रही है संबंधी पोस्टर चस्पा करें तथा ग्राहकों को बीजक भी दें।

जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने अवगत कराया कि विभिन्न माध्यमों से शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतें पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। तथा दुकानों पर अनिवार्यतः पोस्टर चस्पा किया जाए कि इस दुकान पर निर्धारित मूल्य पर शराब एवं बियर की बिक्री की जा रही है कोई ओवर रेटिंग नहीं की जा रही है। पोस्टर ना लगाने वाली दुकानों पर कार्यवाही करने के निर्देश जिला आबकारी अधिकारी को दिए। साथ ही ओवर रेटिंग एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आबकारी एक्ट में वर्णित प्रावधानों के अनुसार कठौर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ओवर रेटिंग पर छापामारी अभियान जारी है

 

श्री कैची धाम मेले को लेकर अधिकारियों की बैठक, 15 जून को होगा मेले का आयोजन

 

(अतुल अग्रवाल)

हल्द्वानी, कुमाऊं के जिला नैनीताल में स्थित नीम करौली बाबा के कैंची धाम में वर्षो से 15 जून को श्री कैची धाम मेले का भव्य आयोजन किया जाता है | जिसको लेकर अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी की अध्यक्षता में कैंची धाम परिसर में आगामी 15 जून को श्री कैची धाम मेले के सफल आयोजन के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों को जो मेले से संबंधित दायित्व दिए गए हैं वे अपने दायित्व को भली-भांति समझते हुए अपनी टीम वर्क के साथ तालमेल बनाकर कार्य करें मेले में यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, शौचालय , सुरक्षा, पार्किंग आदि की व्यवस्थाएं पहले से ही प्लानिंग करें। श्री द्विवेदी जी ने कहां की अन्य वर्षों के मुकाबले इस समय कैंची धाम मेले में काफी श्रद्धालुओं की आने की संभावना जताई जा रही है इसलिए अधिकारी सारी व्यवस्थाओं को गंभीरता से लेना।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, उप जिला अधिकारी योगेश मेहरा, राहुल शाह ,अध्यक्ष कैंची धाम सदाकांत,नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, कैंची धाम के पदाधिकारी सदाकांत भुवन तिवारी गिरीश तिवारी प्रदीप शाह, तारा दत्त अधिशासी अभियंता नितिन ग्रखवाल , मनोज तिवारी एसडीओ, के साथ ही मेले से जुड़े संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे |

खाद्य सचिव को किया निर्देशित पात्रों के जल्द बनाएं जाएं कार्ड : रेखा आर्या

0

‘गरीबों को अब मिला उनका हक , “अपात्र को ना , पात्र को हां’ मुहिम लाई रंग, अभी तक राज्य में 58374 कार्ड हुए सरेंडर’

देहरादून, प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या ने आज विधानसभा में “अपात्र को ना, पात्र को हां” अभियान के तहत प्रेस कांफ्रेंस कर अभी तक राज्य में सरेंडर राशन कार्डों की जानकरी दी। माननीया श्रीमती रेखा आर्या ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि अब तक इस योजना के तहत राज्य में 58,374 कार्ड धारकों ने स्वेच्छा से अपने राशन कार्ड सरेंडर किये हैं जो कि अपने आप मे एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि अभी तक राज्य में जाने – अनजाने में अपात्र राशनकार्ड धारक मुफ्त राशन का फायदा उठा रहे थे लेकिन अब पात्रों तक ये राशन पहुंचाने का काम राज्य सरकार करने जा रही है।
मंत्री ने कहा कि ये राज्य में अभी तक का ऐसा पहला अभियान है जिसमें जनता का सकारात्मक रुख देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि PHH, SFY, और अन्त्योदय कार्ड धारकों में जिलेवार कई लोगों ने अपने कार्ड स्वेच्छा से सरेंडर किये हैं । माननीया मंत्री महोदया ने बताया कि सरकार ने पूर्व में कार्ड सरेंडर करने की तिथि 31 मई निर्धारित की थी जिसे अब आगे बढ़ाते हुए 30 जून कर दिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वेच्छा से कार्ड सरेंडर कर सकें। मंत्री ने आगे बताया कि उनके द्वारा खाद्य सचिव को निर्देशित कर दिया गया है कि सरेंडर कार्डों को अब पात्रों के बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

 

दो दिवसीय कुमाउंनी भाषा सम्मेलन का पिथौरागढ़ में भव्य शुभारंभMay be an image of 6 people, people standing and indoor

पिथौरागढ़, शहर में पहली बार आयोजित हो रहे दो दिवसीय कुमाउंनी भाषा सम्मेलन का होटल सत्कार में भव्य उद्घाटन किया गया। स्थानीय महिलाओं द्वारा शकुनाखरों की प्रस्तुति के साथ दीप प्रज्वलन किया गया। अतिथियों का स्वागत ‘आदलि कुशलि’ पत्रिका की सम्पादक डॉ. सरस्वती कोहली ने किया और डॉ. अशोक कुमार पन्त ने सम्मेलन की अवधारणा प्रस्तुत की।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता सोर पिथौरागढ़ के इतिहासविद श्री पदमादत्त पन्त ने की। मुख्य वक्तव्य भाषाविद डॉ. डी. एस. पोखरिया ने ‘कुमाउनी भाषा का उदभव और विकास : नई सम्भावनाएं” विषय पर बीज वक्तव्य रखा, जिसमें उन्होंने भाषा की ऐतिहासिकता और भविष्य पर विस्तारपूर्वक विचार रखे। मंच पर अन्य अतिथियों के रूप में डॉ. हयात सिंह रावत, डॉ. परमानन्द चौबे, पूर्व विधायक श्रीमती चंद्रा पन्त उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने कुमाउनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम संयोजक विप्लव भट्ट ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सम्मेलन 8 सत्रों में चर्चा की जाएगी जिसमें शामिल होने के लिए दिल्ली, देहरादून, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रामनगर व अन्य कई जगहों से कुमाउनी भाषाविज्ञानी, साहित्यकार शहर में आए हुए हैं। इस कार्यक्रम में ‘दुदबोली’ द्वारा लगाए गए कुमाउनी साहित्य स्टॉल, ‘समय साक्ष्य’ व आरम्भ टीम द्वारा बुक स्टॉल, भाव राग ताल टीम द्वारा मुखौटों व वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। आगन्तुकों ने स्थानीय उत्पादों भी खरीदे। इस सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार(कल) को भी सुबह 10.30 बजे से कार्यक्रम आयोजित होगा।

 

बालाजी वार्षिक महोत्सव के चतुर्थ दिन यज्ञपूजा और पूर्णाहूती संपन्न, मुख्य यजमान रहे दिनेश ऐलाबादी, हरी कृष्ण कंसल और विनोद सिंघलMay be an image of 10 people and people standing

कोटद्वार, श्री बालाजी मंदिर के 19 में वार्षिकोत्सव के चौथे दिन की पूजा आचार्य ईशमोहन बहुगुणा और उनके सहयोगी वेदपाठी ब्राह्मणों के द्वारा सभी पूजन कार्य संपन्न किए गए। मुख्य पूजा के तहत यज्ञ भगवान की पूजा सभी देवताओं का स्मरण और पूर्णाहुति यज्ञ संविदा के द्वारा प्रमुख के यजमानों के द्वारा पूर्णाहुति का कार्य संपन्न हुआ। आज के प्रमुख यजमान मंदिर के संस्थापक दिनेश एलाबादी ,उद्योगपति हरि कृष्ण कंसल, उद्योगपति विनोद विनोद सिंघल और पूर्णाहुति में जिन धर्मभीरु समाज के लोगों ने आज की यज्ञ भगवान की पूजा में भाग लिया, उनमें श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सुशील भाटिया, अमन अग्रवाल, सोहन छेत्री राजेश राणा, सुमित वर्मा, राजीव आदि धर्म प्रेमी लोगों ने आज के यज्ञ भगवान की पूजा और पूर्णाहुति पूजन में भाग लिया। विगत 4 दिनों से श्री बालाजी मंदिर में वार्षिक महोत्सव के तहत चलने वाली सभी पूजा में सभी धार्मिक अनुष्ठान यहां पर संपन्न किए जा रहे हैं ,और आचार्य ईश मोहन बहुगुणा और उनके सहयोगी वेद पाठी ब्राह्मण सहित संत समाज श्रद्धालुजन धर्म प्रेमी विश्वकल्याण और मानव उत्थान शांति और सद्भाव के लिए भी श्री बालाजी महाराज से प्रार्थना करते हैं ।नित्य यहां पर आरती की जाती है और आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन स्त्री पुरुष बच्चे बुजुर्ग सभी बालाजी के दरबार में आरती में भाग लेते हैं। इसके साथ ही टाटा कमर्शियल बद्रीनाथ मार्ग से श्री बालाजी वार्षिक महोत्सव की सुंदर झांकी रथ यात्रा प्रारंभ होगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए आस्था और भक्ति का यह अद्भुत जो मेला है ,और यह रथयात्रा है यह श्री बालाजी मंदिर जाएगी। जहां पर पूजा अर्चना के बाद श्री बालाजी की डोली हर वर्ष की भांति मंदिर में विराजमान होगी।

विकास खंड भिलंगना स्थित
प्रथम केदार बिल्वेश्वर महादेव धाम में सोलर पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पणMay be an image of 3 people, people standing and text that says '乐 adidas उत्तराखण्ड शासन पचायत टिहरी जिलापंचायतिहरीगदवाल गढ़वाल द्वारा राज्य वित्त आयोग 2021 2022 अन्तर्गत विकासखण्ड भिलंगना बेलेश्वर महादेव विरारखसिर मन्दिर सोलर पम्पिंग पैयजल सोलमिंगनर् योजना निर्माण पुल लागत 1.00 लाख लोकार्पण श्रीमती सोना सजवाण माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत रावत'

टिहरी(घनसाली), नगर पंचायत चमियाला स्थित प्रथम केदार भगवान बिल्वेश्वर महादेव (बेलेश्वर) धाम में गंगा दशहरा के अवसर पर जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल ने विकास खंड भिलंगना में प्रथम सोलर पंपिंग पेयजल योजना, श्रद्धालुओं और आम जन को भेंट की। मंदिर समिति के अध्यक्ष बेली राम तिवाड़ी ने कहा कि हम लोग वर्षों से इस योजना के लिए संघर्षरत थे लेकिन आज जाकर से कार्य सफल हो सका, जिसके लिए मैं जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण को और सदस्य नरेंद्र रावत को धन्यवाद करता हूं। कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र रावत ने कहा कि विकास खंड भिलंगना में यह पहली सोलर पंपिंग योजना है जिसके लिए जिला पंचायत अध्यक्षा का हम समस्त क्षेत्र वासी धन्यवाद करते हैं, इस पेयजल योजना से सिर्फ बेलेश्वर ही देश प्रदेश से आने वाले तमाम श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा पीने के लिए जल मिलेगा और अब भगवान शिव शंकर को चढ़ने वाले जल के लिए इतनी दूर नहीं जाना पड़ेगा।

वहीं कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक भीमलाल आर्य ने इस योजना के जिला पंचायत अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास की धारा रुक गई है जिसके लिए जिला पंचायत को आगे आना पड़ेगा। पूर्व विधायक ने क्षेत्र में होने वाले तमाम विकास कार्यों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण को अवगत कराते हुए कहा कि इन विकास कार्यों करने की उम्मीद अब सिर्फ आपसे ही है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद की प्रथम महिला जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने कहा कि हमने जो वादे किए हैं उनके लिए प्रतिबद्ध है, अध्यक्षा ने कहा कि सोलर पंपिंग पेयजल योजना के लिए बेली राम तिवाड़ी और मंदिर समिति का विशेष धन्यवाद जो इस योजना को लेकर लगातार संघर्षरत थे। वहीं उन्होंने कार्यक्रम में पुनः महिलाओं को आगे आने का भी अनुरोध किया, उन्होंने कहा कि महिलाएं सब कुछ कर सकती है, अगर जरूरत है तो सिर्फ आगे आने की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र रावत, रघुवीर सजवाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह राणा, चमियाला व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, शिक्षा विभाग से सेवा निवृत्त पूर्व सीआरसी विजय राम जोशी, पार्षद हरीश राणा, पार्षद तिवारी, पूर्व प्रधान सिल्यारा शुरवीर सिंह बिष्ट, विजय रावत, बीजेपी अनु मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुजवान, मंडल अध्यक्ष हर्ष लाल, अनूप बिष्ट, पूरण रावत, मोहित आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

विश्व हिन्दू परिषद के का दो दिवसीय अधिवेशन : धर्मांतरण से लेकर ज्ञानवापी, हिंसा व युवाओं के पयालन का छाया रहा मुद्दाNo photo description available.

हरिद्वार, जनपद के भूपतवाला में स्थित निष्काम सेवा भवन में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता जगदगुरु मध्वाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ व संचालन केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने किया। अधिवेशन में विहिप के महामंत्री मिलिंद परांडे ने विहिप की वर्ष भर की गतिविधियों और उपलब्धियों को उपस्थित धर्माचार्यों के समक्ष रखा।
इस अवसर पर जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि धर्मांतरण से व्यक्ति अपनी मूल प्रकृति, संवेदनाओं, सत्ता व स्वभाव से विरत हो जाता है। इसलिए किसी की भी संवेदनाओं व भावनाओं को आहत नहीं करना चाहिए। परमार्थ आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि काफी दिनों से कई विषय चल रहे हैं। इसमें धर्मांतरण अपने आप में एक विवाद का विषय है। धर्मांतरण नहीं होना चाहिए। सबकी अपनी-अपनी आस्था है और अपना-अपना विषय है। लालच के बल पर तो धर्मांतरण बिल्कुल नहीं होना चाहिए।
उन्होंने यूपी में जुमे की नमाज वाले दिन हुई हिंसा पर चिंता व्यक्त की और कहा कि जुमे की नमाज जिम्मेदारी की नमाज होती है, नमाज के बाद पत्थरबाजी बहुत गलत है। लोगों को संविधान का पालन करना चाहिए।
हरि सेवा आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि आज जो परिवार हैं उनमे न शिक्षा तो है और न ही संस्कार। परिवारों में संस्कारों की कमी आ रही है। इसलिए सबको मिलकर शिक्षा के साथ संस्कारों को भी जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी धरोहर है। इसलिए इसे सहर्ष वापस कर देना चाहिए। केरल से आए स्वामी शक्ति शांतानंद सहित धर्माचार्यों ने समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण के विरोध में सख्त कानून बनाने की मांग की साथ ही हिंदू मठ-मंदिरों को वापस करने की सरकार से मांग की।