Saturday, May 24, 2025
Home Blog Page 654

प्रदेश की खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने किया राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य मंत्रियों के सम्मेलन में शिरकत

0

‘केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुआ सम्मेलन’

देहरादून, प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने केन्द्रीय मंत्री, उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवम् सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार पीयूष गोयल की अध्यक्षता में राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य मंत्रियों के सम्मेलन में शिरकत किया। यह सम्मेलन नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में आयोजित किया गया। उक्त सम्मेलन में खाद्य मंत्री, रेखा आर्या ने राज्य की ओर से प्रतिभाग किया। वही सम्मेलन में राज्यों ने अपने राज्य की बेस्ट प्रैक्टिसेज पर प्रस्तुति दी गई। जहां कर्नाटक ने मोटे अनाज की ख़रीद , उत्तर प्रदेश ने खाद्यान्न खरीद और आंध्र प्रदेश द्वारा कमांड कंट्रोल सेंटर पर प्रस्तुति दी गई। भारत सरकार द्वारा स्मार्ट पीडीएस तथा “वन नेशन वन राशन कार्ड” पर प्रस्तुति दी गई।

वही उत्तराखंड की खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने राज्य में खाद्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि किस प्रकार से वन नेशन वन राशन कार्ड का लाभ राज्य को मिल रहा है।साथ ही बताया कि किस प्रकार से अपात्र को ना व पात्र को हां चलाई गई मुहिम से पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचा है। इसके साथ ही राज्य में अन्तोदय परिवारों को तीन गैस रिफिल की सुविधा वर्ष में दी जा रही है। खाद्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर होने वाले सम्मेलन में भाग लेना राज्यों के लिए उपयोगी होता है, जिससे राज्यों को अन्य राज्यों में होने वाले अच्छे कार्यों की जानकारी होती है। साथ ही भारत सरकार द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में दिशा निर्देश की जानकारी प्राप्त होती है। इस अवसर पर समस्त राज्यों के विभागीय मंत्रीगण,सचिव और अधिकारी उपस्थित रहे।

पेट्रोलियम कंपनियों ने दिया झटका, रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में किया इजाफा

0

देहरादून, होली से पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा कर आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। कंपनियों ने घरेलू गैस के साथ ही व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। राजधानी दून में घरेलू गैस की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा हुआ है।
पहले यहां सिलिंडर 1072 रुपये में मिलता था, लेकिन बढ़ोतरी के बाद कीमत 1122 हो गई है। वहीं, पांच किलो वाले गैस सिलिंडर में 51 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले पांच किलो का सिलिंडर 521 रुपये में मिलता था लेकिन अब यह 572 रुपये में मिलेगा। 10 किलो के सिलिंडर में 35 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले इसकी कीमत 764 रुपये थी लेकिन अब यह 799 रुपये में मिलेगा।
जबकि व्यावसायिक गैस के दाम में भी 350 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है। अभी तक व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमत दून में 1812 रुपये थी। बढ़ोतरी के बाद यह अब 2162 रुपये में मिलेगा। उत्तराखंड़ में यह कीमतें बुधवार से लागू हो गई हैं |

घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी : कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

Lpg Price Hike:चूल्हे पर आलू उबाले, सिर पर सिलिंडर उठाकर किया विरोध,  तस्वीरों में देखें उत्तराखंड में आक्रोश - Lpg Price Hike Congress Workers  Protest Against Hike In Prices Of ...

हल्द्वानी, कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर आलू उबाले और गैस सिलिंडर को सिर पर उठा कर विरोध जताया। इसके साथ ही केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका गया। मौके पर मौजूद विधायक सुमित्र ह्देश ने भी सिलिंडर को सिर पर उठाकर विरोध किया। विधायक सुमित्र ह्देश ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम आदमी का जीना मुश्किल कर रही है। सरकार को गैस सिलिंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए। पेट्रोलियम कंपनियों ने होली से पहले रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा कर आम आदमी को बड़ा झटका दिया है।

गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस प्रवक्ता आरुषि सुंदरियाल ने की भूख हड़ताल

May be an image of 5 people, people sitting and people standing

देहरादून, एलपीजी गैस सिलेंडर की बेलगाम कीमतों के विरोध में कांग्रेस प्रवक्ता आरुषि सुंद्रियाल भूख हड़ताल पर बैठी | उनके समर्थन में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव लक्की राणा, सेवादल के गोपाल सिंह गढ़िया, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल, यूथ कांग्रेस के फहीम खान भी बैठे भूख हड़ताल पर बैठे | कांग्रेस नेत्री आरुषि सुंदरियाल ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में आम जनता महंगाई के कारण अपना गुज़र बसर करने में असमर्थ हो चुकी है, उसके बाद भी भाजपा सरकार गरीबों का खून चूसने से बाज नही आ रही है | उन्होंने कहा कि भाजपा का कभी नारा हुआ करता था कि ‘बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार भाजपा सरकार’ पर आज आम जनता चिल्ला चिल्लाकर कह रही है की ‘बहुत हुई महंगाई की मार अब तो माफ कर दो भाजपा सरकार’ लेकिन उसके बाद भी आये दिन भाजपा सरकार गरीब जनता को महंगाई से मार रही है।
इसी बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव लक्की राणा ने कहा कि यह कैसी सरकार है जो अडानी के शेयर का मूल्य गिरने की वसूली महीने के पहले दिन ही देश की गरीब आम जनता के घरों की किचन से कर रही है, उन्होंने कहा कि गैस के दामों में लगातार वृद्धि से यह साबित होता है कि यह महिला विरोधी सरकार है जो महिलाओं की किचन पर हमला कर रही है |
भूख हड़ताल के दौरान अचानक से आरुषि सुंदरियाल की तबीयत बिगड़ने के कारण कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, शीशपाल सिंह बिष्ट और डॉक्टर अरुण रतूड़ी ने मौके पर पहुंच कर उनको जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई।

कैबिनेट बैठक संपन्न : सोलर पॉलिसी को मिली मंजूरी

0

देहरादून, उत्तराखंड़ की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण फैसले :

+सोलर पॉलिसी को मिली मंजूरी।
+गैरसैण सत्र में आने वाले बजट क़ो मिली मंजूरी।
+सर प्लस रहेगा बजट।
+पर्यटन नीति का कैबिनेट के सामने हुआ प्रेजेंटेशन।
+राज्यपाल के अभिभाषण क़ो मंजूरी।
+राज्य आंदोलनकारियों के 10 प्रतिशत आरक्षण का मुद्दा ना आने पर अधिकारियों क़ो पड़ी फटकार।
+दूरसंचार, और श्रम विभाग की सेवा नियमावली को मंजूरी।
+राजस्व और अलग अलग विभागों की कब्जों की जमीनों को लेकर सीएम की अध्यक्षता में बनी सब कमेटी।

त्रिपुरा में जनता के सिर चढ़कर बोला योगी का जादू, जिन सीटों पर किया प्रचार वहां बीजेपी को मिला 100% रिजल्ट

0

नई दिल्ली, त्रिपुरा में जनता के सिर चढ़कर बोला योगी का जादू, जिन सीटों पर किया प्रचार वहां बीजेपी को मिला 100% रिजल्ट राज्य द्वारा विधानसभा चुनाव के दो सप्ताह बाद त्रिपुरा में आज यानी 2 मार्च, 2023 को मतगणना हो रही है। त्रिपुरा की सभी 60 विधानसभा सीटों के मतदाताओं ने एक चरण के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल 28.14 लाख वोटर्स में से 24.66 लाख से ज्यादा लोगों ने वोट डाला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के फायरब्रांड नेता माने जाते हैं। बीजेपी की तरफ से अक्सर वो चुनावी राज्यों में कैपेंन करते भी नजर आते हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी यही दौर कमोबेश जारी रहा। त्रिपुरा में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कई सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। ऐसे में आइए जानते हैं कि उन सीटों में बीजेपी का प्रदर्शन कैसा रहा है?

टाउन बोरडोवली सीट: योगी आदित्यनाथ ने त्रिपुरा की जिन विधानसभा की सीटों पर प्रत्शाशियों के लिए प्रचार किया उनमें से एक टाउन बोरडोवली की सीट भी है। ये सीट त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की है और यहां के नतीजे भी सामने आ चुके हैं। माणिक साहा ने कांग्रेस उम्मीदवार आशीष कुमार साहा को 1,257 वोटों के अंतर से हराया है।

बागबासा विधानसभा: इस सीट पर यूपी सीएम बीजेपी के जादब लाल नाथ के लिए कैंपेन करते नजर आए थे। त्रिपुरा की बागबाास सीट पर निर्णायक मुकाबले की उम्मीद काफी पहले से जताई जा रही थी। सीपीएम की विधायक बिजिता नाथ से मुकाबले में बीजेपी के जादब लाल नाथ ने 1461 वोटों के मार्जिन से फतह हासिल की।

कल्याणपुर-प्रोमदनदर सीट: योगी आदित्यनाथ ने इस सीट के लिए बीजेपी के दिग्गज नेता पिनाकी दास चौधरी के लिए प्रचार किया था। नतीजा सामने है और बीजेपी उम्मीदवार ने टिपरा मौथा के मनिहार देबबर्मा को 6613 वोटों से हरा दिया।

फटीकराय: इस सीट पर विजय संकल्प रैली करते हुए सीएम योगी ने बीजेपी के प्रत्याशी सुधागशु दास के लिए प्रचार किया था। अब इस सीट का चुनाव परिणाम भी सामने आ चुका है। सीपीआई (एम) के सुब्रत दास को बीजेपी के सुधांगशु दास से 5 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त मिली है।

मजलिशपुर: सीएम योगी ने बीजेपी उम्मीदवार सुशांत चौधरी के समर्थन में विजय संकल्प रैली करते हुए उनके लिए वोट मांगे थे। इस सीट पर भी बीजेपी को जीत मिली है। मजलिसपुर सीट से बीजेपी के सुशांत चौधरी ने माकपा के संजय दास को 5172 वोटों से हरा दिया।

प्रधानमंत्री मोदी की सच हुई भविष्यवाणी, नागालैंड-त्रिपुरा में बीजेपी की जीत पक्की, मेघालय में फंसा पेच

0

नई दिल्ली, भारत के तीन उत्तर-पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, नागालौंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव परिणामों की स्थिति अब लगभग साफ हो गई है।

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि विपक्ष कह रहा है ‘मर जा मोदी-मर जा मोदी’, लेकिन जनता का कहना है कि मोदी तेरा कमल खिलेगा। प्रधानमंत्री की यह भविष्यवाणी सच साबित होती दिख रही है। त्रिपुरा में भाजपा लगभग सत्ता में वापसी करने जा रही है। निर्वाचन आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक त्रिपुरा भाजपा 33 सीटों पर आगे चल रही है।

कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन 16 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। पहली बार चुनाव लड़ रही टिपरा मोथा पार्टी ने ट्राइबल इलाकों में भाजपा का काफी नुकसान किया है और उसके 11 उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भी टाउन बोरडोवली सीट से जीत दर्ज कर ली है।

वहीं, बीजेपी के गठबंधन को सबसे तगड़ा फायदा नागालैंड में मिलता दिखाई दे रहा है। नगालैंड में इस बार बीजेपी ने एक बार फिर एनडीपीपी के साथ चुनाव लड़ा था। दोपहर बाद तक के रुझानों में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को 39 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। पिछली बार इस गठबंधन के खाते में 60 में 29 सीटें आई थीं। इस बार गठबंधन को 10 सीटों का सीधा फायदा होता दिख रहा है।

हालांकि मेघालय में भाजपा का प्रदर्शन हालांकि उम्मीद के मुताबिक नहीं दिख रहा है क्योंकि वह पहली बार सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद केवल तीन सीटों पर आगे है। त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में भी विधानसभा की 60-60 सीटें हैं।

महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए किये जा रहे प्रयास : रेखा आर्या

0

मुख्यमंत्री ने किया महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के ई-पेपर ‘अपनी वाणी’ का शुभारंभ’

‘बाल विवाह को रोकने एवं सामाजिक सरोकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित’

‘महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के तहत विभाग द्वारा पूरे सप्ताह किया जाएगा कार्यक्रमों का आयोजन-रेखा आर्या’

देहरादून, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज मुख्य सेवक सदन में महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व महिला सशक्तिकरण बाल विकास मंत्री रेखा आर्या द्वारा किया गया।महिला सशक्तिकरण विभाग की और से यह कार्यक्रम आगामी 8 मार्च तक चलेगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय ई पेपर “अपड़ि वाणी” जिसका धेय वाक्य है प्रदेश से परदेस तक का अनावरण किया साथ ही आत्मरक्षा पर बनी लघु प्रशिक्षण फ़िल्म का भी अनावरण किया गया। विभागीय ई पेपर के जरिये विभाग की योजनायों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।साथ ही इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध होने वाली मानसिक और शारीरिक हिंसा की घटनाओं को सक्षम स्तर पर सूचित करते हुए रोकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति को महिला सुरक्षा प्रहरी के रूप में जाना जाएगा तथा मुख्यमंत्री द्वारा ऐसे व्यक्ति या समूह को विशेष अवसरों पर सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने दूसरी घोषणा की कि समाज की कुरीति बाल विवाह की पूर्वसूचना पुलिस को देने वाले या रोकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति या संस्था को दस हजार रूपये की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा तथा इन कार्यों में विशेष योगदान देने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के ई-पेपर ‘अपनी वाणी’ का शुभारंभ किया एवं महिलाओं की आत्मरक्षा पर बनी लघु फिल्म का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह को रोकने एवं सामाजिक सरोकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

वहीं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। बेटी के पैदा होने पर महालक्ष्मी किट दी जा रही है। 12वीं पास करने पर नंदा-गौरा योजना के तहत बेटियों को 51 हजार रूपये की धनराशि दी जा रही है। विभाग द्वारा अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के तहत विभाग द्वारा पूरे सप्ताह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज महिला सुरक्षा एवं भागीदारी प्रोत्साहन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

द्वितीय दिवस में महिलाओं एवं बालिकाओं, विशेषकर अकुशल श्रमिक महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग के साथ समन्वयन कर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। तृतीय दिवस मानव तस्करी एवं बाल विवाह निषेध सम्बंधित महत्वपूर्ण विषयों पर गृह विभाग के साथ समन्वयन कर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा । चतुर्थ दिवस राज्य में संचालित सरकारी / निजी संस्थानों, प्रतिष्ठानों, उद्यमों, कार्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं विद्यालयों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में गृह विभाग द्वारा “गौरा शक्ति एप“ एवं “कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न“ के कानूनी प्रावधानों से सम्बंधित जन-जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया जायेगा। पंचम दिवस में परिवहन विभाग द्वारा सार्वजनिक यातायात के साधनों, यथा-बसों, ऑटो, टैक्सियों पर आपातकालीन नम्बर-112, महिला हैल्पलाईन नम्बर-1090, के साथ-साथ “मैं महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हूँ“ टैग लाईन का अंकन किया जायेगा। षष्ठम दिवस में महिला सशक्तिकरण हेतु अन्तर्विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में निराश्रित/एकल महिलाओं के उत्थान कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव एच.सी. सेमवाल, विशेष सचिव श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं मातृशक्ति मौजूद थे।

महापौर ने किया सड़कों एवं नालियों का निरीक्षण, पानी की निकासी के लिए अंडरग्राउंड पाईप डालने के दिए निर्देश

0

ऋषिकेश, नगर निगम महापौर अनिता ममगांई ने गुमानीवाला क्षेत्र में सड़कों एवं नालियों का निरीक्षण किया। क्षेत्र में कुछ नालियों के बंद पाये जाने से नाराज महापौर ने तत्काल प्रभाव से नालियों में पानी की निकासी के लिए नालियों में अंडर पाईप डालने के निर्देश दिए।

वार्ड संख्या 36 के अंतर्गत गुमानी वाला क्षेत्र में महापौर ने सड़कों एवं नालियों की स्थिति का जायजा लिया। वार्ड संख्या 29 में नाली के कई स्थानों पर जलभराव से नाखुश दिखी महापौर ने तत्काल निगम अधिकारियों को पानी की निकासी के लिए अंडरग्राउंड पाईप डालने के निर्देश दिए।

महापौर ने क्षेत्रवासियों को बताया कि निगम के ग्रामीण क्षेत्रों में सीवर लाईन डलने के बाद सड़क निर्माण किया जाना है। इससे पहले ग्रामीणों को कोई समस्या ना हो इसके लिए तमाम आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सफाई को लेकर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। बेहतर सफाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये हैं। गर्मियों के मौसम में
मच्छरजनित रोग फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इसको लेकर निगम सजग है। नालियों में जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस दौरान पार्षद विपिन पंत, अधिशासी अभियंता दिनेश प्रसाद उनियाल, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल, विनय बलोधी, संदीप रतूड़ी, वीर सिंह नेगी, मान सिंह बुटोला, धनीराम जोशी, जनार्दन नवानी, मनोज गुसाईं , शारदा, भवानी रौथान ,सुनीता ,गीता, जगदम्बा देवी, शकुंतला देवी, अंजू आदि मोजूद रहे।

 

जिलाधिकारी अल्मोड़ा 3 मार्च को करेंगी विकास कार्यो का निरीक्षण

अल्मोड़ा, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि जिलाधिकारी वन्दना द्वारा 3 मार्च को तहसील अल्मोड़ा अन्तर्गत सुबह 1030 बजे से विकास कार्यो का निरीक्षण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा लाखुउड्यार पेटशाल, राजकीय इण्टर कालेज पेटशाल एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय पेटशाल, त्रिनेत्रेश्वर एवं एकादश रूद्र महादेव मन्दिर समूह बमनस्वाल, नौ देवल मन्दिर समूह बानठौक एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, बमनस्वाल का निरीक्षण व जनप्रतिनिधियों/स्थानीय जनता के साथ बैठक की जायेगी।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिलाधिकारी के निरीक्षण/भ्रमण के दौरान जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दृष्टिगत अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।

 

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अपराधियों पर हो रही है सख्त कार्यवाही

‘रानीखत पुलिस ने 5 हजार के ईनामी गैगस्टर एक्ट के वारंटी को किया गिरफ्तार’

अल्मोड़ा, एसएसपी अल्मोड़ा श्रीमती रचिता जुयाल द्वारा जनपद की कमान संभालते ही अपराधों पर लगाम लगाने के लिए समस्त सीओ/थाना/चौकी प्रभारियों व एसओजी/एएनटीएफ टीम को अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने तथा वांछित/ईनामी अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान में तेजी लाकर फरार चल रहे अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
निर्देश के क्रम में सीओ रानीखेत टी0आर0 वर्मा के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रानीखेत नासिर हुसैन के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस टीम द्वारा थाना भतरौजखान में पंजीकृत एफ आई आर नंबर 5 /2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित 5 हजार के ईनामी अभियुक्त पवन कश्यप पुत्र गजराज निवासी खड़कपुर देवीपुरा मां शीतला देवी मंदिर के पास थाना आईटीआई जिला उधम सिंह नगर को सुरागरसी पतारसी कर दिनांक 28 फरवरी 2023 को दबिश देकर काशीपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक रानीखेत नासिर हुसैन
2. हेड कानि0 पारस पाल रानीखेत
3. हेड कानि0 नरेंद्र कुमार रानीखेत

 

एम्स ने ’मां पूर्णागिरी स्वास्थ्य चेतना यात्रा’ के दौरान स्वच्छता जागरुकता शिविर का किया आयोजन

देहरादून, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश द्वारा आयोजित ’मां पूर्णागिरी स्वास्थ्य चेतना यात्रा’ के दौरान जनपद उधमसिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के लिए स्वच्छता संबन्धी जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। वाई-20 कंसल्टेंसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया।

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल स्थित जनपद उधमसिंह नगर के नदन्ना और सदासारिया गांवों में आयोजित जन-जागरुकता शिविर के दौरान स्कूली बच्चों और क्षेत्र के युवाओं को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि जीवन में अधिकांश बीमारियां दूषित खाद्य पदार्थ, दूषित पेयजल के सेवन से और साफ-सफाई के अभाव में ही पनपती हैं। विभिन्न स्थानों तथा स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में आम लोगों को साफ-सफाई का महत्व बताकर स्वच्छ भारत जागरुकता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर( डॉ.) मीनू सिंह ने अपने संदेश में कहा कि अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने, प्रदूषण मुक्त वातावरण और शहरों, कस्बों, गांवों तथा शहरों में हरित क्रांति को साकार करने के लिए युवाओं को स्वच्छता मिशन में सक्रिय रूप से शामिल होना चाहिए। अभियान के संरक्षक चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए मेडिकल, नर्सिंग और अन्य काॅलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

शिविर की समन्वयक उप चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. पूजा भदौरिया ने बताया कि इस दौरान जागरुकता कार्यक्रम में पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से स्कूली बच्चों को साफ-सफाई का महत्व बताया गया। साथ ही सेनेटाइजर व साबुन का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन के डाॅक्टर लेविन राव दसारी, इंटर्न डॉ. राजेंद्र राठौर और सीनियर नर्सिंग ऑफिसर राम कुमार ने आम लोगों को मलेरिया की रोकथाम, हाथ की स्वच्छता बनाए रखने व ठीक ढंग से हाथों धोने की प्रक्रिया, सूखे और गीले कचरे के रूप में अपशिष्ट पदार्थों का पृथकीकरण करने आदि विषयों पर विभिन्न लाभदायक जानकारियां दी। इस अवसर पर नर्सिंग स्टाफ सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को हटाओ; पीएम मोदी और अमित शाह से कश्मीरी पंडितों की अपील

kashmiri pandits demands removal of delhi lg manoj sinha to pm narendra modi  - India Hindi News - हाथ जोड़कर कहते हैं, LG मनोज सिन्हा को हटाओ; PM मोदी  और अमित शाह

श्रीनगर, कश्मीर में हो रहे कश्मीरी पंडितों पर हमले से वहां कश्मीरी पीडित गुस्साए हैं, उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के इस्तीफे की मांग की है। कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी और होम मिनिस्टर अमित शाह से मांग की है कि कश्मीर में पंडितों की सुरक्षा पुख्ता की जाए।
पुलवामा में कश्मीरी पंडित की आतंकियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने से गुस्साए लोगों
ने एलजी मनोज सिन्हा को भी पद से हटाने की मांग की है। कश्मीरी पंडितों के संगठन ने बयान जारी कर कहा, ‘कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति आप से हाथ जोड़कर यह अपील करती है कि वे अपने निजी एजेंडा को छोड़कर इस समस्या को गंभीरता से लें। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को तत्काल हटाया जाए।’

कश्मीरी पंडितों ने कहा कि आतंकवादी आए दिन लोगों को मार रहे हैं। कश्मीरी पंडितों ने केंद्र सरकार से अपील की है कि तत्काल सख्त ऐक्शन के आदेश जारी किए जाएं। कश्मीरी पंडितों को मारने वाले आतंकवादियों को नेस्तनाबूद किया जाए। घाटी में कश्मीरी पंडितों के अलावा अन्य अल्पसंख्यक समुदाय भी खतरे का सामना कर रहे हैं। उन्हें भी आए दिन आतंकियों के हाथों मौत का शिकार होना पड़ रहा है। इन लोगों ने अपील की कि कश्मीर में केंद्र सरकार को कोई भी प्रयोग बंद कर देना चाहिए। यहां लोग मारे जा रहे हैं और ऐसी स्थिति बनी नहीं रह सकती।

कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति ने कहा कि कश्मीर के हालात बदतर हो चले हैं। यहां कश्मीरी पंडितों की आजीविका और जिंदगी पर खतरा पैदा हो गया है। हिंदू यहां डर के साये में रह रहे हैं। आर्टिकल 370 हटाने के बाद भी यहां कोई सुधार नहीं हुआ है। गौरतलब है कि रविवार को ही एक और टारगेट किलिंग में आतंकवादियों ने बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करने वाले एक कश्मीरी पंडित की हत्या कर दी। पुलवामा के अचन के रहने वाले संजय शर्मा पर संदिग्ध आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी। यह घटना उस वक्त हुई, जब संजय शर्मा अपने स्कूटर से बाजार जा रहे थे।

मजाक-मजाक में फंदा लगाना युवक को पड़ा भारी, हुई मौत

0

कानपुर, एक मजाक जो पूरे परिवार पर भारी पड़ गया। यहां एक 28 वर्षीय कंपाउंडर अमित दुबे ने अपनी पत्नी के गले में फंदा डालकर डराने की कोशिश की थी, जिससे वह संतुलन खो बैठा और वही फंदा उसके लिए मौत का फंदा बन गया। अमित नशे की हालत में घर आया था और उसकी शराब पीने की आदत पर उसकी पत्नी श्वेता ने आपत्ति जताई थी।

कहासुनी के बाद अमित ने पत्नी को डराने के लिए दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और गले में फंदा डाल लिया। हालांकि, उसने संतुलन खो दिया और उसके गले में फंदा कस गया।

श्वेता ने शोर मचाया तो घर के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे और उसे बेहोशी की हालत में नीचे उतारा। अमित को एक स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमित और श्वेता ने पिछले साल फरवरी में शादी की थी।

इंस्पेक्टर कोहना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अमित शराब का आदी था और अक्सर अपने परिवार के लोगों से झगड़ा करता था। इंस्पेक्टर ने कहा, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

अतीक के करीबी जफर अहमद की सफेद कोठी पर चला बाबा का बुलडोजर

0

वाराणसी, प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने बुधवार को कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमद के सहयोगी के घर को गिराना शुरू कर दिया, जिसे उसके भाई अशरफ के साथ उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाया गया है। प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र के चकिया में स्थित मकान खालिद जफर का बताया जा रहा है। यह संपत्ति अब राडार के दायरे में है, पूर्व में अवैध निर्माण के लिए नोटिस जारी किया गया है। घर की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समाजवादी पार्टी पर माफिया (अपराधियों) को संरक्षण देने का आरोप लगाने और ‘उनको मिट्टी में मिला देंगे’ के कुछ दिनों बाद आई है।

 

उमेश पाल मर्डर :

2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को दिनदहाड़े प्रयागराज में उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जेल में बंद पूर्व समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद अतीक अहमद 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या का मुख्य आरोपी है और उस पर गुजरात की साबरमती जेल के अंदर से उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप है, जहां वह वर्तमान में बंद है। 24 फरवरी की शाम को प्रयागराज के सुलेम सराय इलाके में पाल और दो पुलिसकर्मियों पर उनके आवास के बाहर हथियारबंद लोगों ने फायरिंग कर दी थी. उमेश पाल और एक पुलिसकर्मी संदीप निषाद की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सुरक्षाकर्मी राघवेंद्र सिंह की हालत गंभीर है

कट्टर ईमानदार, फिर कैसे हुआ भ्रष्टाचार, शराब घोटाले से जुड़े सिसोदिया के तार, सीबीआई ने केस का बनाया मजबूत आधार

0

नई दिल्ली, भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी हुई आम आदमी पार्टी के नंबर दो नेता मनीष सिसोदिया को सीबीआई की पांच दिन की हिरासत में भेजा गया। इन पांच दिनों में सीबीआई मनीष सिसोदिया से घोटाले के तारों को जोड़ने की कोशिश करेगी। उनसे सवाल जवाब करेगी। सीबीआई ये भी पूछेगी कि शराब माफियाओं को पहुंचाए गए फायदे के सबूत कैसे मिटाए गए। दिल्ली सरकार में कुल छह मंत्री हैं। इनमें से एक सत्येंद्र जैन पहले से ही जेल में हैं। अब मनीष सिसोदिया भी पहुंच गए, जिनके पास 18 विभाग हैं। उनके विभाग अभी किसी मंत्री को दिए नहीं गए हैं। अब तो जांच की आंच में अरविंद केजरीवाल भी आ रहे हैं।

सुप्रीम सुनवाई में भी राहत नहीं मिली :

मनीष सिसोदिया की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़, जस्टिस नरसिम्हा की बेंच ने सुनवाई की। मनीष सिसोदिया की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने पक्ष रखा। सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए सीजेआई ने कहा कि जमानत अर्जी का विकल्प आपके पास है। आप हाई कोर्ट जा सकते हैं। सीजेआई ने पूछा कि क्या जमानत के लिए अनुच्छेद 32 का इस्तेमाल किया जा रहा है? सीजेआई ने कहा कि आप सीधे सुप्रीम कोर्ट से जमानत और दूसरी राहत मांग रहे हैं। आपने अर्नब गोस्वामी और विनोद दुआ केस का हवाला दिया। पर वो इससे बिल्कुल अलग थे। आपको निचली अदालत से बेल लेनी चाहिए। एफआईआर रद्द करवाने के लिए हाई कोर्ट जाना चाहिए। जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि मामला दिल्ली का है, इसका मतलब ये नहीं है कि आप सीधे सुप्रीम कोर्ट आ जाएं।

सीबीआई कैसे मजबूत केस बना रही :

सीबीआई ने कहा कि प्रभावी जांच के लिए मंत्री की हिरसत जरूरी है। सिसोदिया कह रहे हैं कि उनकी कोई भूमिका नहीं है। लेकिन जांच से पता चलता है कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से फैसले लिए। 5 से 12 फीसदी के प्रॉफिट मार्जिन से जुड़ा नोट सिसोदिया के कंप्यूटर से ही तैयार हुआ। उन्होंने कथित साजिश में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन भी नष्ट कर कर दिए। उपमुख्यमंत्री ने टालमटोल भरे जवाब दिए और इसके विपरीत सबूतों का सामना किए जाने के बावजूद जांच में सहयोग नहीं किया। सीबीआई ने सिसोदिया से उनकी निगरानी में आबकारी नीति के मसौदे में किए गए बदलावों पर जवाब मांगा। सीबीआई के करीबी कानूनी सूत्रों के हवाले से कहा गया कि आबकारी नीति के पहले मसौदे में कई प्रावधान नहीं थे जिन्हें बाद में अंतिम मसौदे में शामिल किया गया। सीबीआई आबकारी विभाग के एक अधिकारी द्वारा दिए गए एक बयान पर भरोसा कर रही है जिसने कथित रूप से कहा है कि अंतिम मसौदे में इन विवादास्पद प्रावधानों को शामिल करने में सिसोदिया शामिल थे। सीबीआई ने सिसोदिया के डिजिटल उपकरणों को यह सत्यापित करने के लिए जब्त कर लिया था कि मसौदा नीति में ये परिवर्तन कैसे किए गए थे और यह कुछ व्यवसायियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया था या नहीं। एजेंसी यह कहते हुए मनीष सिसोदिया की हिरासत की मांग की कि वह इस बारे में सामने नहीं आ रहे हैं कि इन विवादास्पद प्रावधानों को अंतिम आबकारी नीति में कैसे शामिल किया गया जबकि वे प्रारंभिक मसौदे का हिस्सा नहीं थे।

आबकारी मामले में क्या हैं आरोप?

चीफ सेक्रेट्री के द्वारा भेजी गई जिस रिपोर्ट के आधार पर एलजी ने नई आबकारी नीति की सीबीआई जांच के निर्देश दिए थे, उसमें दिल्ली सरकार और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया पर मुख्यतः से ये आरोप लगाए गए थे। कोरोना काल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए शराब बेचने वाली कंपनियों की 144.36 करोड़ रुपए की लाइसेंस फीस माफ कर दी गई। एल-1 के टेंडर में शामिल एक कंपनी की 30 करोड़ की अर्नेस्ट डिपॉजिट मनी कंपनी को वापस कर दी गई। विदेशी शराब और बियर के केस पर मनमाने ढंग से 50 रुपये प्रति केस की छूट दी गई, जिसका फायदा कंपनियों ने उठाया। एक ब्लैक लिस्टेड कंपनी को दो जोन के ठेके दे दिए गए। कार्टल पर पाबंदी के बावजूद शराब विक्रेता कंपनियों के कार्टल को लाइसेंस पहुंचा। दिए गए। बिना एजेंडा और कैबिनेट नोट सर्कुलेट कराए कैबिनेट में मनमाने तरीक से प्रस्ताव पास करवाए गए। शराब विक्रेताओं को फायदा पहुंचाने के लिए ड्राई डे की संख्या 21 से घटाकर 3 की गई। मास्टर प्लान के नियमों का उल्लंघन करते हुए नॉन कन्फर्मिंग इलाकों में ठेके खोलने की इजाजत दी गई। ठेकेदारों का कमीशन 2.5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी किया गया। दो जोनों में शराब निर्माता कंपनी को रिटेल सेक्टर में शराब बेचने की इजाजत दी गई। एलजी की मंजूरी लिए बिना दो बार पॉलिसी को एक्सटेंड किया और मनमाने तरीके से डिस्काउंट ऑफर दिए गए, जिससे कुछ कंपनियों को फायदा पहुंचा। नई पॉलिसी लागू करने में जीएनसीटी एक्ट-1991, ट्रांजैक्शन ऑफ बिजनेस रूल्स 1993, दिल्ली एक्साइज एक्ट 2009 और दिल्ली एक्साइज रूल्स 2010 का उल्लंघन किया गया(साभार प्रभासाक्षी)।