Tuesday, June 17, 2025
Home Blog Page 482

ब्रैकिंग : स्टील फैक्ट्री में हुआ धमाका, 15 श्रमिक बुरी तरह झुलसे

0

हरिद्वार, रुड़की के पास नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री है। रात करीब 12:30 बजे फैक्ट्री में तेज धमाका होने से अफरा तफरी मच गई। करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने घटना को छुपाने की कोशिश की। पुलिस को सूचना दिए बगैर कुछ घायलों को मुजफ्फरनगर और कुछ को रुड़की प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने फैक्ट्री में धमाके की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस को मुजफ्फरनगर से सूचना मिली थी। जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

Jio Air Fiber 8 शहरों में लॉन्च, बिना केबल मिलेगी अल्ट्रा हाई स्पीड

0

नई दिल्ली।  मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने गणेश चतुर्थी के मौके पर देश के 8 मेट्रो शहरों में जियो एयर फाइबर लॉन्च कर दिया है। जियो एयर फाइबर एक इंटीग्रेटिड एंड-टू-एंड सॉल्युशन है जोकि होम एंटरटेनमेंट, स्मार्ट होम सर्विस और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड जैसी सर्विस देगा। कंपनी ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे में जियो एयर फाइबर की सर्विस लाइव कर दी हैं।
एयर फाइबर और एयर फाइबर मैक्स नाम के दो प्लान कंपनी ने बाजार में उतारे हैं। एयर फाइबर प्लान में ग्राहक को दो तरह की स्पीड के प्लान मिलेंगे, 30 एमबीपीएस और 100 एमबीपीएस। कंपनी ने शुरुआती 30 एमबीपीएस प्लान की कीमत 599 रु रखी है। वहीं 100 एमबीपीएस के प्लान की कीमत 899 रु रखी गई है। दोनों ही प्लान्स में ग्राहक को 550 से अधिक डिजिटल चैनल और 14 एंटरटेनमेंट ऐप मिलेंगे।
एयर फाइबर प्लान के तहत कंपनी ने 100 एमबीपीएस स्पीड वाला एक 1199 रु का प्लान भी पेश किया है। जिसमें ऊपर मिलने वाले चैनल व ऐप्स के साथ नेटफ्लिक्स, एमेजॉन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप्स भी मिलेंगे।
जिन ग्राहकों को इंटरनेट की स्पीड अधिक चाहिए, वे ‘एयर फाइबर मैक्स’ प्लान्स में से कोई एक चुन सकते हैं। कंपनी ने 300 एमबीपीएस से लेकर 1000 एमबीपीएस यानी 1 जीबीपीएस तक के तीन प्लान बाजार में उतारे हैं। 1499 रु में 300 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। 2499 रु में 500 एमबीपीएस तक की स्पीड ग्राहक को हासिल होगी। और अगर ग्राहक को 1 जीबीपीएस की स्पीड वाला प्लान लेना है तो उसे 3999 रु खर्च करने होंगे। सभी प्लान्स के साथ 550 से अधिक डिजिटल चैनल, 14 एंटरटेनमेंट ऐप और नेटफ्लिक्स, एमेजॉन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप्स भी मिलेंगे।
जियो का ऑप्टिकल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे भारत में 15 लाख किमी से अधिक में फैला हुआ है। कंपनी अपनी जियो फाइबर सर्विस से अब तक 1 करोड़ से अधिक परिसरों को जोड़ चुकी हैं। पर अभी भी करोड़ों परिसर व घर ऐसे हैं, जहां वायर यानी फाइबर कनेक्टिविटी देना काफी मुश्किलों भरा है। जियो एयर फाइबर इस लास्ट माइल कनेक्टिविटी की मुश्किल को आसान बनाएगा। जियो एयर फाइबर के जरिए कंपनी 20 करोड़ घरों और परिसरों तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है।
जियो एयर फाइबर के लॉन्च पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन, आकाश अंबानी ने कहा, हमारी फाइबर-टू-द-होम सर्विस, जियो फाइबर 1 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रही है, हर महीने सैकड़ों हजारों लोग इससे जुड़ रहे हैं। लेकिन अभी भी लाखों घरों और छोटे व्यवसायों को जोड़ा जाना बाकी है।
जियो एयर फाइबर के साथ, हम अपने देश के हर घर को समान गुणवत्ता वाली सेवा के साथ तेजी से कवर करने जा रहे हैं। जियो एयर फाइबर शिक्षा, स्वास्थ्य, निगरानी और स्मार्ट होम में अपने सॉल्युशन्स के माध्यम से लाखों घरों को विश्व स्तरीय डिजिटल मनोरंजन, स्मार्ट होम सेवाओं और ब्रॉडबैंड की सेवाएं देगा।
जियो एयर फाइबर को ऑनलाइन व ऑफलाइन बुक किया जा सकता है। 60008-60008 पर मिस्ड कॉल देकर या 222.द्भद्बश.ष्शद्व पर विजिट कर बुकिंग प्रक्रिया शुरु की जा सकती है। जियो स्टोर्स से भी जियो एयर फाइबर को खरीदा जा सकता है।

उत्तराखंड के अछूते पर्यटक स्थलों को किया जाए विकसित: राज्यपाल

0

देहरादून। पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राज्य के अछूते पर्यटक स्थलों को विकसित किए जाने पर जोर दिया। कहा कि ऐसे पर्यटक स्थलों के व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। राज्य में पर्यटन, वेलनेस और जैविक खेती की असीमित संभावनाओं पर काम किया जाए।
राजभवन में हुई बैठक में कहा कि हमें वर्तमान की जरूरतों के अनुरूप अवस्थापना सुविधाओं और यहां के पर्यटन स्थलों को विकसित करना होगा। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उत्तराखंड में पर्यटन, वेलनेस, प्राकृतिक और जैविक खेती के क्षेत्र में असीमित संभावनाएं हैं। योग और आयुर्वेद के लिए देश और दुनिया के लोग यहां आ रहे हैं। इन्हें पर्यटन के साथ जोड़ने की जरूरत है। कहा कि चारधाम, हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे आध्यात्मिक तीर्थ स्थलों के साथ साथ साहसिक पर्यटन की बेहतर संभावनाओं को और अधिक विकसित किया जाए। औली में स्कीइंग को प्रोत्साहित किए जाने विशेष प्रयास किए जाएं।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक सर्किट विकसित किए जा रहे हैं। शक्ति सर्किट, नवरात्रि सर्किट, शैव सर्किट, वैष्णव सर्किट, विवेकानंद सर्किट को विकसित किया जा रहा है। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद युगल किशोर पंत ने बताया कि कुमाऊं में मानसखंड मंदिर माला मिशन में कुल 48 मंदिरों में काम किए जाएंगे। पहले चरण में 16 मंदिरों को चुना गया है। रोप-वे के माध्यम से भी पर्यटकों को सुविधाएं दी जा रही हैं। मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट पार्क को विकसित किया जा रहा है। स्वरोजगार से संम्बन्धित योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना और दीन दयाल होम स्टे योजनाओं में कई लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। बैठक में सचिव रविनाथ रामन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा सी रविशंकर आदि मौजूद रहे।

पुरानी पेंशन बहाली को एकजुटता की अपील

0

रुद्रप्रयाग। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन (एनएमओपीएस) को लेकर 1 अक्तूबर को बड़ी संख्या में कर्मचारी दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक महारैली में एकत्रित होंगे। इसलिए सभी मिलकर आंदोलन को मजबूती दें न कि कमजोर करने को कोई भी प्रयास करें। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के गढ़वाल मंडल महामंत्री डा. देवेन्द्र सिंह फरस्वाण ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक पूरे देश से एनपीएस कर्मचारी आंदोलित हैं। अपने बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन ओपीएस के लिए 1 अक्टूबर को दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाली भव्य और विराट महारैली में शामिल होंगे। कहा कि इस आंदोलन के लिए बीते 6 महीने से तैयारी चल रही है। इसके लिए केन्द्रीय अध्यक्ष विजय बन्धु के मार्गदर्शन में हर प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। निजीकरण भारत छोड़ो पुरानी पेंशन बहाली रथयात्रा जिसमें केन्द्रीय अध्यक्ष विजय वन्धु सभी प्रदेशों में घूमे हैं और यह कार्यक्रम बहुत सफल रहा है। मंडल महामंत्री डा. देवेन्द्र सिंह फरस्वाण ने कहा है कि जब पुरानी पेंशन बहाली आन्दोलन चरम पर है और सफल होने के कगार पर पहुंच चुका है, उस समय सबको साथ देना चाहिए न कि आन्दोलन को कमजोर करने की साजिशें रखनी चाहिए। मंडल महामंत्री ने कहा है कि जब पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन को लेकर 1 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली महारैली की तैयारी पूरी की जा चुकी है तो अचानक उसी तिथि को देहरादून में कार्यक्रम रखने की क्या जरूरत है। कुछ लोग विजय वन्धु एवं पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन के विजय रथ को रोकने तथा 1 अक्तूबर 23 को दिल्ली में होने जा रही महारैली को विफल करने का प्रयास में जुटे है। जो कतई सफल नहीं होगा। कहा कि सब समझदार है। हमारा लक्ष्य एवं उद्देश्य सिर्फ एक है पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन करना है। उन्होंने सभी एनपीएस कर्मचारियों से अपनी करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए चल रहे इस आंदोलन में साथ दें और अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचे। इस मौके पर गढ़वाल कार्यकारिणी सदस्य सतेन्द्र राणा, नरेन्द्र सिंह रावत, महिपाल चौहान आदि मौजूद थे।

घर बंद कर टिहरी गए मेडिकल स्टोर संचालक के घर लाखों की चोरी

0

देहरादून। मेडिकल स्टोर संचालक के बंद घर में लाखों रुपये की चोरी हो गई। चोरी की वारदात उस वक्त हुई जब वह घर का ताला लगाकर अपने पैतृक गांव टिहरी गए थे। 17 सितंबर को शाम को वापस लौटने पर चोरी का पता लगा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 19 सितंबर को लिखित तहरीर मांगी। जिस पर चोरी की वारदात का मुकदमा दर्ज किया गया है। भाष्कर सिंह चौहान नेहरू कॉलोनी के एच ब्लॉक में रहते हैं। अपने घर के परिसर में ही मेडिकल स्टोर चलाते हैं। बीते शनिवार को वह घर का ताला लगाकर नई टिहरी स्थित पैतृक आवास चले गए। रविवार शाम को वापस घर पहुंचे। देखा तो घर के दरवाजे के साथ ही अंदर रखे लॉकर का ताला टूटा था। लॉकर से चोर एक गले का हार, तीन जोड़ी कुंडल, पांच मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने के कड़े, पांच सोने की अंगूठी और दस हजार रुपये नगदी चुराकर ले गए। उन्होंने चोरी को लेकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसे बाद पीड़ित ने पुलिस से फिर संपर्क किया। तब मंगलवार को तहरीर लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

उपनल कर्मचारी करेंगे सैनिक कल्याण मंत्री के आवास का घेराव

0

देहरादून। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने शासन पर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आंदोलन का ऐलान किया। कर्मचारी 21 सितंबर तक मांगे पूरी न होने पर 22 सितंबर को सैनिक कल्याण मंत्री के आवास का घेराव करेंगे। मोर्चा ने मुख्य सचिव को ज्ञापन भेज आंदोलन की चेतावनी दी। संयोजक विनोद गोदियाल और सह संयोजक नरेश थपलियाल ने कहा कि 20 साल की नौकरी के बाद भी उपनल कर्मचारियों का वेतन रोक दिया जा रहा है। बिना किसी कारण के सेवाएं समाप्त की जा रही हैं। राज्य कर विभाग में 55 कर्मचारी हटाए जा चुके हैं। पद सृजित करते हुए समायोजित किया जाए। कहा कि उपनल कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। हाईकोर्ट के कर्मचारियों को नियमित किए जाने को लेकर दिए गए फैसले के विरुद्ध सरकार सुप्रीम कोर्ट में चली गई। अभी तक सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी वापस नहीं ली गई। वर्ष 2021 में कैबिनेट की उपसमिति की रिपोर्ट को लागू नहीं किया जा रहा है। उपनल कर्मचारियों के खिलाफ अपर मुख्य सचिव ने जो 18 अगस्त 2023 को आदेश जारी किया है, उसे निरस्त किया जाए। हर साल न्यूनतम 20 प्रतिशत की वेतन वृद्धि की जाए। उपनल कर्मचारियों को भी नियमित रूप से डीए का लाभ दिया जाए। इन मांगों के पूरा न होने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन होगा।
मौत पर दी जाए दस लाख आर्थिक सहायता
मोर्चा ने उपनल कर्मचारियों की आकस्मिक मौत पर आश्रितों को दस लाख आर्थिक सहायता देने की मांग की। आश्रितों को उपनल से नियुक्ति देने की मांग की। कहा कि कई विभागों में सेवा विस्तार तक नहीं दिया जा रहा है। दो वर्ष से अधिक का समय होने के बावजूद वेतन बढ़ोत्तरी तक नहीं की जा रही है। पूर्व में जो आश्वासन भी दिए गए, उनका अभी तक पालन नहीं किया गया है। कर्मचारियों के साथ वर्षवार किए जाने वाले 11 माह के अनुबंध की व्यवस्था को समाप्त किया जाए।

मेले हैं हमारी संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के ध्वजवाहक, पौराणिक मेलों को बचाने की है जरूरत : रेखा आर्या

0

‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया पिथौरागढ़ में आयोजित मोस्टमानू मेले में प्रतिभाग, कहा मेलों से संस्कृति का होता है संरक्षण’

पिथौरागढ़, प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि मोस्टमानू मेले महोत्सव में प्रतिभाग किया। जहां पर पारंपरिक रूप से स्थानीय महिलाओं ने उनका भव्य स्वागत किया । वहीं उन्होंने मोस्टमानू मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया और देव डोली के दर्शन भी किये।वहीं इस दौरान आज मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ के पारंपरिक वेशभूषा को धारण कर सभी का मन मोहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने आयोजको को उन्हें यहां आमंत्रित करने पर धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें यहां आकर और यहां के पारंपरिक परिधान को धारण कर बेहद खुशी हुई।कहा कि आज हमसबको अपनी संस्कृति को बचाने है तो ऐसे मेलो का आयोजन किया जाना बेहद आवश्यक है।साथ ही कहा कि मेले हमारी संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन का काम करते हैं।हमारी देवभूमि के अलग अलग क्षेत्रो में अलग अलग संस्कृति देखने को मिलती है।आज उन्हें भी यहां की संस्कृति से रूबरू होने का भी अवसर प्राप्त हुआ है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कुम्भ मेला आयोजित होता है उसी तरह से पिथौरागढ़ के मोस्टमानू में आयोजित मेला भी एक तरह से कुंभ मेला ही है।

वहीं साथ ही इन दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई।जिन्हें देख कर मंत्री ने कलाकरों की तारीफ की।कहा की जिस तरह से यहां पर कलाकारों द्वारा लोगो को अपनी संस्कृति व सभ्यता से परिचय कराया गया वह काबिलेतारीफ है।सांस्कृतिक प्रस्तुतियां के माध्यम से भी हमे अपनी संस्कृति का परिचय प्राप्त होता है।कहा कि हमे अपने कलाकारो का उत्साहवर्धन के साथ उन्हें आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज केंद्र व राज्य सरकार मिलकर लोगो के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे है।आज मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में राज्य लगातार उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।जिस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा ,इस दिशा में राज्य मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।कहा कि आज राज्य सरकार व उनका विभाग खिलाड़ियो के लिए और खेल को बढ़ावा देने के लिए कई सारी योजनाए चला रहा है।साथ ही मुख्यमंत्री जी ने खिलाड़ियो के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब का जिओ जारी कर दिया है जिससे आने वाले समय मे हमारे खिलाड़ी भी सरकारी सेवाओं में अपनी सेवा देंगे।कहा कि जल्द ही हम 4 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था भी करने जा रहे है और मुझे उम्मीद है कि 38 वे रास्ट्रीय खेलो के आयोजन से पूर्व हम 4 प्रतिशत का स्पोर्ट्स कोटा आरक्षण लागू कर देंगे।खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियो व खेल को आगे बढाने के लिए सरकार गंभीर है।हमारी कोशिश है कि जिस प्रकार से प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है आने वाले समय मे हम इसे खेलो की भूमि के रूप में विकसित करें, विभाग इस और काम कर रहा है।

वहीं आज कैबिनेट मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व धन्यवाद जताया।कहा कि लंबे समय से यह बिल अधर में लटका हुआ था जिसे की केंद्र की मोदी सरकार ने नारी वंदन विधेयक के रूप में पास किया है।हम सब के लिए यह एक ऐतिहासिक फैसला है और निश्चित ही आने वाले वक्त में महिलाओं की भागीदारी लोकसभा व राज्य विधानसभा में बढ़ेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री गिरीश जोशी जी,जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दीपिका बोहरा जी, पूर्व विधायक पिथौरागढ़ श्रीमती चंद्रा पन्त जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेन्द्र रावत जी, संयोजक मेला समिति श्री बिरेन्द्र बोहरा जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कोमल मेहता जी, जिला महामंत्री श्री राकेश देवलाल जी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री हरीश रावत जी, जिला पंचायत सदस्य श्री राजेन्द्र मेहरा जी,श्री दिवाकर रावल जी,श्री सतीश जोशी जी,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री मनोज सोरलेख जी,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रमीला बोहरा जी सहित समस्त मेला समिति के सदस्य,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के पदाधिकारी, जिला भाजपा के पदाधिकारी,मातृशक्ति व देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

 

उल्लेखनीय सामाजिक जुगलकिशोर पांडेय हुए सम्मानित

पिथौरागढ़: मोस्टमानु मेले के मुख्य दिवस पर समाजसेवी जुगल किशोर पांडेय को उल्लेखनीय सामाजिक सेवाओं के लिए कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार रेखा आर्य द्वारा शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया। केबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने उनके सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। विदित है कि जुगल किशोर पांडेय विगत कई वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया

0

देहरादून, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय कार्मिकों के हित में सचिवालय परिसर में स्थित डिस्पेन्सरी में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर की स्वीकृति देने के साथ ही इसे जल्द से जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए थे

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया। इस पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर में सभी आवश्यक मूलभूत पैथोलॉजीकल जाँचें जिसमें ब्लड, यूरीन, सीबीसी, ब्लड शुगर, किडनी, लीवर, कॉलेस्ट्रोल, थॉयरायड सहित लगभग 270 प्रकार की जाँचें निःशुल्क की जायेगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय कार्मिकों के हित में सचिवालय परिसर में स्थित डिस्पेन्सरी में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर की स्वीकृति देने के साथ ही निर्देश दिए थे कि इसे जल्द से जल्द शुरू करवाया जाय। एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने इसे सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने में एक अत्यन्त महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने बताया कि सरकार की इस पहल से राज्य सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कार्मिकों को लाभ मिलेगा, उनके समय की बचत होगी तथा कार्यस्थल पर ही आवश्यक चिकित्सा सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। सरकार ने अपने कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता दी है तथा प्रदेशभर में अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे और पहुंच को सरल बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

इस अवसर पर अपर सचिव डा0 अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डा0 विनीता शाह तथा सचिवालय के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

श्रीनगर में खुलेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ब्लड बैंकः डॉ. धन सिंह रावत

0

देहरादून, राज्य सरकार श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ब्लड बैंक की स्थापना की जायेगी। जहां पर ब्लड स्टोरेज के साथ-साथ ब्लड बैंक से संबंधी तकनीशियानों एवं चिकित्सकों को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इससे श्रीनगर मेडिकल कॉलेज, संयुक्त चिकित्सालय व जिला चिकित्सालय पौड़ी आने वाले मरीजों को स्थानीय स्तर पर आसानी से ब्लड उपलब्ध हो सकेगा। राज्य सरकार श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से लगे ग्राम पंचायत स्वीत गहड़ में शीघ्र नर्सिंग कॉलेज की स्थापना करेंगी। इसके लिये ग्रामीणों द्वारा विभाग को पहले ही भूमि दान स्वरूप उपलब्ध करा दी गई है।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज स्वास्थ्य महानिदेशलय के सभागार में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ब्लड बैंक की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिये। डॉ. रावत ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर व संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में जनपद चमोली, रूद्रप्रयाग, टिहरी व पौड़ी गढ़वाल के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में मरीज इलाज कराने आते हैं, जिस कारण यहां पर मरीजों का काफी दबाव रहता है। कई बार गंभीर मरीजों को ब्लड की जरूरत पड़ती है लेकिन क्षेत्र में आस-पास ब्लड बैंक न होने से गंभीर रोगियों को देहरादून व एम्स ऋषिकेश के लिये रैफर करना पड़ता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को चार नर्सिंग कॉलेज दिये हैं, जिनमें से एक नर्सिंग कॉलेज मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से लगे ग्राम पंचायत स्वीत के गहड़ तोक में खोला जायेगा, ताकि यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को आसानी से मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। इसके लिये गहड़ गांव के लोगों द्वारा पूर्व में ही पर्याप्त भूमि स्वास्थ्य विभाग को दान स्वरूप दे दी गई है।

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा करते हुये डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को विकासखंड खिर्सू, पाबौं एवं थलीसैण के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में पर्याप्त चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टॉफ तैनात करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि थलीसैंण व पाबौं विकासखंडों में पलायन अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा कम हुआ है जिसके चलते आज भी क्षेत्र के अधिकतर परिवार अपने गांव में ही रह रहे हैं, जिनको बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार का दायित्व है। बैठक में विभाग के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों एवं मेडिकल कॉलेज के विभिन्न भवनों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये।

बैठक में अपर सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम स्वाती भदौरिया, अपर सचिव एवं सीईओ राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण डॉ. आनंद श्रीवास्तव, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, प्राचार्य श्रीनगर मेडिकल कॉलेज डॉ. सी.एम.एस. रावत, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, डॉ. भागीरथी जंगपांगी, डॉ. एच.सी. जौहरी, डॉ. मीतू शाह, डॉ. चुफाल, संयुक्त चिकित्सालय खिर्सू, पबौं व थलीसैण के प्रभारी चिकित्साधिकारी, विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं एनएचएम के अधिकारी उपस्थित रहे।

मसूरी का शहीद स्थल की बिजली काटने से आक्रोश, मंत्री जोशी के निर्देश पर बिजली जोड़ी

0

मसूरी। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को याद किए जाने को लेकर बनाया गया शहीद स्थल इन दिनों अंधकार में डूबा है। बिजली विभाग ने शहीद स्थल की बिजली काट दी। जिससे राज्य आंदोलनकारियों सहित आम जनता में आक्रोश है। इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने इसे प्रदेश सरकार की घोर लापरवाही माना व कहा कि जिन लोगों की शहादत के बाद राज्य बना उनके सम्मान करने के बजाय शहीद स्थल की लाइट काट दी जो कि दुर्भाग्यपूण है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र बिजली नहीं जोडी गई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। वहीं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष देवी गोदियाल ने इस पर कड़ी आपत्ति की व कहा कि यह शहीदों का अपमान है। जबकि पूर्व में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी ने शहीद स्मारकों व महापुरूषों की प्रतिमाओं पर निःशुल्क बिजली लगाने की घोषणा की थी। वहीं राज्य आंदोलनकारी श्रीपति कंडारी ने कहा कि यह बडी शर्मनाक घटना है कि शहीद स्थल की बिजली काटी गई। यह उन शहीदों का अपमान है जिनकी शहादत से राज्य बना। लेकिन विद्युत विभाग ने इसका संज्ञान नहीं लिया व बिजली काट दी। बिजली विभाग के एसडीओ का कहना था कि यहां पर केवल कार्यक्रम के लिए बिजली दी जाती है, लेकिन शहीद स्थल पर बिजली का मीटर नहीं लगा होने से बिजली काट दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि मुख्यमंत्री का ऐसा कोई आदेश है कि शहीद स्थल पर निःशुलक बिजली उपलब्ध करायी जाय। इसके लिए संस्कृति विभाग को मीटर लगाने के लिए लिखा गया है। इस घटना पर मसूरी विधायक व प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी से संज्ञान लिया व विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल शहीद स्थल पर बिजली लगाने के निर्देश दिए जिस पर बिजली विभाग ने शहीद स्थल की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी है।