Monday, June 2, 2025
Home Blog Page 2

3 जून को जमीन घोटाले के विरोध में धरना प्रदर्शन पर उतरेगी कांग्रेस

0

हरिद्वार (कुलभूषण) जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा मायापुर स्थित कार्यालय में 3 जून को नगर निगम में हुए जमीन घोटाले के विरोध में धरना प्रदर्शन की सफलता के लिए बैठक आयोजित की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि नगर निगम में हुए भूमि घोटाले में भाजपा सरकार बड़े अधिकारी और सफेदपोश नेताओं का नाम न उजागर कर संरक्षण दे रही है जिसके विरोध में आगामी 3जून को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा धरना प्रदर्शन में शामिल होकर इस भ्रष्टाचार की लड़ाई को बल देंगे, साथ ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे युवा नेता वरुण बालियान और महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वंदना कटारिया स्टेडियम मामले में सरकार को बैकफुट पर लाने के लिए स्वागत किया,
बैठक को संबोधित करते हुए युवा नेता वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता तीर्थपाल रवि ने कहा कि वंदना कटारिया स्टेडियम की लड़ाई की सफलता के लिए महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी व आगामी नगर निगम भूमि घोटाले को लेकर आयोजित 3 जून के धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे,
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकर्रम अंसारी और गुरजीत लहरी ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में आगामी 3 जून को आयोजित धरने में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे,
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में 2024 में हुए जमीन घोटाले के मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा है जिसके विरोध में 3 जून को धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा,
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और दिनेश वालिया ने कहा कि भाजपा सरकार में दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे हैं जिसके विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा,
बैठक को संबोधित करते हुए पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार और शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि आगामी 3 जून को नगर निगम घोटाले के विरोध में आयोजित धरने में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे,
बैठक को संबोधित करते हुए पार्षद हिमांशु गुप्ता और सुनील कुमार सिंह ने कहा कि नगर निगम जमीन घोटाला सरकार के संरक्षण में हुआ है जिसके विरोध में आयोजित 3 जून को धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे,
बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू,पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, पार्षद प्रतिनिधि अकरम अंसारी, सद्दीक गाड़ा,अजय गिरी, अरूण राघव,कामेश्वर सिंह यादव, बीपीएस तेजियान,ओम मलिक,करन सिंह राणा, विकास सिंह,अशोक गुप्ता, सोनू शर्मा,आशू श्रीवास्तव, अंकित चौधरी, प्रहलाद सिंह चौहान, हिमांशु राजपूत,राघव सिंह आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

नहीं बदला गया वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम, न फैलाए किसी प्रकार का भ्रम: वंदना कटारिया

0

— मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के बाद प्रेसक्लब हरिद्वार में रखी पूरी स्थिति, बताया मिल रहा खेलों को बढ़ावा
हरिद्वार। भारतीय महिला हॉकी की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया ने उनके नाम पर रखे गए वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम के नाम पर फैलाई जा रही भ्रांति पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से 30 मई को देहरादून में मिली हैं और इस प्रकार का कोई शासनादेश या आदेश जारी नहीं हुआ है, जिससे की स्टेडियम का नाम बदला जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी स्वयं खेलों को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।
शनिवार को हरिद्वार प्रेसक्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पूर्व कप्तान वंदना कटारिया ने बताया कि कुछ लोगों ने वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम बदलने की बात बताई थी, इसे लेकर वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिली तो पूरी स्थिति स्पष्ट हो गई है। केवल परिसर का नाम योगस्थली रखा गया है। स्टेडियम के नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राज्य सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में हुए हैं और तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने स्टेडियम के नाम पर बेवजह राजनीति न करने की सलाह दी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कुछ लोग मुद्दाविहीन राजनीति केवल अपने नाम चमकाने के लिए कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस स्टेडियम का नाम स्वयं रखवाया हो उसे कैसे बदलवा सकते हैं। कहा कि प्रदेश में खेल नीति बनाकर खिलाड़ियों के लिए तमाम छात्रवृत्तियां लागू कराकर खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में एससी—एसटी वर्ग के मंत्री, सांसद, विधायक के साथ जनप्रतिनिधि भाजपा दल के हैं। कांग्रेस ने तो बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर को सांसद तक नहीं बनने दिया, वे कहते थे कि किसी को कांग्रेस का सदस्य तक नहीं बनना चाहिए।
वंदना कटारिया के रिश्तेदार मास्टर सत्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया के नाम पर स्टेडियम का नाम रखकर खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का काम किया। दर्जाधारी देशराज कर्णवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने स्टेडियम हो या सड़क, या अन्य योजनाओं के नाम पर ही अपने नेताओं, नेहरू, गांधी परिवार के नाम पर ही रखे। आज उसी पार्टी के नेता तुच्छ राजनीति कर रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विजयपाल सिंह, राजपाल सिंह, सुशील पैंगोवाल, सतीश कुमार, किशोर पाल आदि शामिल हुए।
दिसंबर—2021 में जारी हुआ था शासनादेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेल मंत्री अरविंद पांडे के साथ वंदना के घर पहुंचे थे और उनहोंने 25 लाख रुपये का चेक भी दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 दिसंबर— 2021 को हॉकी स्टेडियम का नाम वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम के नाम पर रखवाकर शासनादेश जारी कराया था। शासनादेश के अगले दिन तत्कालीन खेल मंत्री अरविंद पांडे ने नामकरण के साथ स्टेडियम का लोकार्पण किया था।

समर कैंप में गढ़वाली व्यंजन बनाने के साथ धुली गीतों की मिठास

0

-नुक्कड़ नाटक के तड़के और विभिन्न भाषा और बोलियों की चटनी ने बच्चों के बीच जमाया रंग

-रंगकर्मी डॉ. वीके डोभाल, सतीश धौलाखंडी व धर्मानन्द लखेड़ा ने बताया गीतों के महत्व

ऋषिकेश, गंगोत्री विद्या निकेतन इंटर कॉलेज सुमन विहार, बापूग्राम में चल रहे समर कैंप में विशेष सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को पारंपरिक गढ़वाली व्यंजनों के बारे में जानकारी के साथ साथ गीतों की सुंदरता साथर्कता, उपयोगिता, भाषा की महत्ता,किताबों से बाते और नुक्कड़ नाटक के प्रभाव की जानकारी दी गई।
इन दिनों ग्रीष्म अवकाश के चलते पूरे उत्तराखंड में विभिन्न कार्यशालाएं चल रही हैं। गंगोत्री विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में चल रही कार्यशाला में पहाड़ी लूण, सिलबट्टे की चटनी व रोटाने(रोट) आदि पारंपरिक व्यंजनों को बनाना सिखाया गया। गृह विज्ञान की शिक्षिका गौरा ने इन व्यंजनों को बनाने की विधि विस्तार से समझाई। सभी विद्यार्थियों को ये भी बताया गया कि हमारे पारंपरिक भोजन पोषण की दृष्टि से स्वास्थ्य के लिए कितने महत्वपूर्ण होते हैं।
दूसरे सत्र में देहरादून से आये रंगकर्मी डॉ. वीके डोभाल, सतीश धौलाखंडी व धर्मानन्द लखेड़ा ने गीतों के महत्व को बताया। धर्मानन्द लखेड़ा ने इंसानियत और भाईचारे को लेकर गीत इंसान का इंसान से हो भाई चारा, यही पैग़ाम हमारा, सुनाया।इनके बाद सतीश धोलाखंडी ने , इस धरती की मिलकर स्वर्ग बनाएंगे, किताबें हमसे बातें करती हैं ,पेड़ हैं साँसे पेड़ हैं जीवन आदि श्रृंखलाबद्ध गीत बच्चों के स्वर में स्वर मिलाकर और गाकर छात्र- छात्राओं को महत्वपूर्ण संदेश दिया। जिसको सभी बच्चों ने ख़ूब पसंद किया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुऐ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को बताते हुए नुक्कड़ नाटक और कहानी प्रस्तुत की।
डॉ. वी के डोभाल ने कहा कि हमें बच्चो की भावनाओं को भी समझना चाहिये। इस तरह की गतिविधियों से बच्चे का मानसिक विकास होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद मलासी ने कहा कि हमारा देश विविधताओं का देश है, जिसमें अनेकों प्रकार की भाषाएं, वेशभूषा, खान-पान व विविध संस्कृतियाँ है।
समर कैंप का उद्देश्य इन सभी विविधताओं से बच्चों को अवगत कराना है। प्रबोध उनियाल ने संचालन करते हुए शिक्षा के साथ रंगमंचीय गतिविधियों में भी भाग लेने को कहा। योगाचार्य शुभम ने छात्र-छात्राओं को योग का महत्व बताया। विभिन्न योग मुद्राएं सिखाने के अलावा जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक रामप्रसाद उनियाल, साधना ध्यानी, गौरा ,संतोषी खंतवाल, पिंकी राजभर,अंजना कंडवाल व सैफाली और बड़ी संख्या में प्रतिभागी बच्चे मौजूद रहे।

‘आप’ उत्तराखंड़ में सभी चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी : महेंद्र यादव

0

देहरादून, आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव व सह प्रभारी घनेन्द्र भारद्वाज का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया, इस मौके पर प्रभारी एवं सह प्रभारी द्वारा कार्यकर्ताओं से संवाद भी स्थापित किया गया व सभी का व्यक्तिगत परिचय किया गया, इसके पश्चात प्रभारी एवं सह प्रभारी व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की संयुक्त उपस्थिति में प्रेस क्लब में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया l
पत्रकारों से रूबरू होते हुये प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव ने कहा कि आप पार्टी भविष्य में उत्तराखंड में सभी चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी, व पूर्व में संगठन की दृष्टिकोण से हुई त्रुटीयों का मूल्यांकन कर संगठन को मजबूत करने का काम करेगी प्रभारी जी ने कहा उत्तराखंड की जनता भी वर्तमान में भाजपा कांग्रेस की राजनीति से त्रस्त हो चुकी है वह आम आदमी पार्टी के रूप में धरातल पर राजनीति करने वाली पार्टी को राज्य की कमान देना चाहती है आप पार्टी ने 2022 में 70 सीटों पर चुनाव लड़ा जिसमें पार्टी को 3.31% मत मिला जो अपने आप में राज्य के अंदर आप पार्टी की स्वीकार्यता व स्नेह को दर्शाता है हम भविष्य में संगठन को मजबूत कर आगामी सभी चुनाव लड़ेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी घनेन्द्र भारद्वाज ने कहा आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किए हैं जिसकी प्रशंसा राष्ट्र ही नहीं विदेशों में भी हो रही है, राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए वृहद स्तर पर कार्य करेगी। हम राज्य के जनहित के मुद्दों को पूरा पुरजोर तरीके से उठाने का काम करेंगे आम आदमी पार्टी आंदोलन से जन्मी पार्टी है हमारा उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं समाज के अंतिम व्यक्ति को उसका अधिकार दिलाना है इसके पश्चात ट्रांजिट हाॅस्टल देहरादून में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें राज्य में संगठन मजबूत करने के लिए सभी के सुझाव लिए व आगामी रणनीति तैयार की, इस अवसर विभिन्न जनपदों से आऐ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर, उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, संगठन मंत्री कुलवंत सिंह हिमांशु पुंडीर, जसवीर सिंह रविंद्र आनंद, सुधीर पंत, जनार्दन सिंह, हर्ष सिरोही, अम्बरीष गिरी, सचिन बेदी, सचिन थपलियाल आदि बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

अल्मोड़ा के ढोकाने वाटरफॉल मे नहाते समय डूबने से हुई मौत,घर मे मचा कोहराम

0

अल्मोड़ा(आरएनएस)। अल्मोड़ा के ढोकाने वाटरफॉल में अपने दोस्तों के साथ आए अल्मोड़ा के किशोर की नहाते वक्त डूब जाने से मौत हो गई। मृतक अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियांशु कनवाल उम्र 17 साल पुत्र गोपाल कनवाल निवासी ग्राम पहल, खत्याड़ी अल्मोड़ा इंटर कालेज (ए आईसी) में 12वीं का छात्र है। आज शनिवार सुबह वह अपने दो साथियों गौरव कनवाल पुत्र महेंद्र कनवाल निवासी खत्याड़ी और पुलिस लाइन निवासी गौरव बिष्ट पुत्र देवेंद्र बिष्ट के साथ ढोकाने वाटरफॉल स्कूटर से आया था।तीनों वाटरफॉल पर नहा रहे थे। इसी बीच प्रियांशु गहरे पानी में उतर गया, और डूबने लगा। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। इस बीच शोर-शराबा सुनकर तमाम स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे,और  पुलिस को फोन किया गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम के अलावा क्वारब चौकी इंजार्ज गोविंद टम्टा, आनंद राणा, विजय आगरी, खैरना होमगार्ड मदन लाल मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू अभियान चलाया गया, और कुछ देर में पानी में डूबे छात्र को बाहर निकाल लिया गया। जिसके बाद उसे 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इधर घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। अल्मोड़ा के पहल व खत्याड़ी गांव से तमाम लोग अस्पताल पहुंच गये।   पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सीमा का इंडियाज टैलेंट फाइट सीजन सिक्स में चयन

0

चम्पावत(आरएनएस)। जिले की दूरस्थ ग्राम पंचायत लड़ाबोरा निवासी सीमा विश्वकर्मा को टीवी रियलिटी शो इंडियाज टैलेंट फाइट सीजन सिक्स में अपनी गायकी का जलवा दिखाने का मौका मिल गया है। यह पहला मौका है जब गांव की युवा गायिका को किसी टीवी सिंगिंग शो में हिस्सा लेने का मौका मिला है। मूल रूप से चम्पावत के लड़ाबोरा नामक छोटे से गांव से निकली सीमा फिलहाल खटीमा के कूर्मांचल कॉलोनी में रह रही हैं और डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी में संगीत अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। सीमा ने बताया कि इंडियाज टैलेंट फाइट सीजन सिक्स की शुरुआत से पहले कई राउंड के टेस्ट के बाद उनका चयन हो गया। उन्होंने बताया कि रुड़की में आयोजित मेगा ऑडिशन में उन्होंने 5000 लोगों में से टॉप 100 में अपनी जगह बनाई। उसके बाद उन्होंने कैमरा राउंड में भी बाजी मारी, जिससे उनका सलेक्शन टीवी राउंड के लिए टॉप 50 में हो गया। बेटी के चयन पर पिता महेश कुमार और माता सरस्वती देवी के साथ ही उनके परिजनों को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा 

0

देहरादून, आईपीएस 2015 बैच की अधिकारी रचिता जुयाल ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने निजी और पारिवारिक वजह का हवाला देते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है।

रचिता जुयाल ने शुक्रवार को मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को अपना इस्तीफा सौंपा दिया। इस पर अब शासन स्तर से निर्णय लिया जाएगा, जिसके बाद फाइल भारत सरकार को भेजी जाएगी। उन्होंने अब तक अपने कार्यकाल में कई अहम पदों पर कार्य किया है। उनके इस्तीफे को लेकर प्रशासनिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वह पूर्व में राज्यपाल की एडीसी भी रही है, अब यह देखना होगा कि राज्य सरकार उनके इस्तीफे को स्वीकृति देती है या नहीं अंतिम निर्णय भारत सरकार स्तर से होना है

केदारनाथ यात्रा- मैक्स वाहन आया पत्थर की चपेट में, दो की मौत

0

रुद्रप्रयाग- गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकडा़ गाड़ के पास पहाडी से पथ्थर गिरने से यात्रियों को ले जा रहा मैक्स वाहन छतिग्रस्त हो गया घटना में वाहन चालक सहित एक यात्री की मोत हो गयी। मिली जानकारी के अनुशार केदारनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों के एक मैक्स वाहन पर गौरीकुंड हाईवे पर काकडागाड़ के पास अचानक पत्थर गिरने से चालक सहित एक यात्री की मौत हो गई, जबकि अन्य चार यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू चलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि लाया गया।
घटना शुक्रवार देर शाम की है ,रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर रुद्रप्रयाग शहर से लगभग 30 किमी दूर काकडागाड में अचानक पहाड़ी से यात्रियों के मैक्स वाहन पर पत्थर गिर गया। जिसमें चालक समेत छह यात्री सवार थे। सूचना मिलने पर पहुंची डीडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कार्य में जुट गई। वाहन में सवार चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि 24 वर्षीय शैलेन्द्र कुमार पुत्र मोहन लाल यादव ने रास्ते में दम तोड़ा। अन्य 4 यात्रियों को 108 सेवा एवं स्थानीय वाहनों के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन चालक 38 वर्षीय राजेश रावत पुत्र राय सिंह निवासी नाग पनियाला, लंबगांव नई टिहरी की मौके पर मौत हो गई। जबकि घटना में एक यात्री की भी मौत हुई है। इसके अलावा 24 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र धनीराम यादव, 24 वर्षीय ओंकार सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, 19 वर्षीय विपेश यादव पुत्र गोविंद यादव, चित्रांश साहू पुत्र ओंकार साहू निवासी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ घायल हो गए।

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना पर रुद्रप्रयाग में जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित

0

रुद्रप्रयाग- उद्यमशीलता को प्रोत्साहन देने के लिए प्रशासन ने बड़ी पहल की है। विकास भवन सभागार में आज मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद स्तर पर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रचार-प्रसार एवं हितधारकों को उद्यमिता से जोड़ना रहा।
कार्यशाला में रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर के कोटद्वार हब से आए इन्क्यूबेशन मैनेजर श्री तनुज पुण्डीर एवं बिजनेस प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्सपर्ट श्री दर्शन उनियाल ने प्रतिभागियों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का उद्देश्य प्रदेश में नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है, जिससे ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार के नए अवसर उत्पन्न हों।इस योजना के अंतर्गत चयनित एवं पात्र उद्यमियों को व्यवसाय संचालन एवं विकास से जुड़ी विविध सेवाएं जैसे कि व्यवसाय योजना निर्माण, विधिक सलाह, विशेषज्ञों तक पहुंच, वित्तीय संसाधनों से जुड़ाव, इन्क्यूबेशन, मेंटरशिप, व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इससे जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि योजना की पहुंच अंतिम छोर तक होनी चाहिए और इसके लिए प्रत्येक विकास खंड कार्यालय, विकास भवन परिसर तथा कलेक्ट्रेट परिसर में योजना से संबंधित डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं। इससे आम जनमानस तक योजना की जानकारी प्रभावी रूप से पहुंच सकेगी।कार्यशाला में परियोजना निदेशक , जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ,जिला परियोजना प्रबंधक, ग्रामीण उद्यम वेगवृद्धि परियोजना,महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, समस्त खंड विकास अधिकारी, RSETI निदेशक, रेखीय विभागों के अधिकारी,इन्क्यूबेशन मैनेजर एवं बिजनेस प्लानिंग डेवलपमेंट एक्सपर्ट सहित कई अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

पीएम मोदी ने टीएचडीसी की पहली 1320 मेगावाट खुर्जा सुपर थर्मल पावर परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास किया

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की पहली 1320 मेगावाट खुर्जा सुपर थर्मल पावर परियोजना की प्रथम यूनिट (660 मेगावाट) को राष्ट्र को समर्पित किया।

ऋषिकेश,   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में स्थित टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की पहली थर्मल पावर परियोजना, 1320 मेगावाट खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (केएसटीपीपी) की प्रथम यूनिट (660 मेगावाट) के साथ राज्य की अन्य परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। विद्युत क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने अपने थर्मल पावर प्लांट की प्रथम यूनिट को कमीशन कर, एक विशेष उपलब्धि के रूप में इसे दर्ज किया, जिसके परिणामस्वरूप इसके विविधतापूर्ण ऊर्जा पोर्टफोलियो में काफी वृद्धि हुई है। उद्घाटन के दौरान, माननीय प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि “यह उत्तर प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत बड़ा कदम है | इन पॉवर प्लांट्स के बाद उत्तर प्रदेश में बिजली की उपलब्धता और बढ़ेगी | इससे यहाँ के उद्योगों को भी गति मिलेगी |”

इस मेगा प्लांट की आधारशिला 2019  में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई थी, खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट निगम कि एक प्रमुख उपलब्धि है क्योंकि टीएचडीसीआईएल जल विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा से आगे बढ़ते हुए अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है, जो एक विविध ऊर्जा नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी स्थिति को सुदृढ़ करता है । वर्तमान में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की इक्विटी में एनटीपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश सरकार की हिस्सेदारी है।

660 मेगावाट की इस यूनिट के कमीशन होने के साथ, टीएचडीसीआईएल की कुल संस्थापित क्षमता 1587 मेगावाट से बढ़कर 2247 मेगावाट हो गई है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री,  योगी आदित्यनाथ,  उपमुख्यमंत्री,  केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।