Tuesday, April 29, 2025
Home Blog Page 12

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालयए हरिद्वार के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण देहरादून स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र एवं एफआरआई में संपन्न

0

हरिद्वार (कुलभुषण)गुरुकुल कांगड़ी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटीए हरिद्वार के वनस्पति विज्ञान एवं सूक्ष्मजीवविज्ञान विभाग के 44 विद्यार्थियों ने एक शैक्षणिक भ्रमण के तहत देहरादून स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र एवं प्रतिष्ठित वन अनुसंधान संस्थान ;एफआरआईद्ध का दौरा किया।

इस भ्रमण में विभाग के प्रख्यात संकाय सदस्य डॉण् संदीप कुमार एवं डॉण् विनीत विश्नोई भी सम्मिलित रहेए जिनकी उपस्थिति ने छात्रों को विषय संबंधी गहन ज्ञान प्राप्त करने का अवसर दिया। विभाग के सहायक प्रयोगशाला प्रभारी तरुण ने भी इस शैक्षणिक यात्रा में सहयोग प्रदान किया।

विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र में विज्ञान की विविध शाखाओं से संबंधित मॉड्यूलों एवं प्रदर्शनियों का अवलोकन कियाए वहीं एफआरआई में उन्हें वनस्पति विज्ञानए पर्यावरण संरक्षणए वानिकी अनुसंधान एवं जैव विविधता जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई।

इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को प्रयोगात्मक एवं वास्तविक अनुभव प्रदान करना थाए जिससे वे अपनी अकादमिक समझ को व्यवहारिक धरातल पर सुदृढ़ कर सकें। छात्रों ने इस यात्रा को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

अध्यात्म के जागरण से ही भारत विश्वगुरु बनेगा – सतपाल महाराज

0

हरिद्वार (कुलभूषण)।  ऋषिकुल  मैदान में मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा श्री प्रेमनगर आश्रम के तत्वावधान में वैशाखी महोत्सव के पावन पर्व पर तीन दिवसीय सद्भावना सम्मेलन के प्रथम दिवस पर संबोधित करते हुए उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री व सुविख्यात समाजसेवी श्री सतपाल जी महाराज ने कहा कि अध्यात्म का जागरण जब भारत वर्ष में होगा तो विवेकानन्द,वीर शिवाजी भी पैदा होंगे। अध्यात्म के जागरण से ही भारतवर्ष पुनः विश्वगुरु के स्थान को प्राप्त करेगा।इसलिए हम सद्भावना सम्मेलनों को आज जगह – जगह कर रहे हैं। आप लोग संकल्प लेकर अपनी सोई हुई आत्मा को जगाएं गुरु गोविंद सिंह जी ने अपने उन वीर सिपाहियों को जो देश की रक्षा के लिए लड़ रहे थे उनकी आत्मा को जगाया और जगाकर एक वीर योद्धा के रूप में मानव समाज के सामने खड़ा किया, साथ ही साथ धर्म के मर्म को भी समझाया, धैर्य व साहस का भी उन्होंने परिचय दिया।

 

श्री महाराज जी ने कहा की जब-जब अधर्म बढ़ता है, धर्म की हानि होती है, तब उसके समाधान के लिए महान पुरुषों का आना होता है। हमारे भारत में महान पुरुषों की श्रृंखला हम मनाते आए हैं। इसलिए हम सनातन धर्म को मानते हैं, क्योंकि उसका न आदि है, न अंत है। उसके अंदर वेदों का ज्ञान है, उपनिषदों का ज्ञान है महान पुरुषों की वाणी है, महान पुरुषों का इतिहास पुराणों के रूप में यह सारी चीजे हमारे सामने आती हैं और पुराणों की जो कथाएं हैं उन कथाओं का अगर हम सार देखें तो यही होता है कि व्यक्ति को आत्मज्ञान जानना चाहिए। इसी से ही व्यक्ति का कल्याण होता है।

 

महाराज श्री ने आगे कहा कि संत समझाते हैं कि संसार के अंदर क्यों भटकते हो वह शक्ति तुम्हारे अंदर है और जब ज्ञान के जरिए तुम उसको जानोगे तब पता चलेगा। अभी कुछ दिन के बाद ही बद्रीनाथ केदारनाथ की यात्रा शुरू होने वाली है। बद्रीनाथ के अंदर क्या हुआ कि नर और नारायण ने तपस्या की। सहस्त्र कवच राक्षस को मारने के लिए उन्होंने एक वर्ष की तपस्या की, एक तपस्या करता था, एक युद्ध करता था। ऐसे सारे कवच काट डाले एक कवच बचा तो वह भाग गया और द्वापर युग में वह करण के रूप में पैदा हुआ। नर और नारायण श्री कृष्णा और अर्जुन के रूप में पैदा हुए तब नारायण ने कहा अर्जुन से अब तुम कर्ण का वध करो यह एक कवच लेकर आया हुआ है तो बद्रीनाथ में नर और नारायण ध्यान करते थे मंदिर के अंदर आप देखेंगे कि भगवान बद्री विशाल ध्यानवत बैठे हुए हैं और ध्यान कर रहे हैं। कहने का अभिप्राय है यह है कि वहां महापुरुषों ने ध्यान किया। ध्यान का मतलब मन को एकाग्र करना, मन को परमात्मा में लगाना है।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने सम्मेलन में उपस्थित सभी भक्तों को सम्बोधित किया और कहा कि हमारा भारत आज विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है, सभी देशों की निगाहे भारत की ओर टिकी है। आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी देश को नई दिशा व गति प्रदान कर रहे है। आप सबका साथ मिल रहा है तभी देश का विकास अग्रसर हो रहा है। आगे कहा कि समान नागरिक संहिता(UCC) को लागू करने वाला उत्तराखंड एक मात्र ऐसा पहला राज्य है। सम्मेलन में सभी श्रद्धांलु भक्तों का इस गंगा जी के पावन तट पधारने पर उन्होंने अभिवादन और वंदन किया।

 

कार्यक्रम से पूर्व माननीय मुख्यमंत्री श्री धामी जी को श्री महाराज जी ने स्मृति चिन्ह, श्री विभु जी ने अंग वस्त्र, श्री सुयश जी ने पुष्प गुच्छ और समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओ से स्वागत किया।

Rape with Dog: 12-13 कुत्तों के साथ रेप का आरोप; पुलिस ने नौशाद को किया गिरफ्तार

0

नई दिल्‍ली। दिल्ली पुलिस ने शाहदरा के कैलाश नगर से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उस पर कई कुत्तों का रेप करने का आऱोप है। आरोपी की पहचान नौशाद के तौर पर हुई है। उसके खिलाफ एक एनजीओ ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी।
दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, एक व्यक्ति का कुत्ते के साथ यौन उत्पीड़न करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में व्यक्ति को लोगों द पीटते हुए भी दिखाई दे रहे हैं और उससे पूछा जा रहा है कि उसने कितने कुत्तों के साथ रेप किया है।
इस वीडियो को एक पशु कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था। इसमें एक व्यक्ति को हिरासत में दिखाया गया था और कई लोगों उसकी पिटाई कर रहे थे। वीडियो में एक व्यक्ति को यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि तुमने कितने कुत्तों का रेप किया? कार्यकर्ता ने दिल्ली पुलिस, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, एलजी कार्यालय और कई अन्य नेताओं को भी टैग किया था। अधिकारियों ने बताया कि, एनजीओ ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने कम से कम 12-13 मादा कुत्तों के साथ बलात्कार किया है। मामले की जांच अभी जारी है।

उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू: सीएम धामी  

0

–   उपनल कर्मी की बेटी की शादी को मिलेंगे 50 हजार रुपये |: गणेश जोशी
देहरादून(आरएनएस)।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा। नियमितीकरण की प्रक्रिया का खाका तय करके जल्द नियमावली जारी कर दी जाएगी। शनिवार को कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री की अनुमति से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अब से भी उपनल कर्मचारियों की बेटी के विवाह में सहयोग के रूप में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की घोषणा की थी। अपनी वर्षों पुरानी मांग पर कार्रवाई से खुश उपनल कर्मचारियों ने आज मुख्यमंत्री और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के सम्मान के लिए समारोह का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभिनंदन और सम्मान की असली हकदार प्रदेश की सवा करोड़ जनता है, जिसने हर पांच साल में सरकार बदलने की परिपाटी को तोड़ते हुए उन्हें दोबारा सेवा का मौका दिया।राज्य सरकार एक ठोस और प्रभावी नीति बनाकर जल्द ही उपनल के कर्मचारियों को नियमित करने का कार्य प्रारंभ करेगी। इसे चरणबद्ध तरीके से तय समय सीमा के अंदर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि विभिन्न धरना-प्रदर्शन के दौरान उपनल कर्मियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने के लिए उनकी भी समीक्षा की जाएगी
उपनल कर्मियों के पक्ष में हर संभव फैसला लेंगे: जोशी
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जब कप्तान अच्छा होता है तब पूरी टीम अच्छा प्रदर्शन करती है। राज्य सरकार ने उपनल कर्मचारियों के पक्ष में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। पहले उपनल कर्मचारियों के मृत्य होने पर उनके परिजनों को 15 हजार की राशि दी जाती थी जिसे अब बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार किया गया है। उन्होंने कहा अब किसी भी उपनल कर्मचारी की बेटी की शादी में उपनल की ओर से 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। उमुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों के पक्ष में हर संभव फैसला लेगी।

उक्रांद नेता आशुतोष नेगी जेल से रिहा, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

0

देहरादून, उक्रांद नेता आशुतोष नेगी आज जेल से रिहा हो गये, पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं और ढ़ोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया l गौरतलब हो कि पिरामिड कैफे और रजवाड़ा रेस्तरां में कर्मचारियों के वेतन के मामले में वसूली और अभद्रता पर उक्रांद नेता आशुतोष नेगी और आशीष नेगी को एक साथ जेल भेजा गया था, आशीष नेगी पहले जेल से बाहर आ चुके हैं l

क्या था मामला :

यूकेडी के कार्यकर्ता आशुतोष नेगी को देहरादून में 02 रेस्तरां में घुसकर वसूली करने और अभद्रता के मामले में बड़ी राहत मिली है। रायपुर थाना क्षेत्र के नालापानी चौक स्थित रजवाड़ा रेस्तरां मामले के बाद उन्हें राजपुर रोड के पिरामिड कैफे के प्रकरण भी जमानत मिल गई है। अब वह जेल से बाहर आ पाएंगे। इससे पहले उक्रांद के ही नेता आशीष नेगी को दोनों मामलों में जमानत मिल गई थी। वह फिलहाल जमानत पर रिहा हैं। दोनों को पुलिस ने 27 मार्च को जेल भेजा था। सत्र न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल की कोर्ट में आशुतोष नेगी की जमानत पर सुनवाई की गई। शुक्रवार को जारी किए गए सत्र न्यायाधीश के आदेश के अनुसार बचाव पक्ष के अधिवक्ता आलोक घिल्डियाल ने दलील पेश करते हुए कहा कि अभियुक्तगण निर्दोष हैं। पुलिस ने राजनीतिक दबाव में झूठा मुकदमा दर्ज किया है। लिहाजा, उनकी जमानत मंजूर करना न्यायोचित होगा। वहीं, अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध किया।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (दांडिक )गुरु प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि अभियुक्त (आशुतोष नेगी ) 20 मार्च को 40-50 लोगों के साथ नारेबाजी करते हुए पिरामिड कैफे में घुसे और अभद्रता/गाली गलौज की। उस दौरान 06 कर्मचारियों की सैलरी के नाम पर 01 लाख 07 हजार रुपये वसूल किए गए। पिरामिड कैफे में विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। उस दौरान दोनों रेस्तरां/कैफे की घटना को लेकर आशुतोष नेगी और आशीष नेगी ने आरोप लगाया था कि संबंधित प्रतिष्ठान संचालक पहाड़ी मूल के कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। पिरामिड कैफे संचालक ने पहाड़ी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया और उनकी सैलरी भी नहीं दी।
इसी तरह राजवाड़ा रेस्तरां से काम छोड़कर गए शौकीन सिंह का अवशेष वेतन जारी नहीं किया गया। घटना के बाद व्यापारिक संगठनों ने कारोबारियों के उत्पीड़न के विरोध में एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया, जबकि उक्रांद भी गिरफ्तारी को लेकर निरंतर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, वर्तमान में दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई और तनाव की स्थिति भी नहीं है।

महाराज ने अधिकारियों को परिसंपत्तियों के बंटवारे में तेजी लाने के दिये निर्देश

0

उत्तर प्रदेश-उत्तराखण्ड के मध्य आस्तियों एवं दायित्वों के विभाजन को लेकर बैठक

हरिद्वार(कुलभूषण)। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के मध्य आस्तियों एवं दायित्वों के विभाजन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पूर्व में हुई दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक में हरिद्वार उधमसिंहनगर एवं चम्पावत की कुल 660.182 है० भूमि को उत्तराखण्ड को हस्तान्तरण की सहमति बनी थी, किन्तु अभी तक तक इस संबंध में कोई प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल उत्तर प्रदेश से शासनादेश निर्गत करवायें जाएं।

उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मध्य बुधवार को हरिद्वार स्थित उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने भी वर्चुअल प्रतिभा किया। बैठक में दोनों राज्यों के मध्य परिसम्पत्तियों के बंटवारे के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा अनुप्रयुक्त खाली भूमि के हस्तान्तरण पर सहमति बनी तथा अवगत कराया गया कि हस्तान्तरण हेतु प्रस्ताव उत्तर प्रदेश शासन को भेजा गया। बनबसा में भूमि हस्तान्तरण हेतु उत्तराखंड सिंचाई विभाग के नियन्त्रणाधीन एक खण्ड खोलने हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिये उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को प्रस्ताव प्रेषित करने पर भी सहमति हुई।

बैठक में इकबालपुर नहर हेतु अपर गंगा कैनाल से पानी उपलब्ध कराने के लिये प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा वर्तमान में उपलब्ध डिस्चार्ज के आधार पर अध्ययन कर निर्णय लेने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। जनपद हरिद्वार में भगत सिंह चौक की जल निकासी हेतु अपर गंगा कैनाल के नीचे से ड्रेनेज क्रास कराकर सिल्ट इजेक्टर में छोडने हेतु अनापत्ति के सम्बन्ध में वार्ता हुई. जिसमें विस्तृत डी०पी०आर० प्रस्तुत करने के उपरान्त निर्णय लेने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग से सिंचाई खण्ड रुड़की उत्तराखंड को पूर्व में 04 नहरें हस्तान्तरण करने के सम्बन्ध में सहमति हुई थी, उक्त में से 02 नहरों को सिंचाई खण्ड रुड़की को हस्तान्तरित करने हेतु निर्देशित किया गया। बनबसा बैराज पर पूर्व निर्मित पुल को Retrofit कराने हेतु विचार-विमर्श किया गया। उत्तर प्रदेश सिचाई विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि यह बैराज पुराना है तथा नये बैराज का प्रस्ताव गठित किया जा रहा है। उक्त में पुल का प्रस्ताव आवश्यकतानुसार सम्मिलित कर लिया जायेगा। उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश को जाने वाले शिलाखाला नाले की सफाई हेतु विचार-विमर्श हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा सम्बन्धित खण्ड को नाले की सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 25 अगस्त 2021 को टिहरी बांध की ऊंचाई 02 मीटर बढ़ाने से वर्तमान में टिहरी बांध से 4879 क्यूसेक अतिरिक्त जल भीमगौडा बैराज पर उपलब्ध हो रहा है जिसका सम्पूर्ण उपयोग उ०प्र० द्वारा किया जा रहा है, जबकि उ०प्र० की मांग 4000 क्यूसेक है। उत्तराखण्ड राज्य द्वारा 4879 क्यूसेक अतिरिक्त जल से 665 क्यूसेक जल की मांग की गयी है जो बहुत कम है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बनबसा बैराज पर पन्टून ब्रिज अत्यन्त पुराना है जिसके निर्माण की आवश्यकता है, किन्तु बनबसा बैराज का नियंत्रण उ०प्र० सिंचाई विभाग के अधीन है। इसके निर्माण हेतु भी तत्काल कार्यवाही की जानी चाहिए।

बैठक में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियन्ताओं तथा अन्य उच्चाधिकारियों शामिल थे।

प्रो सुनील कुमार बत्रा को बनाया गया रेड क्रॉस का जिला नोडल अधिकारी

0

हरिद्वार(कुलभूषण)हरिद्वार के प्रतिष्ठित एस एम जे एन पी जी कॉलेज के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा को राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा हरिद्वार जिले का जिला नोडल अधिकारी बनाया गया हैं। कॉलेज की इस उपलब्धि पर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने प्रोफेसर डॉ बत्रा को बधाई दी तथा कहा कि इस उपलब्धि का लाभ जनपद हरिद्वार के छात्रों को मिलेगा । कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि यह कॉलेज परिवार के लिए गौरव की बात हैं। नवनियुक्त रेड क्रॉस जिला हरिद्वार नोडल अधिकारी प्रो बत्रा ने बताया कि जिले के सभी शासकीय, अशासकीय तथा निजी महाविद्यालयों में रेड क्रॉस यूनिट्स को स्थापित कर उनके प्रभारी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया इसी क्रम मे 15 अप्रैल को शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों के प्रभारियों को एस. एम. जे. एन. पी. जी. कॉलेज में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है ।

 

शिक्षा और समाज सुधार में डॉ भीमराव अम्बेडकर तथा महात्मा ज्योतिबा फुले का रहा अहम योगदान: श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

हरिद्वार(कुलभूषण) महाविद्यालय के आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा आज भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर तथा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने सन्देश में श्रीमहंत रविन्द्र पुरी, अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद तथा माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर तथा महात्मा ज्योतिबा फुले ने भारत की शिक्षा व्यवस्था तथा समाज सुधार की दिशा में अहम योगदान दिया जिसके कारण आज भी सम्पूर्ण राष्ट्र उन्हें याद करता हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने अपने सन्देश में कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर एक समाज सुधारक होने के साथ-साथ, एक अधिवक्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिक और भारतीय संविधान के मुख्य निर्माताओं में से एक थे। उन्होंने आर्थिक एवं सामाजिक असमानता पैदा करने वाली सामाजिक व्यवस्था को खत्म करने की पुरजोर वकालत की। डाॅ. अम्बेडकर का मानना था कि आर्थिक उत्थान के बिना कोई भी सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी सम्भव नहीं होगी। उन्होने कहा कि महात्मा फुले जैसे महान समाज सुधारको के कारण महिला शिक्षा का उत्थान संभव हो सका हैं।
मुख्य अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के प्रभारी डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि डाॅ. अम्बेडकर तथा महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा समाज सुधार के क्षेत्र में महत्वत्वपूर्ण कार्य किये गयें हैं। उन्होंने सामाजिक न्याय की संकल्पना को विस्तार से समझाते हुए बताया कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक न्याय की दिशा में किये गये कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्र मानसी ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन वृत पर प्रकाश डाला तथा बी ए के छात्र आदित्य नौटियाल ने डाॅ. अम्बेडकर के शिक्षा सुधार में किये गए कार्यो के बारे में बताया। एम.ए. की छात्रा कु. किरण ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन वृत को कविता के माध्यम से समझाया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ मोना शर्मा तथा डॉ मिनाक्षी शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डाॅ. शिव कुमार चौहान, डॉ मनोज कुमार सोही, दिव्यांश शर्मा, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. अनुरीषा, डाॅ. पल्लवी, श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती रिचा मिनोचा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. रेनू सिंह, विनित सक्सेना, डाॅ. पदमावती तनेजा तथा कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि सहित काॅलेज के अनेक शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

कांग्रेस ने शुरू किया मेरा वोट मेरा अधिकार अभियान

0

हरिद्वार, (कुलभूषण)। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने उत्तराखंड में मेरा वोट मेरा अधिकार अभियान की शुरुआत की है। उत्तराखंड मताधिकार संरक्षण समिति के सदस्य पंकज सिंह छेत्री ने प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। मतदाता सूची निष्पक्षता से बनायी जाएं, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने या स्थान परिवर्तित करने की प्रक्रिया का पालन किया जाए। पंकज सिंह क्षेत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए मतदाता सूचीयों में हेरफेर कर रही है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और केदारनाथ चुनाव में मतदाता सूचीयों में गड़बड़ की गयी। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर अधिकारियों ने उत्तराखंड में जनवरी में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूचीयों से हजारों लोगों के नाम काट दिए और बाहरी लोगों के नाम जोड़े गए। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के प्रति पूरे देश में नाराजगी है और मतदाता सूचीयों में गड़बड़ कर भाजपा चुनाव जीत रही है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस की और से मतदाताओं के नाम काटे जाने के संबंध में नगर आयुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज करायी गयी है। मतदाता सूचीयों में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा, राजबीर सिंह चौहान एवं वरूण बालियान ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम और नगर पालिका शिवालिक नगर की मतदाता सूचीयों की जांच करने पर कई अनियमितताएं सामने आयी हैं। मतदाताओं का विश्वास बनाए रखने के लिए मतदाता सूची की खामीयों को दूर किया जाए। पत्रकारवार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर, दीपक टंडन, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, तरूण व्यास, पुनीत, विकास चंद्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिक्षा और समाज सुधार में डॉ भीमराव अम्बेडकर तथा महात्मा ज्योतिबा फुले का रहा अहम योगदान: श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

0

हरिद्वार (कुलभूषण) महाविद्यालय के आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा आज भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर तथा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने सन्देश में श्रीमहंत रविन्द्र पुरी, अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद तथा माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर तथा महात्मा ज्योतिबा फुले ने भारत की शिक्षा व्यवस्था तथा समाज सुधार की दिशा में अहम योगदान दिया जिसके कारण आज भी सम्पूर्ण राष्ट्र उन्हें याद करता हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने अपने सन्देश में कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर एक समाज सुधारक होने के साथ-साथ, एक अधिवक्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिक और भारतीय संविधान के मुख्य निर्माताओं में से एक थे। उन्होंने आर्थिक एवं सामाजिक असमानता पैदा करने वाली सामाजिक व्यवस्था को खत्म करने की पुरजोर वकालत की। डाॅ. अम्बेडकर का मानना था कि आर्थिक उत्थान के बिना कोई भी सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी सम्भव नहीं होगी। उन्होने कहा कि महात्मा फुले जैसे महान समाज सुधारको के कारण महिला शिक्षा का उत्थान संभव हो सका हैं।
मुख्य अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के प्रभारी डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि डाॅ. अम्बेडकर तथा महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा समाज सुधार के क्षेत्र में महत्वत्वपूर्ण कार्य किये गयें हैं। उन्होंने सामाजिक न्याय की संकल्पना को विस्तार से समझाते हुए बताया कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक न्याय की दिशा में किये गये कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्र मानसी ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन वृत पर प्रकाश डाला तथा बी ए के छात्र आदित्य नौटियाल ने डाॅ. अम्बेडकर के शिक्षा सुधार में किये गए कार्यो के बारे में बताया। एम.ए. की छात्रा कु. किरण ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन वृत को कविता के माध्यम से समझाया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ मोना शर्मा तथा डॉ मिनाक्षी शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डाॅ. शिव कुमार चौहान, डॉ मनोज कुमार सोही, दिव्यांश शर्मा, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. अनुरीषा, डाॅ. पल्लवी, श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती रिचा मिनोचा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. रेनू सिंह, विनित सक्सेना, डाॅ. पदमावती तनेजा तथा कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि सहित काॅलेज के अनेक शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

अलकनंदा नदी में गिरी थार, पति पत्नी व दो बच्चों व भांजे का शव बरामद

0

देवप्रयाग (टिहरी), देवप्रयाग के पास थार के साथ अलकनंदा में गिरे पांच लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे में सकुशल बची महिला का बेटा, उनकी छोटी बहन व उनके पति, तथा उनके दो बच्चों के शव अब से कुछ देर पहले नदी से बाहर निकाल लिए गए।
यह परिवार मूल रूप से चमोली जिले का रहने वाला है। वर्तमान में फरीदाबाद (हरियाणा) में रह रहा था। वह रिश्‍तेदारी में मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। सभी थार में सवार थे। बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से करीब 15 किलामीटर श्रीनगर की तरफ बगवान के पास दुर्घटना हुई।
थार करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में पलटने के बाद कार अलकनंदा नदी में समा गई। कार सवार एक महिला को रेस्‍क्‍यू कर लिया गया। उन्‍हें श्रीनगर बेस अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। तीन बच्‍चों समेत पांच अन्‍य के शव भी बरामद हो गए हैं।
थार सवारों में दो महिला व चार पुरुष शामिल हैं। इनमें महिला अनीता नेगी को रेस्क्यू किया गया है, जबकि महिला का बेटा आदित्य व महिला की छोटी बहन मीनू गुसाई, उसके पति सुनील गुसाई समेत दो बच्चों की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक सुबह तीन बजे के करीब महिला अनीता नेगी के निवास स्थल रुड़की से रवाना हुए थे। अनीता नेगी के दो बच्चे हैं, जबकि पति आर्मी हैं। अनीता अपनी बहन के परिवार के साथ बड़े बेटे को लेकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकली थी। उनकी छोटी बेटी रुड़की में ही है।
मीनू नेगी व उसका परिवार फरीदाबाद में रहता है। गाड़ी मीनू के पति सुनील गुसाई चला रहे थे। ये दोनों बहनें अपनी मौसी के लड़के (भांजे) की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। मृतकों में सुनील गुसाई निवासी फरीदाबाद, मीनू पत्नी सुनील, सुजल पुत्र सुनील गुसाई उम्र15 वर्ष, निक्कू 12 वर्ष, आदित्य पुत्र मदन सिंह उम्र 17 वर्ष शामिल हैं।
देवप्रयाग थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पौने सात बजे स्थानीन लोगों की ओर थाना देवप्रयाग में फाेन के माध्यम से दुर्घटना की सूचना दी गई। देवप्रयाग से कीर्तिनगर की ओर करीब 15 से 16 किमी की दूरी पर बागवान से पहले यह हादसा हुआ है। जहां करीब 250 मीटर गहरी खाई में थार वाहन गिरा था।
घटनास्थल पर सड़क मार्ग ठीक और काफी चौड़ा है। थार वाहन सड़क पर लगे सीमेंट के पैराफिट को तोड़कर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा था। संभवत: नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ होगा। दुर्घटना में थार वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके से एसडीआरएफ की टीम ने महिला को रेस्क्यू कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, हरिद्वार जिले के रुड़की की रहने वाली अनीता (उम्र 55 वर्ष), जो मूल रूप से चमोली की निवासी हैं, अपने परिवार के साथ धारी देवी दर्शन के लिए जा रही थीं। हादसे के वक्त गाड़ी में उनके साथ दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अनीता को बचा लिया और उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर के बेस अस्पताल भेज दिया।
हालांकि, अनीता ने बताया कि गाड़ी में बाकी पांच लोग अभी भी फंसे हुए हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं, लेकिन गाड़ी के नदी में डूब जाने से बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।
थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि लापता पांच लोगों की तलाश जारी है और उन्हें निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।