Monday, June 9, 2025
Home Blog Page 1093

आम जनता को एक और बड़ा झटका, बढ़े इन तेलों के दाम

0

यूक्रेन-रूस से युद्ध की वजह से खाद्य तेल के दाम बढ गए है। जी हाँ, वहीं यह भी कहा जा रहा है कि काफी लंबे समय तक लड़ाई चली तो अन्य वस्तुओं के भी दाम बढ़ जाएंगे। जी दरअसल ग्राहक भी दुकानदारों ने युद्ध को विश्व के लिए अहितकर बताया और सभी ने संयुक्त राष्ट्र संघ के जल्द युद्ध समाप्ति के लिए प्रयास किए जाने की मांग की है। मिली जानकारी के तहत यूक्रेन -रूस युद्ध के बाद खााद्य रिफाइंड का दाम 180 रुपये लीटर हो गया है। जबकि सूरजमुखी का तेल 200 रुपये प्रति लीटर का भाव पार कर गया है।

वहीं सप्ताह भर पूर्व दाम 10 से 15 रुपये कम थे। कुछ दुकानदारों ने इसे सामान्य वृद्धि बताया। इसी के साथ खबर है कि रिफाइंड को छोड़ बाजार में अन्य कोई सामान अभी महंगा नहीं हुआ है। बात करें दाल के बारे में तो दाल 70 से 110 के रुपये प्रति किलो के भाव बिक रही है। वहीं रिफाइंड तेल के दाम 10 से 15 रुपये प्रति लीटर बढ गए है। हालाँकि यूक्रेन -रूस की लड़ाई से बाजार पर अभी कोई असर नहीं पड़ा। लेकिन यह कहा जा रहा है कि लंबा युद्ध चला तो महंगाई बढ़ेगी। वहीं कुछ लोगों का कहना है युद्ध से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

तेल के दाम लगातार बढ रहे है। आपको बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच लड़ाई होने से काफी चीजें महंगी हो जाएगी। जी दरअसल रूस से कच्चा माल आता है और इससे तमाम वस्तुओं के दाम बढ सकते हैं।

उत्तराखंड में कोरोना के 47 ने केस, दो साल बाद आज से खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

0

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर अब मंद पड़ चुकी है। मंगलवार को राज्य में कोरोना के 47 नए मामले मिले हैं। जबकि 38 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मंगलवार को कोरोना संक्रमित किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में फिलवक्त सक्रिय मामलों की संख्या 928 रह गई है। कोरोना की तीसरी लहर के बाद पहली बार संक्रमण दर एक प्रतिशत से नीचे आई है। यह दर 0.90 प्रतिशत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से प्राप्‍त रिपोर्ट में 5163 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे ज्यादा 22 लोग संक्रमित मिले हैं। अल्मोड़ा में छह, चंपावत व ऊधम सिंह नगर में एक-एक, हरिद्वार में तीन, नैनीताल में 10 और पौड़ी व उत्तरकाशी जिले में दो-दो नए मामले मिले हैं। बागेश्‍वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में कोई नया मामला नहीं मिला है। कोरोना की तीसरी लहर में राज्य में कोरोना संक्रमित 265 मरीजों की मौत हुई है। अब तक 91397 मामले आए हैं, जिनमें 87015 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। कोरोना के घटते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोग से अपील की है कि वह कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।
दो साल बाद आज से खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
केंद्रों में पहले की तरह ही तीन से छह साल तक के बच्चों को कुक्ड फूड दिया जाएगा। साथ ही अन्य सभी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्र गत दो साल से बंद थे, लेकिन अब कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से दो मार्च से आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद बुधवार से आंगनबाड़ी केंद्रों को खोला जाएगा। उधर, केंद्रों में आने वाले तीन से छह साल तक के बच्चों को कोरोना महामारी के कारण अभी तक कुक्ड फूड टेक होम राशन की तरह घर पर दिया जा रहा था, लेकिन अब बच्चों को कुक्ड फूड केंद्र में ही दिया जाएगा। इसके अलावा केंद्र में होने वाली अन्य गतिविधियां भी बच्चों को करवाई जाएंगी। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने से पहले वहां पर साफ-सफाई कर दी गई है। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कर दिया गया है।
बाल विकास परियोजना रुड़की शहर के बाल विकास परियोजना अधिकारी संदीप अरोड़ा ने बताया कि बुधवार से आंगनबाड़ी केंद्र खुल जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं को कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए ही केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि सभी केंद्रों की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया है।

नीलकंठ मार्ग पर लगा 7 किलोमीटर जाम, कई घंटों फंसे रहे श्रद्धालु

0

यमकेश्वर, नीलकंठ महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव भक्त नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, क्योंकि गरुड़ चट्टी से लेकर नीलकंठ महादेव तक लंबा जाम लग गया जाम खोलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी । बताया जा रहा है कि जाम लगभग 7 घंटे तक रहा पुलिस प्रशासन ने काफी मशक्कत के के बाद जाम खोला।

बता दें कि गरुड़ चट्टी से लेकर नीलकंठ तक सड़क से सकरी होने के कारण गाड़ियां पास नहीं हो पाती हैं इस वजह से लंबा जाम लग जाता है स्थानीय लोग बहुत समय पहले से नीलकंठ बायपास मार्ग की मांग कर रहे हैं लेकिन मार्ग अभी तक अधूरा है बता दें कि नीलकंठ बायपास मार्ग गरुड़ चट्टी से पटना होते हुए भादसी नीलकंठ बनना था भादसी से पटना की ओर लगभग आधा निर्माण हो चुका है लेकिन वाद होने के कारण अवशेष मार्ग बचा है यदि उक्त मार्ग का निर्माण हो जाता है तो यात्रियों को काफी सुविधा मिल जाएगी साथ ही स्थानीय व्यक्तियों को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी ।

 

बम बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हुई देवभूमि, अराध्य देव शिव को जलाभिषेक को लगी लंबी कतारें

 

“मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) तथा राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली हेतु प्रार्थना की”

देहरादून, महाशिवरॎत्रि के पावन पर्व पर बम-बम भोले के जयकारों से उत्तराखण्ड़ का हर कोना सुबह से ही गुंजायमान होने लगा। लोग अपने आराध्य देव शिव को जलाभिषेक करने के लिये सुबह से ही मंदिरों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे | भगवान शिव के ससुराल हरिद्वार सहित, पूरे गढ़वाल और कुमाऊं में भोले के जलाभिषेक का दौर दिनभर जारी रहा । देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्‍वर मंदिर में तो देर रात 12 बजे से ही भक्‍तों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) तथा राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली हेतु प्रार्थना की। दून के टपकेश्वर महादेव में हफ्ते भर चलने वाला मेला आज से शुरू हो गया, बूढ़े बच्चे, जवान सभी ने मेले का आनन्द उठाया, मेले में झूले, मौत का कुआं के साथ साथ कई आकर्षक दुकानें भी लगी हैं |May be an image of 3 people

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चकरपुर, खटीमा में स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस शुभ अवसर पर उन्‍होंने प्रभु शिव से समस्त देशवासियों हेतु सुख-समृद्धि, मंगल एवं कल्याण की कामना की।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) तथा राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली हेतु प्रार्थना की। महाशिवरात्रि के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में भगवान शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर के प्रबंधक विश्वेश्वर पुरी बाबा ने बताया कि आज के दिन भगवान शिव और माता सती का विवाह हुआ था |

May be an image of 2 people and people standing
देहरादून में श्रद्धालु भोलेनाथ को जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर उन्हें बेलपत्र, भांग, दूध, धतूरा, आदि का भोग लगा रहे हैं। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की लंबी कतारें लगीं हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस और सेवादार व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। टपकेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी कैंट, जंगम शिवालय पलटन बाजार, पंचमुखी हनुमान मंदिर आराघर चौक, प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर, शिव मंदिर जाखन, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सहारनपुर चौक, नर्वदेश्वर मंदिर डानलवाला, आदर्श मंदिर पटेलनगर, सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर समेत विभिन्न मंदिर समितियों की ओर से विशेष तैयारी की गई। पंडितों द्वारा शिवालयों में महामृत्युंजय मंत्र के पाठ किए जा रहे हैं |

देहरादून जिले के विभिन्न मंदिरों में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। इसी के साथ डोईवाला के ही ग्रामीण क्षेत्र कुड़कवाला, बुल्लावाला, भानियावाला, नागल बुलंदावाला, दूधली, थानो, भोगपुर, रानीपोखरी, इठारना आदि विभिन्न गांव में भी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही और उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

लच्छीवाला में आयोजित मेले में भी ग्रामीणों ने झूलों का लुफ्त उठाया। मेले में खूब भांग भी घोटी गई। महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार अलसुबह से ही लच्छीवाला स्थित लक्षेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। यहां भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही लच्छीवाला में आयोजित मेले का लुफ्त उठाते हुए बच्चों ने झूला झूल कर अपना मनोरंजन भी किया। तो वहीं कुछ युवा भांग से निर्मित ठंडाई का भी आनंद लेते दिखे।

जौनसार बावर के पांडव कालीन शिव मंदिर लाखामंडल में धौरा गांव के पास पांच दिन पहले पर्यटन विकास कार्य के चलते खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से मिले अद्भुत शिवलिंग के जलाभिषेक के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। इसके अलावा सिद्धपीठ महासू देवता मंदिर हनोल के अलावा क्षेत्र के अन्य मंदिरों में देव दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा |

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर उत्तरकाशी में विश्वनाथ मंदिर, कालेश्वर मंदिर, गोपेश्वर मंदिर और धौंतरी क्षेत्र के तामेश्वर मंदिर में तड़के से ही जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई है। मंदिरों के आसपास जय भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। उमंदिर में भी भीड़ उमड़ी। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने उचित इंतजाम किए गए हैं। बड़े हर्ष उल्लास के साथ यहां पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है, चमोली जिले के गोपेश्वर में गोपीनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दोपहर तक मंदिर में ‌भक्तों की भीड़ लगी रही।
नीलकंठ महादेव मंदिर ॠषिकेश में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में उत्‍साह दिखाई दे रहा है। नीलकंठ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी हुई है। यहां श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मत्था टेका। यहां मंगलवार दोपहर तक श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर चुकी थी। उत्तराखण्ड़ के पौड़ी, टिहरी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा सहित प्रदेश के सभी जगह लोग शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाने के लंबी लाइनों में लगे रहे | सुबह से ही मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे लगने शुरू हो गये थे |

 

पौड़ी के क्यूंकालेश्वर मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए भक्‍तों की लंबी लाइन लगी रही। कोविड काल के बाद यह पहला मौका है, जिसमें इस बार प्रशासन ने मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए कोई रोक नहीं लगाई है। रुड़की के श्रीजीवन मुक्त प्रेम मंदिर में शिवरात्रि पर भक्‍तों ने जलाभिषेक किया। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है।

कुमाऊं मंडल के शिव मंदिरों में भी शिव भक्‍तों की उत्‍साह देखने को मिला। बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में भक्‍तों की भीड़ उमड़ी। शिव के जयकारों से बागेश्‍वर नहीं गूंज उठी।

शिव आराधना से होती है मनोवांछित फल की प्राप्ति : स्वामी दुर्गेशानन्द

0

हरिद्वार, (कुलभूषण)। हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री मानव कल्याण आश्रम में महाशिवरात्रि की पावन के अवसर पर रूद्राभिषेक व अन्न क्षेत्र का आयोजन किया गया। श्री मानव कल्याण आश्रम के महंत स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती के संयोजन में विद्वान आचार्य नारायण खनाल ने पूर्ण विधि-विधान से रूद्राभिषेक करवाया।
इस अवसर पर महंत स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती ने कहा कि शिव आराधना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अपने भक्तों के प्रति भगवान शिव अत्यन्त उदारता का भाव रखते हैं। सच्चे मन से की गयी शिव आराधना विशेष फलदायी होती है।
संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि श्री मानव कल्याण आश्रम में स्थापित भगवान अर्द्ध नारीश्वर की प्रतिमा व शिवलिंग का पूजन महाशिवरात्रि के पर्व पर विशेष महत्व रखता है। संस्था के महंत स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती के संयोजन में धार्मिक व सामाजिक कार्यों में संस्था की अग्रणीय भूमिका रहती है।
रूद्राभिषेक के पश्चात अन्न क्षेत्र का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संस्था की ट्रस्टी रेणुका बेन एल. ठक्कर, विद्यावती मीना, सुरेन्द्र मिश्रा, ब्रह्मदत्त, महेन्द्र, संजय वर्मा, गोपी सैनी समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

महाशिवरात्रि पर नन्हे तीर्थ पुरोहितों के रुद्री पाठ से गूंजा ज्वालापुर क्षेत्र

हरिद्वार, (कुलभूषण)। महाशिवरात्रि के पर्व पर ज्वालापुर क्षेत्र के कई नन्हे तीर्थ पुरोहित बालकों ने आचार्य करुणेश मिश्रा के आचार्यत्व में सस्वर रुद्री पाठ कर रुद्राभिषेक किया। पिछले कई माह से आचार्य करुणेश मिश्रा द्वारा तीर्थ पुरोहित समाज के कम उम्र के बालकों को वेद अध्ययन का अभ्यास नियमित कराया जा रहा है। जिसमें अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ने वाले हैं बच्चे भी शामिल हैं। जिनको रुद्री पाठ, दुर्गा सप्तशती, स्वस्तिवाचन, नवग्रह शांति पाठ, व सुंदरकांड इत्यादि का सस्वर अभ्यास कराया जा रहा है। आज महाशिवरात्रि के पर्व पर आचार्य करुणेश मिश्रा जी के आवास पर सभी वेदाध्यायी बालक एकत्रित हुए और सस्वर रुद्री का पाठ करते हुए रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर ज्वालापुर के कई नागरिकों ने सपरिवार भाग लिया एवं इन बालकों की बहुत प्रशंसा की। आपको बता दें लगातार पाश्चात्य संस्कृति में बढ़ते हुए तीर्थ पुरोहित समाज के बालक भी अपने मूल कार्य से विमुख हो रहे हैं।

संस्कृत एवं वेद अध्ययन के प्रति इन ब्राह्मण बालकों में बिल्कुल भी रुचि नहीं है यहां तक की अपने पारंपरिक कार्यो को छोड़कर नौकरी एवं व्यापारिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। इस पीड़ा को समझते हुए प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य करुणेश मिश्र ने यह बीड़ा उठाया और अंग्रेजी विद्यालयों में भी पढ़ने वाले संपन्न परिवार छोटे बालकों को एकत्रित किय। उनको वेद अध्ययन के लिए प्रेरित किया। आज 50 से भी ज्यादा बालक आचार्य करुणेश मिश्र के सानिध्य में वेद अध्ययन कर रहे हैं। और फर्राटेदार अंग्रेजी भी बोलना जानते हैं। छोटे बालकों की इस प्रतिभा से तीर्थ पुरोहित समाज में एक नई जागृति आई है। बड़ी उम्र के भी जो लड़के वेद अध्ययन व संध्या उपासना करने से हिचकते थे। वह भी अब छोटे बालकों के साथ ही वेद अध्ययन के कार्य में लग गए हैं। रोजाना शाम को पीट बाजार की पुरोहित धर्मशाला में यह तीर्थ पुरोहित बालक वेद अध्ययन करते हैं। जिनके स्वरों से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है अन्य जातियों के लोग भी इस प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।
आज महाशिवरात्रि के पर्व पर इन बालकों द्वारा संपूर्ण रुद्राभिषेक कार्यक्रम किया गया और इनकी वेद ॠचाओं का स्वर इतना था की बाजार एवं पड़ोस की लोगों ने भी इनकी इस प्रतिभा को आकर देखा और इस प्रयास को और बड़ा करने का निवेदन आचार्य करुणेश मिश्रा से किया।
इस अवसर पर आचार्य करुणेश मिश्र ने कहा कि भगवान शिव वेद अध्ययन के सबसे प्रमुख सारभूत हैं उनकी आराधना में योग भी आता है, ध्यान भी आता है, उपासना भी आती है, कर्म भी आता है, बंधन भी आता है और मुक्ति भी आती है। रुद्राष्टाध्यायी संपूर्ण वेद अध्ययन का सार है जिसको यह पढ़ना आ गया वह अन्य सभी प्रकार के वेद-पुराण का अध्ययन सरलता से कर सकता है। हमारा लक्ष्य है की ब्राह्मण परिवारों के प्रत्येक बालक का यज्ञोपवित संस्कार समय से हो तथा गणेश-गौरी पूजन एवं संध्या उपासना अवश्य आनी चाहिए। इस अवसर पर अखिलेश शर्मा, उज्जवल पंडित भावेश सीखौला, प्रभांस मिश्रा, ऐश्वर्या शर्मा, पार्थ शर्मा, एकलव्य पंडित, आध्यात्म पंडित, शिवांश शर्मा सराय वाले, अनिमेष मैत्रय, सौर्य गौतम आदि मौजूद रहे।

 

गायत्री परिवार के प्रमुखद्वय ने किया शिवाभिषेक

हरिद्वार 1 मार्च (कुलभूषण) देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में स्थित प्रज्ञेश्वर महादेव का गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉण् प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी ने महाभिषेक कर विश्व शांति की कामना की। गायत्री परिवार के हजारों श्रद्धालुओं के प्रतिनिधि के रूप में प्रमुखद्वय ने पुरुष सूक्तए रुद्राष्टकम् व अन्य वैदिक कर्मकांड के साथ पूजन सम्पन्न किया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख व देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉण् पण्ड्या ने कहा कि यदि हम जीवन में शुभ कार्य करें तब ही हम कल्याणकारी शिव के प्रिय बन सकेंगे। भले कार्य में लगे रहना ही शिव पूजा है। हमें शिव की तरह उदार होना चाहिए और विवेक स्वरूप तीसरा नेत्र खुला हुआ होना चाहिए। डॉण् पण्ड्या ने कहा कि इस अवसर पर सामूहिक पर्वायोजन के माध्यम से फैली हुई भ्रांतियों का निवारण करते हुए शिव की गरिमा के अनुरूप उसके स्वरूप पर जन आस्थाएँ स्थापित की जानी चाहिएए ताकि सामूहिक एवं व्यक्तिगत रूप से पुण्य अर्जन और समाज कल्याण की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। विवि की संरक्षिका शैलदीदी ने कहा कि स्वयं कम से कम साधनों से काम चलाते हुए दूसरों को बहुमूल्य उपहार का दान देना एवं ऐसे कृत्यों से मन को प्रफुल्लित रखे रहना शिव के प्रधान गुण हैं।
पुरुष सूक्त व महाकालाष्टक के साथ रुद्राभिषेक का कर्मकाण्ड उदयकिशोर मिश्र ने किया। संगीत विभाग के भाइयों ने सुमधुर शिव आराधना से सम्पूर्ण परिसर को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रज्ञेश्वर महादेव में विशेष पूजाए रुद्राभिषेकए शिवाभिषेक का क्रम आज दिन भर चलता रहा। उधर शांतिकुंज स्थित शिवालय में भी शिवाभिषेक के दौरान अनेक श्रद्धालुओं ने पूजन किया।
इस अवसर पर देवसंस्कृति विवि के समस्त स्टाफ विद्यार्थियों शांतिकुंज के अंतेःवासी कार्यकर्त्ता एवं भारत के विभिन्न स्थानों से आये शिव भक्त मौजूद रहे।

 

महाशिवरात्रि पर नन्हे तीर्थ पुरोहितों के रुद्री पाठ

हरिद्वार 1 मार्च (कुलभूषण) महाशिवरात्रि के पर्व पर ज्वालापुर क्षेत्र के कई नन्हे तीर्थ पुरोहित बालकों ने आचार्य करुणेश मिश्रा के आचार्यत्व में सस्वर रुद्री पाठ कर रुद्राभिषेक किया। पिछले कई माह से आचार्य करुणेश मिश्रा द्वारा तीर्थ पुरोहित समाज के कम उम्र के बालकों को वेद अध्ययन का अभ्यास नियमित कराया जा रहा है। जिसमें अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ने वाले हैं बच्चे भी शामिल हैं। जिनको रुद्री पाठ दुर्गा सप्तशती स्वस्तिवाचन नवग्रह शांति पाठ व सुंदरकांड इत्यादि का सस्वर अभ्यास कराया जा रहा है। महाशिवरात्रि के पर्व पर आचार्य करुणेश मिश्रा के आवास पर सभी वेदाध्यायी बालक एकत्रित हुए और सस्वर रुद्री का पाठ करते हुए रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर ज्वालापुर के कई नागरिकों ने सपरिवार भाग लिया ।
इस अवसर पर आचार्य करुणेश मिश्र ने कहा कि भगवान शिव वेद अध्ययन के सबसे प्रमुख सारभूत हैं उनकी आराधना में योग भी आता हैए ध्यान भी आता हैए उपासना भी आती हैए कर्म भी आता हैए बंधन भी आता है और मुक्ति भी आती है। रुद्राष्टाध्यायी संपूर्ण वेद अध्ययन का सार है जिसको यह पढ़ना आ गया वह अन्य सभी प्रकार के वेद.पुराण का अध्ययन सरलता से कर सकता है। हमारा लक्ष्य है की ब्राह्मण परिवारों के प्रत्येक बालक का यज्ञोपवित संस्कार समय से हो तथा गणेश.गौरी पूजन एवं संध्या उपासना अवश्य आनी चाहिए। इस अवसर पर अखिलेश शर्मा उज्जवल पंडित भावेश सीखौला ऐश्वर्या शर्मा पार्थ शर्मा एकलव्य पंडित आध्यात्म पंडित शिवांश शर्मा सराय वाले आदि मौजूद रहे।

रूस और यूक्रेन का युद्ध हुआ और भीषण, क्लस्टर और वैक्यूम बमों का हो रहा इस्तेमाल

0

कीव(यूक्रेन), रूस की तरफ से यूक्रेन पर दबाव बढ़ाने के लिए लगातार बमबारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूसी सेना की तरफ से यूक्रेन में कल्सटर बम और वैक्यूम बम का इस्तेमाल किया जा रहा है। युद्ध के छठे दिन रूस ने यूक्रेन के ख‍िलाफ प्रतिबंधित थर्मोबैरिक हथियार का इस्तेमाल किया है। ये दावा यूक्रेन के अमेरिका में राजदूत की तरफ से किया गया है। ओखतिर्का के मेयर ने कहा कि रूस ने सोमवार को वैक्यूम बम का इस्तेमाल किया जो कि जेनेवा कंवेंशन के तहत प्रतिबंधित है।

तबाही का दूसरा नाम है वैक्यूम बम

साल 2007 में इस बम को बनाया गया था। इसमें बारूद का इस्तेमाल नहीं होता है। इसमें उच्च दाब वाले विस्फोट भरे होते हैं। ये बम वातावरण से ऑक्सीजन सोख लेता है। इससे अल्ट्रासोनिक शॉकवेब निकलती है। ये बम 300 मीटर के दायरे में नुकसान पहुंचा सकता है। ये बम 44 टीएनटी की ताकत वाला धमाका कर सकता है। जिनेवा एक्ट के तहत इस बम पर पाबंदी लगाई गई है, इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसे फॉदर ऑफ ऑल बम भी कहा जाता है।

रूस की ऊपर वेस्टर्न मिलिट्री एक्सपर्ट ने गंभीर आरोप लगाए हैं। खारकीव में रूस ने कल्सटर बम का इस्तेमाल किया है। बता दें कि कल्सटर बम के इस्तेमाल पर रोक लगी है। कल्सटर बम के बारे में कहा जाता है कि ये आसमान से ही फटता है और इसमें अलग-अलग स्टैटर्स होते हैं।

 

ऑपरेशन गंगा में शामिल होगी वायुसेना, यूक्रेन से फंसे भारतीय नागरिकों को निकालेंगे C-17 विमान

नई दिल्ली, यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के काम में तेजी के लिए सरकार ने ऑपरेशन गंगा में वायु सेना के परिवहन विमानों को शामिल करने का निर्देश दिया है। उच्च पदस्थ आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वायुसेना के विमानों का इस्तेमाल यूक्रेन में मानवीय सहायता सामग्री ले जाने के लिए भी किया जाएगा। ये विमान भारत से राहत सामग्री लेकर जाएंगे और लौटते समय वहां से भारतीय छात्रों को वापस लेकर आएंगे। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह निर्णय लिया है कि छात्रों को वापस लाने के काम में तेजी लाने के लिए वायु सेना का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसके लिए वायु सेना के विमानों का ऑपरेशन गंगा में इस्तेमाल किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि वायु सेना इसके लिए अपने विशाल मालवाहक विमानों सी-17 का मंगलवार से ही इस्तेमाल करेगी। इन विमानों को ऑपरेशन करना में शामिल करने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इनमें एक साथ बड़ी संख्या में छात्रों को वापस लाया जा सकता है। इसे यह कार्य कम समय में पूरा हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि सरकार ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय में अपने चार मंत्रियों को यूक्रेन से लगते पड़ोसी देशों में भेजने का निर्णय लिया था। इसका उद्देश्य सड़क मार्ग से यूक्रेन से पड़ोसी देशों में पहुंचने वाले छात्रों को आसान और सुरक्षित तरीके से स्वदेश लाना है।

भगवान शिव के पांचवे ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट 6 मई को खुलेंगे

0

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड़ में स्थापित भगवान शिव के पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट इस बार ग्रीष्मकालीन दर्शनों के लिये आगामी 06 मई को सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर खोले जाएंगे। मंगलवार को महा शिवरात्रि के अवसर पर, बाबा केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में 12वें ज्योर्तिलिंग में शामिल भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पौराणिक परंपराओं के अनुसार शिवरात्रि के पर्व पर केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैदिक पूजा अर्चना के साथ ही पारंपरिक रीति रिवाज के तहत घोषित की गई। हक हकूकधारी, वेदपाठी, मंदिर समिति के पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित की मौजूदगी में पंचांग गणना के अनुसार तिथि की घोषणा की गई। अब 02 मई को बाबा केदारनाथ की डोली केदार धाम के लिए रवाना होगी। 02 मई सायं को डोली गुप्तकाशी, 03 मई को फाटा, 04 मई को गौरीकुंड में रात्रि विश्राम के बाद 05 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 06 मई को सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर कपाट आम भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। यह तिथियां केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, धर्माधिकारी ओमकारेश्वर शुक्ला, पुजारी व वेदपाठीगणों द्वारा पंचांग गणना के बाद निश्चित की गई। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य आशुतोष डिमरी, श्रीनिवास पोस्ती, भास्कर डिमरी, मंदिर समिति के अधिकारी गण गिरीश चंद्र देवली राजकुमार नौटियाल, आरसी तिवारी, राकेश सेमवाल, डा हरीश गौड़, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत आदि मौजूद थे।

सचिवालय गेट के बाहर 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए समीक्षा अधिकारी गिरफ्तार

0

देहरादून, उत्तराखंड़ सचिवालय में तैनात समीक्षा अफसर को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सचिवालय में कामकाज पर रिश्वत लेने वर्तमान भ्रष्टाचार की तमाम चर्चाएं पहले से चलती रही है लेकिन आचार संहिता अवधि में हुई गिरफ्तारी कई बड़े सवाल भी खड़े कर रही है। सिंचाई विभाग में तैनात समीक्षा अधिकारी कमलेश थपलियाल को ₹75000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। कमलेश ने सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त एक अभियंता के रुके भुगतान कराने की एवज में बतौर रिश्वत यह रकम देने को कहा था। कमलेश ने सेवानिवृत्त अभियंता को आज सचिवालय में पैसे लेकर आने को कहा था।

विजिलेंस की टीम सचिवालय में तैनात इस अधिकारी से पूछताछ कर रही है | विजिलेंस से मिली जानकारी के मुताबिक महेश चन्द्र अग्रवाल ने शिकायत दी थी कि वह 30 अप्रैल 2008 को सिंचाई विभाग से कनिष्ठ अभियंता के पद से रिटायर हुये और वर्ष 2013 में सिंचाई विभाग द्वारा ग्रेज्युटि में से कुछ धनराशि कटौती की गयी थी, जिस पर उन्होंने न्यायालय में केस दायर किया, उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में 22 फरवरी 2022 को उत्तराखण्ड़ शासन के सिंचाई विभाग में नियुक्त अनुभाग अधिकारी अनिल पुरोहित ने फोन कर उन्हें बुलाया | हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी दाखिल न करने और देय भुगतान कराने के लिये उनसे एक लाख रिश्वत की मांग की गयी, परनतु सौदा 75 हजार में तय हुआ और अनुभाग अधिकारी अनिल पुरोहित ने समीक्षा अधिकारी के पी थपलियाल को रिश्वत की रकम लेने सचिवालय गेट के बाहर भेजा, जहां विजिलेंस की टीम ने समीक्षा अधिकारी को रिश्वत की 75 हजार रकम लेते पकड़ लिया, निदेशक सर्तकता ने ट्रेप टीम को पारितोषिक देने की भी घोषणा की |

सडक किनारे खड़े ट्रक से स्कार्पियो की जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत

0

देहरादून, राजधानी देहरादून में दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां कल एक मासूम छात्रा की दुर्घटना में मौत हो गयी थी तो वहीं आज सड़क किनारे एक ट्रक से स्कोर्पिया टकरा गयी जिससे उसमें सवार युवती की मौत हो गयी, जबकि ट्रक का टायर बदल रहा चालक भी मारा गया। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है

घटना आज सुबह लगभग चार बजे घटित हुई। डोईवाला थाना क्षेत्र लालतप्पड़ के पास एक ट्रक सडक के किनारे खड़ा था। देहरादून हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालकवारी चौक के पास स्तिथ काली मंदिर के समीप प्रातः 4 बजे खराब खड़े ट्रक में स्कार्पियो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कार्पियो में सवार टिहरी निवासी 21 वर्षीय युवती खुशी और ट्रक ड्राइवर जसपुर निवासी मोहम्मद यासीन की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि स्कार्पियो में सवार अन्य दो लड़के और एक लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया है। इसमें चकराता निवासी दूसरी लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि स्कोर्पिया चालक नशे में स्थिति में था और उनके वाहन में भी बीयर की बोतलें मिली हैं। वाहन काफी तेज गति में था जिससे स्कोर्पिया बूुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। स्कोर्पियो में फंसे घायलों को भी जेसीबी की मदद से निकालना पड़ा। दुर्घटना वाले क्षेत्र में भी काफी अंधेरा था लेकिन ट्रक चालक ने बावजद इसके इंडीकेटर नहीं जला रखे थे, जिस कारण स्कोर्पिया ट्रक से जा भिडी। उसी दौरान ट्रक का चालक पहिया बदल रहा था जो टक्कर से मारा गया। स्कार्पियो में सवार एक युवक हरियाणा एवं दूसरा बिजनौर का बताया जा रहा है |

जून में दस्तक दे सकती कोरोना की चौथी लहर, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

0

नई दिल्ली, कोरोना वायरस के मामले धीरे धीरे कम हो रहे हैं। जिसके साथ ही तीसरी लहर लगभग खात्मे की ओर है। लेकिन ऐसा नहीं कि कोरोना का खतरा टल गया हो। इस बारे में IIT कानपुर के वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी दी है कि कोरोना की चौथी लहर, जून के मध्य या आखिर तक आ सकती है। ये चेतावनी IIT कानपुर के वैज्ञानिकों ने एक शोध के बाद दी है। शोध में एक सांख्यिकीय मॉडल का इस्तेमाल किया गया और उसके नतीजों से पता चलता है कि अगली लहर लगभग चार महीने तक रहेगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो डेटा निकलकर सामने आया है, वो इस तरफ इशारा करता है कि भारत में कोविड-19 की चौथी लहर, शुरुआती डेटा की उपलब्ध तारीख से 936 दिनों के बाद आएगी. और यह तारीख थी 30 जनवरी, 2020। भारत में कोविड की चौथी लहर 22 जून के आसपास शुरू हो सकती है और अगस्त के मध्य या अंत तक चरम पर पहुंच सकती है। हालांकि, भारत में इस लहर की गंभीरता वायरस के वैरिएंट की प्रकृति और कोविड वैक्सीनेशन की स्थिति पर निर्भर करेगी।

 

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने आयोजित की गोष्‍ठी और प्रदर्शनी, दून के पांच स्कूलों के छात्रों ने लिया भागNational Science Day: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर देहरादून में आयोजित की  गोष्‍ठी और प्रदर्शन

देहरादून, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भारतीय सर्वेक्षण विभाग के मानचित्र प्रकाशन निदेशालय और मानचित्र अभिलेख एवं प्रसार केंद्र की ओर से विभाग के हाथीबड़कला स्थित परिसर में एक सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण विषय पर गोष्ठी व प्रदर्शनी आयोजित की गई।जिसमें दून के पांच स्कूलों के 500 से अधिक छात्रों ने विशेषज्ञों द्वारा जीआईएस, नमामि गंगे एवं स्वामित्व योजनाओं के बारे में जानकारी ली। क्विज और वाद- विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह दिखाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
हाथीबड़कला स्थित विभाग के कार्यालय परिसर में सोमवार को मानचित्र प्रकाशन निदेशालय के निदेशक कर्नल अरविंद जदली ने कहा कि एक समय था जब किसी भी स्थान के सर्वे में काफी दिन लगते थे साथ ही अधिक संख्या में लोग की जरूरत होती थी। कार्य भी लंबे समय के बाद पूरा होता था, लेकिन आज जीआईएस के माध्यम से इसे आसान बना दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों को भी इस दिशा में रुचि दिखानी चाहिए। जिससे उन्हें बदलते हुए कार्यों के बारे में जानकारी मिल सके। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आधुनिक डिजिटल प्रिंटिंग मशीन, ड्रोन उपकरण, स्वामित्व योजना के तहत डिजिटाइजेशन सम्बंधी कार्यों के बारे में जाना। विभाग की ओर से परिसर में दमकल केंद्र ने मॉक ड्रिल के ज़रिए छात्रों को आपदा के समय बचाव के प्रति जागरूक किया।

राज्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की असीम संभावनाएं : दास

यंत्र अनुसंधान एवं विकास संस्थान (आइआरडीई) के निदेशक डा. बीके दास ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में विज्ञान प्रौद्योगिकी विकास की असीम संभावनाएं हैं। यहां प्राकृतिक संसाधन के रूप में जल, जंगल और जमीन हैं। जिस राज्य में प्राकृतिक संसाधनों की अधिकता और जैव विविधता पाई जाती है, वहां अनुसंधान को भी बढ़ावा मिलता है।
दून के झाझरा स्थिति यूकास्ट के विज्ञान धाम में आयोजित विज्ञान महोत्सव में डा. बीके दास बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए। महोत्सव में आगामी 25 वर्षों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की संभावनाएं विषय के अंतर्गत विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए। इस दौरान दास ने विभिन्न मिसाइल और सेटेलाइट कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के कण-कण में विज्ञान छिपा है, आवश्यकता है इसे समझने की। उन्होंने छात्रों से कहा कि इसी प्रकृति से ही आपको सारे जवाब मिलेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि वाडिया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियोलाजी के पूर्व निदेशक डा. बीआर अरोड़ा ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने भूकंप के प्रकार, भूकंप के कारण और भूविज्ञान की शब्दावली से अवगत कराया। कार्यक्रम में यूकास्ट के निदेशक डा.डीपी उनियाल, डा. बीपी पुरोहित, डा. आशुतोष मिश्रा, इंजीनियर जितेंद्र, अमित पोखरियाल, डा. अपर्णा शर्मा, यूकास्ट का समस्त स्टाफ, बायोटेक काउंसिल का स्टाफ और ग्राफिक एरा विवि विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया।

 

चारधाम यात्रा : जनपदों में स्थापित होंगे कंट्रोल रूम, आयुक्त गढ़वाल मंडल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की ली बैठकUttarakhand Char Dham Yatra 2022 control room will be establish in all  district

ऋषिकेश, इस साल होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार ने पुलिस प्रशासन सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में चार धाम यात्रा संचालन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सोमवार को हुई बैठक में कहा गया कि 15 अप्रैल से पहले ही यात्रा पर जाने वाली परिवहन कंपनियों की बसों की संख्या और संयुक्त रोटेशन का गठन सुनिश्चित कर लिया जाएगा। 21 मार्च तक उन्होंने सभी विभागों को तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए।

नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में आयुक्त ने सभी विभागों की सिलसिलेवार तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की असुविधा से संबंधित लिखित या फिर सोशल साइट पर मिलने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग संयुक्त रोटेशन की स्थापना और बसों की संख्या का निर्धारण करेगा। रोटेशन समिति प्रतिदिन बसों और यात्रियों की संख्या संबंधित सूचना परिवहन विभाग और यात्रा प्रशासन को देगा। बसों की कमी होने पर 20 दिन पूर्व ही परिवहन विभाग को सूचित करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम भी यात्रा सीजन में यात्रियों की संख्या वृद्धि को देखते हुए बसों का संचालन धाम के अनुसार करेगा। निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर अस्थाई चिकित्सा केंद्र समय पर बन जाने चाहिये। इनमें चिकित्सकों की तैनाती और उपयोगी दवाएं भी उपलब्ध होनी चाहिए। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में कार्डियोलाजिस्ट विशेषज्ञ की तैनाती होगी। यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य निरीक्षकों को भी तैनात किया जाएगा।

आयुक्त ने कहा कि जिलाधिकारियों के स्तर पर अपने यहां एयर एंबुलेंस की व्यवस्था शासन से करवाई जाएगी। यात्रा बस टर्मिनल ऋषिकेश में यात्री चिकित्सा केंद्र स्थापित होगा। 15 अप्रैल तक यात्रा मार्गों के सभी कस्बों और गांव के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था स्थानीय निकाय की ओर से पूरी कर ली जाएगी। जरूरत के अनुसार यात्रा मार्ग पर शौचालय और कूड़ा दान की व्यवस्था होगी। चार धाम यात्रा क्षेत्र में पॉलिथीन और प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से वर्जित रहेगा। इस पर दंडात्मक कार्रवाई भी होगी। आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार ने यात्रा मार्ग से जुड़े सभी तहसील क्षेत्र में उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने का काम करें। इसमें पुलिस प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।
बैठक में अपर आयुक्त गढ़वाल नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, डीआइजी परिक्षेत्र करण सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडे, एसएसपी हरिद्वार वाईएस रावत, जिलाधिकारी चमोली विजय शंकर जोगदंडे, एसपी चमोली श्वेता चौबे, एसपी उत्तरकाशी प्रदीप राय, अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी मनीषा जोशी, आरटीओ प्रशासन दिनेश पठौई, आरटीओ यातायात सुनील शर्मा, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. उमाशंकर कंडवाल, सीएमओ टिहरी संजय जैन, नगर आयुक्त ऋषिकेश गिरीश चंद्र गुणवंत, सीएमओ पौड़ी डा. प्रवीण कुमार, आरएफसी गढ़वाल बीएल राणा, मुख्य अभियंता ऊर्जा निगम रजनीश अग्रवाल, सीइओ बदरी केदार मंदिर समिति बीडी सिंह, एजीएम पर्यटन जीएमवीएन एसपीएस रावत, अपर जिलाधिकारी देहरादून रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी उत्तरकाशी टीपी सिंह, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश अपूर्वा पांडे, एआरटीओ ऋषिकेश अरविंद कुमार पांडे, एआरएम रोडवेज ऋषिकेश पीके भारती, तहसीलदार अमृता शर्मा, सीओ ऋषिकेश डीसी ढौंडियाल आदि अधिकारी मौजूद रहे |

LPG सिलेंडर के नए रेट 1 मार्च को होंगे जारी, रूस-यूक्रेन युद्व क्या लगाएगा दाम में आग?

0

रूस-यूक्रेन की जंग के बीच कल यानी 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी होंगे। 6 अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ है और न ही महंगा। अलबत्ता इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं।

हालांकि इस दौरान कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिला।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर नॉन-सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में कई महीने से राहत है। कच्चे तेल के दाम 102 डॉलर प्रति बैरल पार होने के बावजूद छह अक्टूर 2021 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चुनाव बाद यानी 7 मार्च के बाद कभी भी गैस के दाम 100 से 200 रुपये प्रति सिलेंडर से अधिक बढ़ सकते हैं।

हालांकि अक्टूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 170 रुपये बढ़े हैं। दिल्ली में 1 अक्टूबर को कामर्शिय सिलेंडर का दाम 1736 रुपये था। नवंबर में यह 2000 का हुआ और दिसंबर में 2101 रुपये का हो गया। इसके बाद जनवरी में यह फिर सस्ता हुआ और फरवरी 2022 को और सस्ता होकर 1907 रुपये पर आ गया।

महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
1 फरवरी 2022 899.5 926 899.5 915.5
1 जनवरी 2022 899.5 926 899.5 915.5
1 जनवरी 2021 899.5 926 899.5 915.5
1 दिसंबर 2021 899.5 926 899.5 915.5
1 दिसंबर 2021 899.5 926 899.5 915.5
1 नवंबर 2021 899.5 926 899.5 915.5
अक्टूबर 6, 2021 899.5 926 899.5 915.5
अक्टूबर 1, 2021 884.5 911 884.5 900.5
सितंबर 1, 2021 884.5 911 884.5 900.5
अगस्त, 18, 2021 859.5 886 859.5 875
अगस्त, 1, 2021 834.5 861 834.5 850
जुलाई 1, 2021 834.5 861 834.5 850
जून 1, 2021 809 835.5 809 825
मई 1, 2021 809 835.5 809 825
अप्रैल 1, 2021 809 835.5 809 825
मार्च 1 , 2021 819 845.5 819 835
फरवरी 25 , 2021 794 820.5 794 810
फरवरी 15 , 2021 769 795.5 769 785
फरवरी 4 , 2021 719 745.5 719 735

स्रोत: IOC

634 रुपये में भी ला सकते हैं एलपीजी सिलेंडर

अगर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो अभी दिल्ली- मुंबई में करीब 900 रुपये, कोलकाता में 926 रुपये और चेन्नई में 916 रुपये में मिल रहा है। इसमें 14.2 किलो गैस होती है। अगर आपका परिवार छोटा है और आप दिल्ली में रहते हैं तो आप 634 रुपये में भी एलपीजी सिलेंडर ला सकते हैं। हालांकि इसमें गैस केवल 10 किलो ही होगी।