देहरादून, भगवान श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगाँठ पर श्रृंखला सांस्कृतिक समूह व स्वरांजलि नृत्य कला संगीत मंच के सामूहिक तत्वाधान में क्लब एटलांटिस में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
गायक पीयूष निगम,मनीषा आले, डॉ. शिल्पा, संजीव वर्मा, प्रीति रावत, संदीप अग्रवाल, आशीष ठाकुर, अमित रावत व कल्पना सैनी के भजनों ने पूरे प्रांगण को राममय बना दिया।
गुरु वीना अग्रवाल के कनक नृत्य कला केंद्र व गुरु सहज संगल जी के नटराज नृत्य समूह की शिष्याओं ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर संबका मन मोह लिया।
क्लब एटलांटिस में भजन संध्या का आयोजन
महाकुंभ 2025 : सीएम योगी ने अपने मंत्रियों के साथ पवित्र संगम में लगाई आस्था की डुबकी
महाकुंभ नगर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसकी जानकारी सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीर शेयर करते हुए दी।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, तत्राभिषेकं य: कुर्यात् संगमे शंसितव्रत:। तुल्यं फलमवाप्नोति राजसूयाश्वमेधयो:॥ एकता, समता और समरसता के महासमागम, भारतीयता और मानवता के महोत्सव, महाकुंभ -2025, प्रयागराज में आज अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती सभी का कल्याण करें।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रयागराज में प्रवासी पक्षियों को दाना भी खिलाया। सभी त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए एक विशेष नाव पर सवार हुए।
इसके पहले कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी और सभी मंत्री अरैल घाट से संगम के लिए रवाना हुए। रास्ते में साइबेरियन पक्षियों और मछलियों को दाना खिलाया। इसके बाद संगम में मुख्यमंत्री योगी और सभी मंत्रियों ने स्नान किए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना भी की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मीटिंग के बाद बैठक में हुई चर्चा पर जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार को लेकर नई पॉलिसी बनाने पर चर्चा हुई, इस पॉलिसी में बड़े निवेश को आमंत्रित करने के लिए इंसेंटिव की चर्चा हुई है। इसके साथ ही युवाओं को स्मार्टफोन-टैबलेट देने की बात पर मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की गई है।
कैबिनेट बैठक में बागपत, हाथरस और कासगंज में नए मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। प्रयागराज के पास चार लेन ब्रिज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
बजट 2025 : रेलवे पर रहेगा खास फोकस, जनता को मिल सकते हैं कई तोहफे
नई दिल्ली । देश का आम बजट 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के इस दूसरे बजट से आम जनता को काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि इस बार बजट में रेलवे पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और आम जनता के लिए भी कई घोषणाएं हो सकती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार के बजट में रेलवे को 2.93 लाख करोड़ से 3 लाख करोड़ रुपये तक का आवंटन किया जा सकता है। यह पिछले साल के मुकाबले 15-20 प्रतिशत अधिक होगा। इस राशि का उपयोग रेलवे के बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने में किया जाएगा। स्टेशनों के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसके तहत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्टेशनों का नवीनीकरण किया जाएगा। देश भर में नई रेलवे लाइनें बिछाई जाएंगी, जिससे रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा और यात्रा समय कम होगा।
आधुनिक ट्रेनों की शुरुआत भी बजट की प्राथमिकताओं में शामिल है, जिससे यात्रियों को आरामदायक और तेज यात्रा का अनुभव मिलेगा। सरकार का लक्ष्य 2027 तक 68,000 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विस्तार करना और 400 वंदे भारत ट्रेनों को चलाना है, और बजट में मिलने वाले फंड का उपयोग इन महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को पूरा करने में किया जाएगा।
देश में वर्तमान में रेलवे के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें सबसे प्रमुख है देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना, जिस पर तेजी से काम हो रहा है और इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए बजट में आवश्यक प्रावधान किए जाने की संभावना है। ट्रेनों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए ‘कवच’ नामक स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली को लगाने का कार्य भी प्रगति पर है, जिसके लिए बजट से अतिरिक्त राशि आवंटित की जा सकती है। शहरों में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई शहरों में मेट्रो रेलवे लाइनों के विस्तार का कार्य भी जारी है और इस विस्तार को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में पर्याप्त प्रावधान किए जाने की उम्मीद है।
इसके अतिरिक्त, सरकार वंदे भारत ट्रेनों को बढ़ावा दे रही है और इस साल के बजट में 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों और 100 अमृत भारत ट्रेनों को शुरू करने की घोषणा की जा सकती है। इन सभी ट्रेनों के संचालन और रख-रखाव के लिए भी बजट से आवश्यक धनराशि आवंटित की जाएगी। इन सभी परियोजनाओं का उद्देश्य भारतीय रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित और अधिक सुलभ बनाना है। इस प्रकार, बजट 2025 में रेलवे पर विशेष ध्यान केंद्रित होने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और रेलवे का बुनियादी ढांचा और मजबूत होगा।
राष्ट्रीय खेल: एमडीडीए उपाध्यक्ष ने लिया प्राधिकरण की तैयारियों का जायजा
-उपाध्यक्ष के निर्देश समय से व गुणवत्ता ढंग से पूर्ण हों सभी कार्य
देहरादून, उत्तराखंड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत बुधवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम से लेकर एयरपोर्ट तक प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे सौन्दर्यकरण के कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलों को देखते हुए तेजी से सभी सौन्दर्यकरण के कार्य पूरे किए जाएं।
उपाध्यक्ष महोदय आज दोपहर में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुँचे जहां से उन्होंने विभिन्न स्थानों पर चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन प्रदेश एवं देहरादूनवासियों के लिए बहुत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जी-20 एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान भी प्राधिकरण द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर सौन्दर्यकरण सहित उत्तराखंड की संस्कृति से संबंधित कलाकृतियों को विभिन्न स्थानों पर उकेरा गया था। उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत भी हमें उसी प्रकार से कार्य करने हैं ताकि देशभर से आने वाले खिलाड़ी उत्तराखंड की राज्य की पारंपरिक संस्कृति से भी परिचित हो सकें।
जिलाधिकारी ने मतदान पार्टियों को पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएं
हरिद्वार ( कुलभूषण) – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने भल्ला इंटर कॉलेज हरिद्वार, बीएसएम कॉलेज रुड़की, तहसील लक्सर, इंटर कॉलेज भगवानपुर पहुॅचकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों से संवाद किया।
जिलाधिकारी ने मतदान पार्टियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी वा पारदर्शिता से कुशलतापूर्वक मतदान सम्पन्न कराने को कहा। उन्होंने मतदान पार्टियों को निर्देश दिये कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए नियमानुसार समाधान किया जाये। समस्या समाधान में अपने विवेक के स्थान पर आयोग के दिशा-निर्देशानुसार ही किया जाये।
जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरा स्थापित किया जाये तथा निगरानी हेतु कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया जाये।
नगर निगम हरिद्वार में मतदान हेतु 193 मतदान पार्टियों, नगर निगम रूड़की की 161 मतदान पार्टियों, नगर पालिका परिशद मंगलौर की 43 मतदान पार्टियां, नगर पालिका परिशद लक्सर की 24 मतदान पार्टियां, नगर पालिका परिशद शिवालिक नगर की 40 मतदान पार्टियों, नगर पंचायत लंढौरा की 16, नगर पंचायत झबरेड़ा की 11, नगर पंचायत भगवानपुर की 18, नगर पंचायत पिरान कलियर की 20, नगर पंचायत ढण्डेरा की 25, नगर पंचायत पाडली गुजर की 21 पार्टियां अर्थात जनपद की सभी पार्टियों के कुशलतापूर्वक पहुंचने पर जिलाधिकारी ने संतोश व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने बिना किसी प्रलोभन के अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की तथा शुभिन्नक चिन्ह (मोहर) का उपयोग बहुत ही सावधानी से करने को कहा ताकि मत रद्ध न हो सके।
एकजुट होकर धर्म और संस्कृति की महिमा का प्रसार करें श्रद्धालु
राम मंदिर की वर्षगांठ पर संतों ने बांटी मिठाई
हरिद्वार ( कुलभूषण) । राम मन्दिर की वर्षगाँठ पर प्रयागराज महाकुम्भ मे निरंजनी अखाड़े की छावनी मे श्रद्धांलुओं को मिठाई वितरित की गयी। इस दौरान अखाड़े के संतों और श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के नारों से छावनी गूंज उठी।
राम मंदिर की वर्षगांठ पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने अखाड़े के संत महापुरूषों के साथ महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरित किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि राम मंदिर निर्माण की ऐतिहासिक सफलता और मंदिर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अखाड़े की और यह आयोजन किया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं से एकजुट होकर धर्म और संस्कृति की महिमा का प्रसार करने का आह्वान किया।
अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी ने कहा कि रामलला जबसे अयोध्या में भव्य मंदिर के गर्भगृह में स्थापित हुए हैं। उस दिन से सनातन धर्म में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह दिन धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। रामलला के मंदिर में पुनः प्रतिष्ठित होने से न केवल हिंदू समाज की आस्थाएँ मजबूत हुईं है। बल्कि यह संपूर्ण सनातन धर्म की विजय का प्रतीक बन गया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर पूरे देश में धार्मिक एकता, गौरव और संघर्ष की विजय का साक्षी बना है।
श्री अखंड परशुराम अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि प्रभु श्रीराम जन-जन के आराध्य और जगत के पालनहार है। जो भक्त सच्चे मन से प्रभु श्रीरम की शरण में आता है। भगवान श्री राम उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को प्रभु श्रीराम के आदर्शो के आत्सात कर आदर्श समाज के निर्माण में योगदान करना चाहिए। प्रभु श्रीराम के आदर्शो को अपनाने से ही राम राज्य आएगा। इस अवसर पर श्रीमहंत शंकारानंद, श्रीमहंत ओमकार गिरी, श्रीमहंत दिनेश गिरी, श्रीमहंत राधे गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी, महंत राकेश गिरी, महंत शिववन, महंत राजगिरी सहित बड़ी संख्या में संत व संजू अग्रवाल, विशाल कुमार, जॉनी कुमार, विष्णु गौड़, राजपाल, बॉबी कुमार, सतपाल, मनोज कुमार, जलज कौशिक आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
निकाय चुनाव में गढ़रत्न नेगी दा की एंट्री से खलबली
देहरादून (लक्ष्मी प्रसाद बडोनी), अपने गीतों से उत्तराखंड की सियासत में हलचल मचाने वाले गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी की निकाय चुनाव में एंट्री से खलबली मच गई है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को नेगी दा राजधानी के नत्थूवाला क्षेत्र में कांग्रेस के मंच पर दिखाई दिए। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल के स्वागत में यह मंच सजाया गया था। इस दौरान नेगी दा ने अपने जनगीतों की प्रस्तुति देते हुए इशारों-इशारों में बदलाव का संदेश दे दिया।
कार्यक्रम से कुछ समय निकालकर गढ़ रत्न नेगी दा ने से बात की गयी, तो नेगी दा ने राज्य की दशा और दिशा को लेकर पूछे गए सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। साफ कहा कि राज्य की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। वह अपने गीतों में जनता के मन की बात कहते हैं। बकौल नेगी दा, वह किसी भी पार्टी का प्रचार नहीं करते हैं। वह स्वभाव से वामपंथी हैं और सच्चाई उजागर करने में यकीन रखते हैं।
निकाय चुनाव में कांग्रेस के मंच पर प्रस्तुति देने के सवाल पर लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वह एक कलाकार हैं। कांग्रेस ने उन्हें मंच दिया, तो वह आ गए। कोई और पार्टी उन्हें मंच देती, तो वह वहां भी प्रस्तुति देते। हालांकि उन्होंने सफाई दी कि वह आरएसएस के मंच पर भी जा चुके हैं। ‘नौछमी नरैण’ और ‘कतगा खालू’ गीतों से कांग्रेस और भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी करने से संबंधित सवाल पर उन्होंने सफाई दी कि दोनों गीतों में सच्चाई थी। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित नेगी दा के चेहरे पर पद्म पुरस्कार न मिलने की पीड़ा साफ दिखाई दी। हालांकि इससे संबंधित सवाल पर उन्होंने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि यह सवाल सरकारों से पूछा जाना चाहिए।
पोखरियाल ने समुचित विकास का किया वादा :
रायपुर क्षेत्र के नत्थूवाला में आयोजित सभा में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने नगर के समुचित विकास का वादा किया। उन्होंने 20 सूत्री संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि वह उत्कृष्ट शिक्षा, स्वस्थ समाज और हर हाथ को रोजगार देने का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।
हवा का पता लगाने आए थे भाजपाई :
नत्थूवाला में मंगलवार को आयोजित कांग्रेस की सभा में भारी संख्या में लोग जुटे। यह भीड़ मेयर प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल के समर्थन में आई थी, या लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को सुनने। यह तो 25 जनवरी को मतगणना के बाद ही पता चलेगा। लेकिन, भीड़ में कई लोग भाजपा से जुड़े भी थे, जो ‘हवा’ का पता लगाने आए थे। भाजपा की प्रचार गाड़ियां भी लगातार कांग्रेस के सभास्थल के पास से गुजर रही थी।
सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर एक पर था 1 करोड़ रुपये इनामी माओवादी जयराम मारा गया
बीजापुर (आरएनएस)। गरियाबंद में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में आधिकारिक तौर पर अब तक 16 नक्सली ढेर हो गए हैं। रविवार की सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ अभी भी जारी है। मारे गएनक्सलियों की संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है। इससे पूर्व बीजापुर में सुरक्षा बलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था। सभी मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। रविवार सुबह से मंगलवार की सुबह तक रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।
गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में कुल एक हजार से अधिक जवानों ने 60 से अधिक नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। यह मामला मैनपुर थाने इलाके का बताया जा रहा है। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे एयर लिफ्ट करके रायपुर लाया जा रहा है। इससे पहले रविवार को हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर किए गए थे वहीं एक जवान भी घायल हुआ था।
गरियाबंद मुठभेड़ के बाद अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं। मुठभेड़ वाले स्थल से एके 47, एसएलआर, इंसास और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किये गये हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती भी शामिल है।
गरियाबंद में सुरक्षा बल नक्सली मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया है। वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी मेंबर बताया जा रहा है। अब तक 14 से अधिक महिला / पुरुष नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है l एनकाउंटर में एसएलआर राइफल जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप ई30,कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 बटालियन, sog नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में रवाना हुई थी।
गरियाबंद मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। एके 47, एसएलआर, आईएनएसएएस और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। आईजी रायपुर जोन अमरेश मिश्रा ने इसकी जानकारी दी है।
सुरक्षाबलों का दावा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों के कई इनामी लीडर्स मारे गए हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा फोर्स की ओर से जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया था, इसमें कुल 10 टीम में शामिल थीं। तीन टीम ओडिशा से दो छत्तीसगढ़ पुलिस से और सीआरपीएफ की पांच टीम इस मुठभेड़ में शामिल रहीं। मुठभेड़ की सूचना पर फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी मैनपुर पहुंच गए हैं। पूरे एरिया में फोर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा तीन आईडी भी बरामद की गई है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ रविवार रात से अब तक जारी मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं। हमारी डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़ मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा।
मतदान की तैयारी : जनपद में 438 मतदान केन्द्र, 1071 पोलिंग बूथ, 25 पिंक बूथ
देहरादून, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल द्वारा कैम्प कार्यालय नागर निकाय निर्वाचन मतदान कार्मिकों तृतीय एवं मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रैण्डमाईजेशन किया गया। रेण्ड माईजेशन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रणजीत सिंह चौहान उपस्थित रहे।
जनपद में 438 मतदान केन्द्र हैं तथा 1071 पोलिंग बूथ हैं, जिनमें 25 पिंक बूथ (20 देहरादून व 05 ऋषिकेश) शामिल हैं। जनपद में 141 संवेदनशील केन्द्र व 380 संवेदनशील स्थल हैं तथा 114 अति संवेदनशील केन्द्र तथा 302 अति संवेदनशील स्थल है। जनपद में निर्वाचन हेतु 27 जोनल अधिकारी तथा 63 सेक्टर अधिकारी नियुक्त हैं, कुल 4704 मतदान कर्मिक तथा 1454 मतगणना कार्मिकों की तैनाती की गई है। नगर निगम देहरादून हेतु 07 आरओ तैनात है तथा मतगणना के दिन प्रत्येक आरओ के अन्तर्गत 15-15 टेबल, तथा नगर निगम ऋषिकेश, नगर पालिका परिषद विकासनगर, हरबर्टपुर, नगर पंचायत सेलाकुई, नगर पालिका परिषद मसूरी एवं डोईवाला में 14-14 टेबल लगाई जा रही है। नगर निकाय निर्वाचन लेखा मिलान के लिए 17 लेखा टीमें है।
भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब
देहरादून (सौरभ ढ़ौड़ियाल), भारतीय जनता पार्टी महानगर दून के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्री सतपाल महाराज गणेश जोशी भाजपा महामंत्री संगठन अजेय कुमार के साथ विधायक खजानदास विनोद चमोली बृजभूषण गैरोला एवं निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा हजारों की संख्या में ढोल नगाड़ों के साथ रोड शो आयोजित किया गया।
रोड शो भाजपा महानगर देहरादून कार्यालय से प्रारंभ हुआ रोड शो गांधी पार्क पर कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री के रथ पर पुष्प वर्षा की गई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने भी कार्यकर्ताओं को पुष्प माला भेट की रोड शो पलटन बाजार होते हुए राजा रोड एवं द्रोण होटल तक चला रोड शो की प्रथम पंक्ति में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहे मोर्चा के द्वारा नारेबाजी भारत माता की जयकारे के साथ रैली में पूर्ण जोश दिखाई दे रहा था द्वितीय पंक्ति में महिला के द्वारा नृत्य करते हुए अपनी खुशी को जाहिर किया गया । महिलाएं एवं युवाओं के द्वारा मुख्यमंत्री एवं प्रत्याशी के नारों के साथ पलटन बाजार गूंज रहा था कई स्थानों पर व्यापारियों के द्वारा सौरभ थपलियाल को अग्रिम शुभकामनाएं दी गई कई स्थानों पर मुख्यमंत्री एवं सौरभ थपलियाल को पुष्प माला रुद्राक्ष माला पहनकर अभिनंदन हुआ। रोड शो के दौरान जनता का अपार स्नेह प्राप्त हुआ साथ ही कार्यकर्ताओं में इतना जूस देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने रैली के दौरान कार्यकर्ताओं से कहा हम निश्चित तौर पर अपना नगर निगम बोर्ड बनाने वाले हैं सौरभ थपलियाल अधिक से अधिक वोट्स से जीतकर नगर निगम में इतिहास रचने का काम करेगा। रैली में सौरभ थपलियाल जी के द्वारा हजारों कार्यकर्ताओं की साथ मिलकर कचहरी परिसर में शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को अपने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण पर कोटि-कोटि नमन कर पुष्पांजलि की।
रोड शो में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सतपाल महाराज भाजपा महामंत्री संगठन अजेय कुमार जी चुनाव संयोजक कुलदीप कुमार महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल विधायक गण विनोद चमोली खजानदास बृजभूषण गैरोला सुनील उनियाल गामा महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत दर्जाधारी मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल विश्वास डाबर जोगेंद्र पुंडीर श्याम अग्रवाल कुलदीप बूटोला भगवत प्रसाद मकवाना मानिक निधि शर्मा राजेंद्र ढिल्लों संतोष सुनील शर्मा संकेत नौटियाल संदीप मुखर्जी राकेश डोभाल दिलीप कंडारी अक्षत जैन आशीष शर्मा विपिन खंडूरी देवेंद्र बिष्ट पारस गोयल तरुण जैन राजेश छेत्री आलोक शर्मा पूनम शर्मा भावना शर्मा संध्या थापा कमलेश रमन लक्ष्मी अग्रवाल गीता अंजलि रावत शैलेंद्र तिवारी आशीष रावत राहुल रावत अंशुल चावला शुभम हिमांशु कुमार अवधेश तिवारी आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित है l