Sunday, March 16, 2025
HomeStatesUttarakhandआक्रोश- शराब की उप दुकान स्वीकृति के विरोध में सडकों पर उतरी...

आक्रोश- शराब की उप दुकान स्वीकृति के विरोध में सडकों पर उतरी दशज्यूला की महिलाएँ

रुद्रप्रयाग(देवेंद्र चमोली)- दश्ज्यूला पट्टी के जग्गी काडंई (गढीधार) में शराब की उप दुकान स्वीकृति को लेकर आज छैत्र की महिलाएँ विरोध स्वरूप सडको पर उतरी व गढीधार में नशा एँव शराब कारोबारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने शासन प्रशासन पर शराब कारोबारियों के मार्फत गाँव गाँव तक शराब पहुँचाने का आरोप लगाया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुशार आज दशज्यूला छैत्र के विभिन्न गाँवों की सैकडो महिलाएँ शासन द्वारा गढीधार (जग्गी कांड ई) में स्वीकृत शराब की उप दुकान के विरोध में सडको पर उतरी, छैत्र के अलग अलग गाँवो से आई महिला मंगल दलो की महिलाओं ने गढीधार मोटर मार्ग पर रैली निकाली व नशा के मुक्ति के नारों के साथ गढीधार मे धरना प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने छैत्र में शराब दुकान की स्वीकृति को लेकर शासन प्रशासन को जमकर कोसा। धरना स्थल पर “नशा नहीं रोजगार दो, के नारों के साथ महिलाओं ने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुये कहा कि यदि उनकी आवाज को अनसुना किया गया तो ब्यापक विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होने कहा कि नशे के कारोबार से छैत्र मे अशांति फैलाने की साजिस बर्दास्त नहीं की जायेगी। किसी भी कीमत पर छैत्र में शराब की दुकान खुलने नहीं दी जायेगी। प्रदर्शन करने वालों में महिला मंगल दल अध्यक्ष जरम्वाड़ कुसुम राणा, जग्गी कांडई बबीता जग्गी, क्यूडी चन्दा रावत, ढुंग सुनीता नेगी, बैंजी कांडई नमिता कांडपाल, बनथापला लक्ष्मी खत्री, हेमा कांडपाल सहित सैकडो महिलाएँ शामिल थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments