Tuesday, September 17, 2024
HomeTechnologyछेनागाड़-उछोला मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत, चार घायल

छेनागाड़-उछोला मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत, चार घायल

रुद्रप्रयाग- जखोली विकास खण्ड में छेनागाड़ उछोला मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने से वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी व चार लोग घायल हो गये। वाहन में सवार सभी लोग उछोला गाँव के थे।
घटना आज शाँय लगभग चार बजे छेनागाड़-उछोला मोटर मार्ग पर हुई छेना गाड से उछोला जा रही मैक्स वाहन स. 12TA 0298 दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा बलों ने सभी को रेस्क्यू कर अगस्त्यमुनि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में एक ही गाँव के पांच लोग सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जिला आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुशार घटना में घायलों व मृतकं का विवरण निम्न है।

घटना में घायल
1- कन्हैया लाल पुत्र दिनेश लाल
उम्र – 31 वर्ष।
निवासी – उछोला रुद्रप्रयाग

2 – संदीप लाल पुत्र जसपाल लाल (गम्भीर घायल)
उम्र – 32 वर्ष।
निवासी – उछोला रुद्रप्रयाग

3 – देवचन्द्र सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र – 58 वर्ष।
निवासी – उछोला रुद्रप्रयाग

4 – अब्बल सिंह पुत्र विसराम सिंह उम्र – 44 वर्ष।
निवासी – उछोला रुद्रप्रयाग।

मृतक
1- पदमू लाल पुत्र कुकरिया लाल
उम्र – 78 वर्ष निवासी – उछोला रुद्रप्रयाग।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments