Tuesday, March 4, 2025
HomeStatesDelhiपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है। हालांकि एम्स प्रशासन अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कह रहा है। लेकिन इमरजेंसी विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार शाम अचानक डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत खराब हो गई। 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का एम्स में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्गन खरगे कर्नाटक के बेलगावी से दिल्ली के लिए लौट रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा एम्स दिल्ली पहुंच गई हैं। कुछ देर में सोनिया गांधी के भी पहुंचने की खबर है। डॉ. मनमोहन सिंह की बेटी एम्स में मौजूद हैं। एम्स के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हालांकि प्रशासन या डॉक्टर कुछ भी बता नहीं रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments